Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांकीपुर उपचुनाव नतीजे आज: बीजेपी का गढ़ बचेगा या प्रशांत किशोर मारेंगे बाजी? AN कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू

Bihar Bankipur Byepoll Result 2026: बिहार की चर्चित बांकीपुर सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। क्या बीजेपी अपना गढ़ बचा पाएगी या प्रशांत किशोर का दांव चलेगा? जानिए पल-पल की अपडेट।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Aug 03, 2026 | 07:45 AM

वोटों की गिनती (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Bankipur Assembly By Election: बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। आज सुबह 8 बजे से मतगणना का काम शुरू हो चुका है। यह सीट भारतीय जनता पार्टी के लिए अपनी साख बचाने की लड़ाई है, तो दूसरी तरफ प्रशांत किशोर की नई-नई राजनीति और बिहार में उनकी पकड़ के लिहाज से भी काफी अहम मानी जा रही है।

एएन कॉलेज में सुरक्षा सख्त, पास वालों को ही एंट्री

वोटों की गिनती पटना के एएन कॉलेज (AN College) में हो रही है। इस पूरे इलाके में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिना पास के किसी भी व्यक्ति को कॉलेज परिसर के आसपास भी भटकने नहीं दिया जा रहा है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में ही पूरी गिनती कराई जाएगी।

गेट नंबर 1 और 2 से एंट्री का खास इंतजाम

भीड़ को नियंत्रित और व्यवस्था को पारदर्शी रखने के लिए प्रशासन ने अलग-अलग गेट तय किए हैं। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार और उनके एजेंटों को एएन कॉलेज के गेट नंबर-1 से एंट्री दी गई है। वहीं, मतगणना में लगे कर्मचारियों और मीडिया के साथियों के लिए गेट नंबर-2 तय किया गया है। हर व्यक्ति के पास की अच्छी तरह जांच की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO

बिहार में नशामुक्ति से बदलेगी तस्वीर: CM सम्राट बोले- विकसित भारत के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त होना जरूरी

सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO

मैं खीरा-ककड़ी हूं क्या? संसद में प्रदर्शन पर FIR से गरमाई सियासत, पप्पू यादव बोले- दिल्ली आ रहा हूं

#WATCH | Patna, Bihar: Counting of votes for Bankipur Assembly bypoll to be held today. Visuals of security deployed at the counting centre. pic.twitter.com/eXI0x9kNob — ANI (@ANI) August 3, 2026

पहले पोस्टल बैलेट, फिर खुलेगी ईवीएम की पर्ची

गिनती की प्रक्रिया सुबह आठ बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट से शुरू हुई है। इसके ठीक आधे घंटे बाद ईवीएम में दर्ज वोटों को गिनना शुरू कर दिया जाएगा। ट्रैफिक की समस्या न हो, इसके लिए पुलिस ने आसपास के रास्तों का रूट डायवर्जन भी तैयार किया है, ताकि आम लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें – मैं खीरा-ककड़ी हूं क्या? संसद में प्रदर्शन पर FIR से गरमाई सियासत, पप्पू यादव बोले- दिल्ली आ रहा हूं

नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट

आपको बता दें कि बांकीपुर सीट बीजेपी के वरिष्ठ नेता और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इसके बाद इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान कराया गया था। अब बस कुछ ही घंटों में यह पूरी तरह साफ हो जाएगा कि बांकीपुर की जनता ने अपनी नुमाइंदगी के लिए किस पर भरोसा जताया है।

Bihar bankipur assembly by election result counting updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2026 | 07:40 AM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar News
  • Bye Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.