Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांकीपुर में फिर खिलेगा कमल? बीजेपी को जीत का पूरा भरोसा, जश्न की तैयारी में 200 क्विंटल लड्डू तैयार- VIDEO

Bankipur Bypoll Result 2026: बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू होते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जीत का दावा किया। नीरज कुमार सिन्हा की जीत के भरोसे 200 क्विंटल लड्डू बनवाए जा रहे हैं।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Aug 03, 2026 | 09:20 AM

बीजेपी ने बनवाए 200 क्विंटल लड्डू (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Bankipur Bypoll Result BJP Preparations: बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। नतीजों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता जीत को लेकर आश्वस्त हैं। बांकीपुर में जश्न की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। जीत की खुशी में 200 क्विंटल लड्डू बनवाए जा रहे हैं।

भाजपा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्ण कुमार कल्लू ने कहा, “बांकीपुर में भाजपा-एनडीए के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा की भव्य जीत हो रही है। इसलिए जश्न की भी भव्य तैयारी चल रही है। हम 200 क्विंटल लड्डू बना रहे हैं। सभी जनमानस के बीच में लड्डू बांटे जाएंगे। सुबह 11 बजे से समर्थकों को लड्डू बांटे जाएंगे।”

बांकीपुर में कमल खिलने का भरोसा

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है। हम लोगों ने यह ठाना था कि नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से जिताना है।

सम्बंधित ख़बरें

दतिया उपचुनाव की मतगणना शुरू: भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर, पहले रुझान पर सबकी नजर

बांकीपुर उपचुनाव नतीजे आज: बीजेपी का गढ़ बचेगा या प्रशांत किशोर मारेंगे बाजी? AN कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO

सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO

Patna, Bihar: BJP worker Satyaprakash says, “We have already begun preparations for the Bharatiya Janata Party candidate Neeraj Sinha’s victory by a huge margin, so that the entire society knows that the BJP’s lotus has bloomed once again in Bankipur. To celebrate the occasion… https://t.co/Ex2hVUfGkT pic.twitter.com/TjO66do2R0 — IANS (@ians_india) August 3, 2026

बीजेपी कार्यकर्ता सत्यप्रकाश ने कहा, “हमने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज सिन्हा की भारी अंतर से जीत की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि पूरे समाज को पता चल सके कि बांकीपुर में बीजेपी का कमल एक बार फिर खिल गया है। इस मौके का जश्न मनाने और अपनी खुशी बांटने के लिए हम लड्डू तैयार कर रहे हैं। नतीजों के बाद जनता में खुशी की लहर दौड़ेगी।”

बनावटी चेहरे वाले लोग होंगे गायब

उन्होंने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में जितने भी बनावटी चेहरे वाले लोग हैं, वे नतीजों के बाद गायब हो जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता ने कहा, “हमें पार्टी उम्मीदवार की जीत का पूरा भरोसा है, क्योंकि हमने जमीन पर जाकर मेहनत की है। जब बिहार में भाजपा के बहुमत कम संख्या में भी विधायक रहते थे, उस समय भी बांकीपुर सीट पार्टी के पाले में रही है। उपचुनाव में पार्टी इसको दोहराने जा रही है।”

Patna, Bihar: As counting of votes began for the Bankipur Assembly by-election, the BJP expressed confidence of victory and began preparations for celebrations pic.twitter.com/mVph0uzxkN — IANS (@ians_india) August 3, 2026

यह भी पढ़ें – बांकीपुर उपचुनाव नतीजे आज: बीजेपी का गढ़ बचेगा या प्रशांत किशोर मारेंगे बाजी? AN कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू

बता दें कि बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे पटना के एएन कॉलेज में शुरू हुई। पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। इसके बाद सुबह 8.30 बजे से ईवीएम की गिनती शुरू हुई। बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा है, जबकि जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी इस मुकाबले में शामिल हैं। वहीं, राजद की तरफ से रेखा गुप्ता ने चुनाव लड़ा है।

Bankipur bypoll result 2026 bjp neeraj kumar sinha 200 quintal laddoo

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2026 | 09:20 AM

Topics:  

  • Bihar
  • BJP
  • Bye Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.