-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Chanpatia Vidhansabha Seat Political Analysis For Bihar Elections 2025
चनपटिया विधानसभा: भाजपा का वह गढ़…जहां 25 साल में कोई नहीं लगा पाया सेंध, इस बार मिलेगी कामयाबी?
- Written By: अभिषेक सिंह
Bihar Assembly Elections: पश्चिमी चंपारण जिले की चनपटिया विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी का वह किला है जिसमें पिछले 25 सालों से कोई सेंध नहीं लगा सका है। क्या इस बार कोई कामयाब होगा?

चनपटिया विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)
Chanpatia Assembly Constituency: चंपारण सत्याग्रह के प्रणेता पंडित राजकुमार शुक्ल की जन्मभूमि चनपटिया बिहार की चुनावी समरभूमि में तब्दील होने को है। पश्चिमी चंपारण जिले की इस विधानसभा सीट को राजनैतिक दृष्टि से बहुत ही अहम माना जाता है। चनपटिया भारतीय जनता पार्टी का वह किला है जिसमें पिछले 25 सालों से कोई सेंध नहीं लगा सका है।
भाजपा एक बार फिर इस गढ़ को सुरक्षित रखने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। हालांकि, इस बार कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का गठबंधन किले को भेदने की कोशिश में लगा है। अब तक चनपटिया में कुल 16 विधानसभा चुनाव हुए हैं। शुरुआती दौर में कांग्रेस का दबदबा रहा, जिसने 1957 से 1972 के बीच चार बार जीत दर्ज की।
BJP का अजेय गढ़ बनी चनपटिया
वाम दलों में सीपीआई ने भी इस सीट पर 1980, 1985 और 1995 में सफलता हासिल की। इसके अलावा, 1972 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, 1977 में जनता पार्टी और 1990 में जनता दल को भी जीत मिली। लेकिन, 2000 के बाद से भाजपा ने इस सीट पर लगातार छह बार जीत हासिल कर इसे अपना अजेय गढ़ बना लिया।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया को मिली राहत, CBI ने दी क्लीन चिट, 45 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
IMD Heavy Rain Alert: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली, यूपी और बिहार में आज मूसलाधार बारिश
Monsoon Rain Alert India: देशभर में मानसून का कहर; पहाड़ टूट रहे, मैदानी इलाकों में मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा
बिहार: ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ पर पाटलिपुत्र से 1,150 श्रद्धालु रवाना, सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
भाजपा के प्रमुख चेहरों में कृष्ण कुमार मिश्रा, सतीश चंद्र दुबे, चंद्र मोहन राय, प्रकाश राय और वर्तमान विधायक उमाकांत सिंह शामिल हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में उमाकांत सिंह ने कांग्रेस के अभिषेक रंजन को हराकर फिर से भाजपा की पकड़ को साबित किया।
ये है चनपटिया की जनसाख्यिकी
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, चनपटिया विधानसभा क्षेत्र की कुल अनुमानित जनसंख्या 2024 के आंकड़ों के मुताबिक 4,74,051 है, जिसमें 2,51,670 पुरुष और 2,22,381 महिलाएं हैं। वहीं, 1 जनवरी 2024 की स्थिति के अनुसार इस क्षेत्र में कुल 2,86,332 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 1,53,235 पुरुष और 1,33,088 महिला मतदाता हैं।
प्रशासनिक रूप से चनपटिया पश्चिम चंपारण जिले का उपखंड और नगर परिषद है, जो चंपारण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2008 के परिसीमन से पहले यह क्षेत्र बेतिया लोकसभा सीट में शामिल था। चनपटिया उपखंड में कुल 70 गांव हैं, जो अलग-अलग ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आते हैं। यह क्षेत्र मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है। विधानसभा क्षेत्र में चनपटिया के अलावा मझौलिया प्रखंड की 11 ग्राम पंचायतें भी शामिल हैं।
चनपटिया का ऐतिहासिक महत्व
इतिहास के पन्नों में भी चनपटिया का खास स्थान है। यहीं के सतवरिया गांव में 23 अगस्त 1875 को चंपारण सत्याग्रह के प्रणेता पंडित राजकुमार शुक्ल का जन्म हुआ था। उनकी कर्मभूमि मुरली भरहवा गांव रही, जहां से उन्होंने 1916 में लखनऊ कांग्रेस अधिवेशन में भाग लिया और महात्मा गांधी को चंपारण आने के लिए प्रेरित किया था।
पंडित शुक्ल कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में बिहार के किसानों का प्रतिनिधित्व करने के लिए लखनऊ गए थे। उन्होंने किसानों की दुर्दशा बताकर महात्मा गांधी से चंपारण चलने का अनुरोध किया था। उनके अनुरोध पर ही महात्मा गांधी 1917 में चंपारण आए थे। गांधीजी के आगमन के बाद 1917 में नील की खेती के खिलाफ ऐतिहासिक सत्याग्रह की शुरुआत हुई।
यह भी पढ़ें: किशनगंज विधानसभा: 58 साल से इस सीट पर नहीं जीता कोई हिंदू उम्मीदवार, रिकॉर्ड टूटेगा या रहेगा बरकरार?
चनपटिया विधानसभा क्षेत्र कोरोना काल में भी काफी चर्चा में रहा। जब कोरोना महामारी अपने चरम पर थी, तो लोगों के सामने रोजगार का भी बड़ा संकट खड़ा हुआ था। उस समय चनपटिया स्टार्टअप जोन के रूप में उभरा और आत्मनिर्भरता की मिसाल बना। 2020 में शुरू हुए इस मॉडल ने कम समय में पूरे देश में अपनी पहचान बनाई। यहां लौटे प्रवासी मजदूरों की कौशल मैपिंग कर उन्हें स्थानीय स्तर पर काम से जोड़ा गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Chanpatia vidhansabha seat political analysis for bihar elections 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या ठाकरे ब्रदर्स के हाथ मिलाने से बदलेगी महाराष्ट्र की हवा? जानें शिवसेना यूबीटी की वापसी का मास्टरप्लान
Jul 24, 2026 | 05:58 PMदिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संभाजीनगर में भारी बवाल, क्रांति चौक पर गूंजे सरकार विरोधी नारे
Jul 24, 2026 | 05:53 PMविजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
Jul 24, 2026 | 05:48 PMमुरैना: चाची-भतीजे के शव फंदे पर लटके मिले, प्रेम प्रसंग की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Jul 24, 2026 | 05:43 PMऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














