स्मृति ईरानी के सामने सलमान खान को पड़ी थी डांट, चुपचाप सुनते रहे फटकार

Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनके पति जुबिन ईरानी और सलमान खान क्लासमेट थे। उन्होंने एक मीटिंग याद की जब सलीम खान ने दोनों को 'निकम्मा' कहा था।
स्मृति ईरानी के सामने सलमान खान को पड़ी थी डांट, चुपचाप सुनते रहे फटकार
सलमान खान और स्मृति ईरानी
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Smriti irani On Salman Khan: अभिनेत्री और राजनेता स्मृति ईरानी, जिन्हें इन दिनों उनके पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के नए सीजन में तुलसी के रोल में देखा जा रहा है, ने हाल ही में बॉलीवुड के दो बड़े खान्स से जुड़ी कुछ मजेदार यादें साझा की हैं। Mashable India को दिए एक इंटरव्यू में स्मृति ने बताया कि उनके पति जुबिन ईरानी ने ही उन्हें कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स से मिलवाया था। इसी कड़ी में उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान से पहली मुलाकात का एक बेहद हास्यास्पद किस्सा सुनाया, जब खुद स्मृति के सामने सलमान को अपने पिता की फटकार सुननी पड़ी थी।

स्मृति के इस खुलासे से पता चलता है कि फिल्मी चकाचौंध से दूर इन सितारों की निजी जिंदगी में भी आम इंसानों की तरह ही नोकझोंक होती रहती है। स्मृति का यह शो, जिसे एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं, दूसरे सीजन में भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

सलीम खान ने लगाई थी दोनों को फटकार

स्मृति ईरानी ने बताया कि सलमान खान और उनके पति जुबिन ईरानी St. Xavier's में क्लासमेट थे। जब जुबिन, सलमान खान से पहली बार उन्हें मिलवाने लेकर गए, तो वहाँ सलमान के पिता सलीम खान भी मौजूद थे। सलीम खान ने जुबिन और सलमान की बचपन की शरारतों को याद करते हुए, दोनों की क्लास लगा दी। स्मृति ने बताया कि सलीम खान ने उनसे कहा था, "तुमको मालूम है तुम्हारे मिया साहब मेरे बेटे के साथ क्या करते थे। वो मेरी कार चुराकर ले जाते थे और ड्राइव पर निकल जाते थे। निकम्मे है दोनों।" इस पूरे किस्से को याद करते हुए स्मृति ने बताया कि उस वक्त वह चुपचाप खड़ी सुन रही थीं, जबकि सलमान और जुबिन दोनों नीचे गर्दन करके खड़े थे।

शाहरुख खान ने दी थी अजीब सलाह

सलमान खान से जुड़े इस मज़ेदार किस्से के अलावा, स्मृति ईरानी ने शाहरुख खान से मुलाकात का किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि वह अपने पति जुबिन की वजह से ही शाहरुख खान से मिल पाई थीं और उन्होंने उनसे एक इंटरव्यू के लिए कहा था। तब शाहरुख ने उनसे एक अजीबोगरीब सलाह दी थी। स्मृति के अनुसार, शाहरुख ने उनसे कहा, "सुन शादी मत करना। मैं बता रहा हूं तुझे। मत करना शादी।" इस पर स्मृति ने मजाक में कहा कि उस वक्त तक उनकी शादी हो चुकी थी और वह बस यही सोच रही थीं कि 'भाई बहुत देर हो गई है।'

स्मृति ईरानी की फीस और वापसी

स्मृति ईरानी, जिन्होंने राजनीति में जाने के बाद अभिनय से दूरी बना ली थी, अब एक बार फिर तुलसी के रोल में नजर आ रही हैं। स्मृति ने खुलासा किया कि वह इस शो के एक एपिसोड के लिए 14 लाख रुपये की फीस ले रही हैं। शो में उनके अपोजिट मिहिर का रोल अमर उपाध्याय निभा रहे हैं। फैंस को उनका यह नया सीजन भी काफी पसंद आ रहा है, और सलमान-शाहरुख से जुड़ी उनकी ये यादें उनके स्टारडम से परे उनके व्यक्तित्व को दर्शाती हैं।

EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com