TMC पर कब्जे की जंग...बागियों ने जिसे बनाया अध्यक्ष, ममता ने उसे ही पार्टी से निकाला, चुनाव आयोग को भेजा लेटर

Mamata Banerjee Action On Firhad Hakim: ममता बनर्जी ने अरूप और फिरहाद हाकिम समेत 7 बागी गुट के नेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी करने के बाद पार्टी से निष्कासित कर दिया।
Battle for control of the TMC... Mamata expelled the very person the rebels had appointed as president and sent a letter to the Election Commission.
ममता बनर्जी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

TMC Rebel Chairman Arup Roy Expelled: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को बागी गुट पर बड़ी कार्रवाई की है। ममता ने सबसे भरोसेमंद माने जाने वाले कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हाकिम समेत 7 अन्य नेताओं को टीएमसी से निष्कासित कर दिया है। ममता गुट द्वारा बागी गुट पर यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप में किया गया।

ममता द्वारा पार्टी से निष्कासित नेताओं में अरूप रॉय, जावेद अहमद खान, रथिन घोष, सबीना यास्मीन, बिप्लब मित्रा, स्नेहाशीष चक्रवर्ती और अरूप बिस्वास शामिल हैं। निष्कासित नेताओं में शामिल अरूप रॉय को बागी गुट ने कल ही पार्टी का चेयरमैन नियुक्त किया था।

ममता के भरोसेमंद रहे फिरहाद हकीम

ममता बनर्जी के बागी गुट के 7 नेताओं को पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके कुछ घंटे बाद ही ममता ने इन बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पार्टी से निकाले जाने वाले फिरहाद हाकिम, ममता बनर्जी के सबसे भरोसेमंद नेता माने जाते थे। फिरहाद कोलकाता के मेयर थे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने मेयर पद से इस्तीफा दे दिया था।

बागी गुट नियुक्त किया था नया अध्यक्ष

एक दिन पहले ही न्यूटाउन में ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में बागी गुट ने एक मीटिंग बुलाई थी। बागी गुट ने मीटिंग में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पार्टी के चेयरपर्सन पद से सस्पेंड कर दिया था। ममता बनर्जी की जगह हावड़ा सेंट्रल से विधायक अरूप रॉय को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया गया था। ममता बनर्जी के साथ-साथ बागी गुट ने उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी के महासचिव पद से हटा दिया था।

बागी गुट की नेशनल वर्किंग कमेटी

एक दिन पहले ही टीएमसी के बागी विधायकों ने बैठक करके ममता बनर्जी और भतीजे अभिषेक बनर्जी को सस्पेंड कर दिया था। इसके साथ ही हावड़ा सेंट्रल से विधायक अरूप रॉय को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया गया था। अभिषेक की जगह जावेद खान, संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी का नया नेशनल जनरल सेक्रेटरी और ममता के करीबी फिरहाद हकीम, अरूप बिस्वास, रथिन घोष को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com