लालू-राबड़ी पर CM सम्राट चौधरी का तीखा हमला, बोले- इतिहास निकाल रहा, सारा हिसाब होगा

Samrat Choudhary Statement: आयोजित अतिपिछड़ा महासम्मेलन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्षी दलों, खासकर RJD और लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सुरक्षा और संपत्ति को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
Samrat Choudhary Targets Lalu Rabri Warns of Political Reckoning
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Samrat Choudhary Targeted On Lalu Yadav: पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित अतिपिछड़ा महासम्मेलन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पर बड़ा राजनीतिक हमला किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सरकारी बंगलों और संपत्तियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि इतिहास का पूरा हिसाब लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बिहार में अपराध नियंत्रण और अति पिछड़ा समाज की सुरक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताया।

लालू परिवार की सुरक्षा और संपत्ति पर सवाल

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव के परिवार को वर्तमान में भी भारी सुरक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि, उनके आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं, बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लालू परिवार के पास पटना, गोपालगंज, दिल्ली सहित कई जगहों पर संपत्तियां हैं और सरकारी बंगलों को लेकर भी विवाद बना रहता है। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि “इतिहास का पूरा हिसाब लिया जाएगा और सभी तथ्यों को सामने लाया जाएगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने लंबे समय तक सत्ता में रहते हुए राज्य की स्थिति को प्रभावित किया है।

बिहार में अपराध नियंत्रण सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार का पहला लक्ष्य बिहार को अपराध मुक्त बनाना है। उन्होंने दावा किया कि अपराध के मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि अति पिछड़ा समाज की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और राजद पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन दलों ने लंबे समय तक देश और राज्य की राजनीति में गलत नीतियों को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में काम कर रही है।

कार्यक्रम में अतिपिछड़ा समाज का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान अतिपिछड़ा समाज से जुड़े नव-निर्वाचित विधायकों का सम्मान भी किया गया। आयोजन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद और पूर्व मंत्री राधामोहन सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे।समारोह में मुख्यमंत्री के संबोधन के लिए विशेष पोडियम तैयार किया गया, जिसे उनके सुरक्षा कर्मियों की देखरेख में बनाया गया। इस अनोखी व्यवस्था की भी कार्यक्रम के दौरान चर्चा रही।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com