-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Bahadurganj Vidhansabha Seat Political Analysis For Bihar Elections 2025
बहादुरगंज विधानसभा: ओवैसी की पार्टी ने भेद दिया कांग्रेस का किला, क्या दोबारा हासिल होगा वर्चस्व?
- Written By: अभिषेक सिंह
Bihar Assembly Elections: 2020 के नतीजों और बहादुरगंज के वर्तमान समीकरणों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि बहादुरगंज में इस बार का मुकाबला सिर्फ जीत हार का नहीं, बल्कि सियासी वर्चस्व का भी होगा।

बहादुरगंज विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)
Bahadurganj Assembly Constituency: किशनगंज जिले की बहादुरगंज विधानसभा सीट मुस्लिम बहुल विधानसभाओं में शुमार होती है। हर बार की तरह इस बार भी राजनीतिक दलों के लिए रणनीतिक दृष्टिकोण से बेहद अहम है। 2020 के नतीजों और वर्तमान समीकरणों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि बहादुरगंज में इस बार का मुकाबला सिर्फ जीत हार का नहीं, बल्कि सियासी वर्चस्व का भी होने वाला है।
बहादुरगंज विधानसभा सीट पर 1952 से अब तक 16 चुनाव हो चुके हैं और इनमें से 10 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यह आंकड़ा स्पष्ट करता है कि इस सीट पर लंबे समय तक कांग्रेस का दबदबा रहा है। खासकर 2005 से 2015 तक कांग्रेस के मोहम्मद तौसीफ आलम ने जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ दिखाई थी। लेकिन, 2020 के विधानसभा चुनाव में इस परंपरा को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने तोड़ दिया।
AIMIM ने भेद दिया कांग्रेस का किला
मोहम्मद अंजार नईमी ने 2020 के चुनाव में कांग्रेस को हराकर इस सीट पर एआईएमआईएम का झंडा गाड़ दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का दामन थाम लिया, जिससे समीकरण फिर बदलते नजर आए। उस चुनाव में एआईएमआईएम, कांग्रेस और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया को मिली राहत, CBI ने दी क्लीन चिट, 45 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
IMD Heavy Rain Alert: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली, यूपी और बिहार में आज मूसलाधार बारिश
Monsoon Rain Alert India: देशभर में मानसून का कहर; पहाड़ टूट रहे, मैदानी इलाकों में मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा
बिहार: ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ पर पाटलिपुत्र से 1,150 श्रद्धालु रवाना, सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
कांग्रेस के अलावा इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), प्रजा सोशलिस्ट पार्टी (पीएसपी), जनता दल और जनता पार्टी भी एक-एक बार जीत हासिल कर चुकी हैं। इसके अतिरिक्त कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी बहादुरगंज की जनता का भरोसा जीता है। इससे स्पष्ट होता है कि भले ही यहां एकतरफा वर्चस्व लंबे समय तक रहा हो, लेकिन समय-समय पर राजनीतिक परिवर्तन और जनता की पसंद में बदलाव देखने को मिला है।
कैसी है बहादुरगंज की जनसाख्यिकी
2024 के आंकड़ों के अनुसार, बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र की अनुमानित जनसंख्या 510,164 है, जिनमें 2,59,165 पुरुष और 2,50,999 महिलाएं शामिल हैं। इस सीट पर कुल 3,07,148 मतदाता हैं, जिनमें 1,58,638 पुरुष, 1,48,496 महिला और 14 थर्ड जेंडर हैं। मुस्लिम आबादी का अनुपात अधिक होने के कारण यह सीट धार्मिक और सामाजिक समीकरणों से गहराई से प्रभावित रहती है।
2025 के चुनाव में बहादुरगंज विधानसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने की पूरी संभावना है। एआईएमआईएम से राजद में शामिल हो चुके मोहम्मद अंजार नईमी दोबारा मैदान में उतरते हैं तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे अपने पुराने मतदाताओं का भरोसा बनाए रख पाएंगे या कांग्रेस इस बार बिखरे मुस्लिम वोटों को फिर से एकजुट कर वापसी करेगी।
यह भी पढ़ें: बेतिया विधानसभा: भाजपा ने जीते हैं पिछले आठ में से 6 चुनाव, क्या इस बार कोई और दिखाएगा दांव?
दूसरी ओर, भाजपा और अन्य दल भी इस सीट पर सांकेतिक उपस्थिति के जरिए अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में हैं। बहादुरगंज की सियासत में धार्मिक समीकरण के साथ-साथ विकास, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय मुद्दे भी अहम हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bahadurganj vidhansabha seat political analysis for bihar elections 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMनासिक में कुदरत का कहर! गोदावरी-दारणा नदियां उफान पर, 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कई गांव डूबे
Jul 24, 2026 | 05:24 PMWhatsApp ला सकता है बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, 6 अंकों का PIN होगा पुराना, अब अकाउंट की सुरक्षा करेगा पासवर्ड
Jul 24, 2026 | 05:16 PMre NEET में बेटी को मिले कम अंक पिता को आया हार्ट अटैक, सदमे में अहिल्यानगर का परिवार
Jul 24, 2026 | 05:13 PMछात्र आंदोलन के दौरान युवती से बदसलूकी का VIDEO वायरल, मुंबई पुलिस ने विपक्ष को दिया करारा जवाब
Jul 24, 2026 | 05:13 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














