Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांकीपुर में बड़ा उलटफेर! रेस में आगे निकले प्रशांत किशोर, जानें BJP के नीरज सिन्हा कितने वोटों से पिछड़े

Bankipur Bypoll Result की मतगणना में जन सुराज के प्रशांत किशोर शुरुआती रुझानों में आगे निकल गए हैं। वहीं जीत की उम्मीद लिए बीजेपी अभी भी काफी पीछे है। आरजेडी भी आगो आने की कोशिश कर रही है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Aug 03, 2026 | 12:28 PM

बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने बनाई बढ़त (AI Generated Image)

Follow Us
Follow Us:

Bankipur Bypoll Result: बिहार की बांकीपुर में भारतीय जनता पार्टी को अपने उम्मीदवार नीरज सिन्हा की जीतने का पूरा भरोसा है। हालांकि, मतगणना कुछ और ही कह रही है। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर लीड लेते नजरआ रहे है। सोमवार सुबह से पटना के एएन कॉलेज परिसर में मतगणना जारी है।

शुरुआती रुझानों में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने बढ़त बना ली है। हालांकि, मतगणना अभी जारी है और अंतिम परिणाम आना बाकी है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 11603 वोटों आगे चल रहे हैं। बीजेपी 8152 वोटों के साथ पीछे है, जबकि RJD 2154 वोटों के साथ पीछे है।

बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने बनाई बढ़त

सम्बंधित ख़बरें

NOTA ने बढ़ाई दोनों दलों की धड़कनें! मंजलपुर में काउंटिंग के बीच आए चौंकाने वाले आंकड़े, कांग्रेस काफी पीछे

बांकीपुर में फिर खिलेगा कमल? बीजेपी को जीत का पूरा भरोसा, जश्न की तैयारी में 200 क्विंटल लड्डू तैयार- VIDEO

दतिया उपचुनाव की मतगणना: कांग्रेस ने पलटा मुकाबला, पांचवें राउंड के बाद भी 308 वोटों की बढ़त बरकरार

बांकीपुर उपचुनाव नतीजे आज: बीजेपी का गढ़ बचेगा या प्रशांत किशोर मारेंगे बाजी? AN कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू

प्रशांत किशोर निकले आगे

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती के तीसरे राउंड के बाद, जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर 5,032 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वे बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार से 1,162 वोटों से आगे हैं, जिन्हें 3,870 वोट मिले हैं। RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी 767 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार तनवीर आलम 233 वोटों के साथ चौथे स्थान पर चल रहे हैं। वोटों की गिनती जारी है और 31 में से 3 राउंड पूरे हो चुके हैं।

Bihar: After the third round of counting in the Bankipur Assembly by-election, Jan Suraaj Party candidate Prashant Kishor continues to lead with 5,032 votes, maintaining a lead of 1,162 votes over BJP candidate Neeraj Kumar, who has secured 3,870 votes. RJD candidate Rekha Kumari… pic.twitter.com/xmT10KlAHD — IANS (@ians_india) August 3, 2026

30 जुलाई को हुए था मतदान

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ था, जिसमें 34.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में भाजपा, राजद और जन सुराज पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू हुई। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती की जा रही है। प्रत्येक राउंड के साथ उम्मीदवारों की स्थिति में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें – बांकीपुर में फिर खिलेगा कमल? बीजेपी को जीत का पूरा भरोसा, जश्न की तैयारी में 200 क्विंटल लड्डू तैयार- VIDEO

मतगणना केंद्र एएन कॉलेज और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 300 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। केवल अधिकृत अधिकारियों, उम्मीदवारों, उनके एजेंटों और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों को ही निर्धारित सुरक्षा क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति दी गई है।

उधर, भाजपा ने सीट बरकरार रखने का भरोसा जताया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने संभावित जीत के मद्देनजर जश्न की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार, जीत की स्थिति में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच बांटने के लिए बड़ी मात्रा में लड्डू तैयार किए गए हैं। वहीं, सभी दलों की नजर अब आगामी राउंड की मतगणना पर टिकी हुई है, जिसके बाद चुनाव परिणाम की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

Bankipur bypoll result prashant kishor leading bjp trailing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2026 | 12:17 PM

Topics:  

  • Bihar
  • BJP
  • Jan Suraaj Party
  • Prashant Kishor
  • RJD

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.