दतिया उपचुनाव:कांग्रेस के भाईचारे में दरार! BJP के आशुतोष तिवारी से मिले अवधेश नायक, क्या है मुलाकात के मायने?
Datia By-Election : कांग्रेस नेता अवधेश नायक और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी की मुलाकात से सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। दोनों नेताओं की इस मुलाकात ने कांग्रेस की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
आशुतोष तिवारी और अवधेश नायक (फोटो सोर्स- नवभारत)
Awadhesh Nayak Meets Ashutosh Tiwari: दतिया विधानसभा उपचुनाव में टिकट वितरण के बाद अब कांग्रेस के भीतर भी अंदरूनी खींचतान की चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा में नरोत्तम मिश्रा समर्थकों की नाराजगी के बाद अब कांग्रेस में भी असंतोष की सुगबुगाहट सामने आने लगी है। कांग्रेस नेता अवधेश नायक और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी की मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या कांग्रेस के ‘भाईचारे’ में दरार पड़ गई है?
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी दतिया में कांग्रेस नेता अवधेश नायक के घर पहुंचे, जहां दोनों के बीच मुलाकात हुई। खास बात यह रही कि इस मुलाकात की तस्वीरें खुद अवधेश नायक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा कीं। इसके बाद से ही यह चर्चा तेज हो गई कि टिकट नहीं मिलने से नाराज अवधेश नायक जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, अभी तक न तो अवधेश नायक और न ही भाजपा की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।
अवधेश ने नामांकन और सभा से बनाई दूरी
राजनीतिक मायने इसलिए भी निकाले जा रहे हैं क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के नामांकन कार्यक्रम और पार्टी की पहली चुनावी सभा से अवधेश नायक दूरी बनाए हुए नजर आए। ऐसे समय में भाजपा प्रत्याशी का उनके घर पहुंचना केवल एक शिष्टाचार मुलाकात है या इसके पीछे कोई बड़ी राजनीतिक रणनीति है, इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सूत्रों का दावा है कि अगले एक-दो दिनों में अवधेश नायक कोई बड़ा राजनीतिक फैसला ले सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
उमरिया में प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को चादर में उठाकर सड़क तक लाए ग्रामीण, महिलाओं ने रोड पर रोप दिया धान
आलीराजपुर गैंगरेप कांड: पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
जबलपुर में मोबाइल दुकान और चाय टपरे में घुसी तेज रफ्तार कार, 6 लोग घायल, हिरासत में ड्राइवर
Navabharat Nishanebaaz: नेता छोड़ रहे कांग्रेस का हाथ, पसंद आ रहा BJP का साथ
स्टार प्रचारकों में भी अवधेश का नाम नहीं
दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी अवधेश नायक का नाम नहीं है। 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, हरीश चौधरी समेत कई पूर्व मंत्री, विधायक और पूर्व विधायकों को जगह मिली है, लेकिन अवधेश का नाम नदारद है।
जीतू पटवारी और स्टार प्रचारकों की लिस्ट
जीतू ने कहा था भाइयों की तरह मिलकर लड़ेंगे चुनाव
दिलचस्प बात यह है कि टिकट वितरण के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि अवधेश नायक और घनश्याम सिंह दोनों ने उन्हें भरोसा दिया था कि दोनों में से किसी एक को टिकट मिलने पर भी वे सगे भाइयों की तरह मिलकर चुनाव लड़ेंगे। पटवारी ने इसे कांग्रेस की एकजुटता का संदेश बताया था। लेकिन अब अवधेश नायक की नाराजगी और भाजपा प्रत्याशी से उनकी मुलाकात ने उसी दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें : दतिया उपचुनाव: नरोत्तम को मनाने में जुटी BJP, लेकिन समर्थकों पर FIR से सवाल, क्या संदेश देना चाहती है पार्टी?
मुलाकात पर सबकी नजर
फिलहाल कांग्रेस इस पूरे घटनाक्रम पर खुलकर कुछ भी बोलने से बच रही है, जबकि भाजपा भी संभावित राजनीतिक घटनाक्रम पर चुप्पी साधे हुए है। ऐसे में यह मुलाकात महज राजनीतिक शिष्टाचार साबित होती है या दतिया उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देने की भूमिका तैयार कर रही है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है। बता दें कि अवधेश ने 2023 में नरोत्तम मिश्रा से नाराज होकर भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।
