NDA जहां मजबूत, वहां पहले फेज में वोटिंग… दो हिस्सों में बंटा महागठबंधन का इलाका; आखिर किसे नुकसान
Bihar Chunav 2025: मुख्य चुनाव आयुक्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें सामने आ गई हैं। राज्य में दो चरणों में चुनावी प्रक्रिया संपन्न होगी।
- Written By: मनोज आर्या
बिहार विधानसभा चुनाव 2025, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होने हैं। यह 40 साल बाद हो रहा है जब बिहार में दो फेज में चुनाव हो रहे हैं। 6 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पहले फेज में 121 और दूसरे फेज में 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जबकि, चुनावी नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे।
आचार संहिता लगने से लेकर पहले चरण के मतदान तक ठीक एक महीने का समय है। पिछले तीन चुनाव का जो ट्रेंड रहा है, उसको देखें तो बिहार में मगध और शाहाबाद में पहले मतदान कराया जाता था। यानी पहले फेज में दक्षिण बिहार की ज्यादातर सीटें शामिल होती थीं। इस बार पहले फेज में उत्तर बिहार के तिरहुत, मिथिलांचल और कोसी इलाके की सीटें शामिल हैं।
इन सीटों पर NDA मजबूत
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दरभंगा, गोपालगंज, मुंगेर, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा और नालंदा में वोट डाले जाएंगे। यहां एनडीए काफी मजबूत है। दरभंगा की 10 में से 9, नालंदा की 7 में से 6, समस्तीपुर की 10 में से 5, शेखपुरा की 2 में से 1, मुंगेर की 3 में से 2, खगड़िया की 4 में से 2, मधेपुरा की 4 में से 2 और सहरसा की 4 में से 3 सीटों पर एनडीए के विधायक हैं। पहले फेज की 121 सीटों में से 70 सीटें तिरहुत और मिथिलांचल की हैं। इनमें से NDA के पास 39 सीटें हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जल संकट को लेकर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले- डबल इंजन सरकार में मध्यप्रदेश प्यास से तड़प रहा
इस्तीफा देते ही दिल्ली पहुंचे सिद्धारमैया! राहुल गांधी और खरगे के सामने रखीं ऐसी शर्तें कि चौंक गया हाईकमान
पुणे में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत से मचा कोहराम, कांग्रेस ने गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांगा इस्तीफा
CM बनने के लिए लगती है बोली! कर्नाटक के सियासी बवाल के बीच BJP ने कांग्रेस को घेरा, बताया ‘टेंडरिंग मॉडल’
मगध, अंग प्रदेश और शाहाबाद के ज्यादातर जिलों में दूसरे फेज में वोटिंग होगी। हालांकि अंग प्रदेश के मुंगेर, शाहाबाद के बक्सर, कोसी के सहरसा, मगध के नालंदा और शेखपुरा में पहले फेज में वोट डाले जाएंगे। यहां NDA अच्छी स्थिति में है।
तिरहुत में भी एनडीए का पलड़ा भारी
कुल 64 विधानसभा सीटों वाले तिरहुत में भी बीजेपी का पलड़ा भारी है। इनमें 36 सीटें NDA और 28 सीटें महागठबंधन के पास हैं। मिथिलांचल में आने वाली 46 सीटों में से 30 सीटें NDA और 15 सीटें महागठबंधन के पास हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव के हिसाब से देखें तो पहले फेज की 121 में से 59 सीटें NDA और 61 सीटें महागठबंधन के पास हैं। वहीं, दूसरे फेज की 122 में से 66 NDA और 49 सीटें महागठबंधन के पास हैं।
ये भी पढ़ें:Maithili Thakur: मैथिलि ठाकुर लड़ेंगी चुनाव, बीजेपी दरभंगा के अलीनगर सीट से बना रही कैंडिडेट?
दो हिस्सों में बंट गए महगठबंधन के मजबूत इलाके
वरिष्ठ पत्रकार इंद्रभूषण के हवाले से भास्कर की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बार महागठबंधन के मजबूत इलाके दो हिस्सों में बंट गए हैं। मगध और शाहाबाद के अरवल, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद और नवादा, कैमूर, रोहतास में दूसरे फेज में वोटिंग है। वहीं बक्सर, भोजपुर, नालंदा और पटना में पहले फेज में वोटिंग होगी। ऐसा ही सारण और तिरहुत में भी किया गया है।
