MLC चुनाव के लिए LJP(R) ने अशरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार, 18 जून को होगा चुनाव
Bihar MLC Election LJP 2026: द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए लोजपा ने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड ने उनके नाम को मंजूरी दे दी है।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
LJP: कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी फोटो फाइल (सोर्स सोशल मीडिया)
Bihar Legislative Council Elections: बिहार विधान परिषद 2026 में 10 सीटों पर चुनाव होने जा रहा हैं। जिसमें से 9 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव होगा है। बिहार में उपचुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। आपको बता दें कि बिहार विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में भाजपा और जेडीयू ने भी उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने भी एक सीट पर अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारते हुए उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। आपको बता दें कि एनडीए गठबंधन के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बंटबारे में एक सीट मिली थी।
पार्टी महासचिव ने जारी किया बयान
लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने शनिवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड ने बिहार प्रदेश में प्रस्तावित विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव-2026 के संदर्भ में विचार-विमर्श करने के बाद हमनें सर्वसम्मति से कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी के नाम पर मोहर लगाई है,यही हमारे उम्मीदवार होंगे।
कौन हैं अशरफ अंसारी?
अपको बता दें कि अशरफ अंसारी लोक जनशक्ति पार्टी के सबसे बड़े नेताओं मे गिने जाते हैं। इतना ही नहीं वे चिराग पासवान के बेहद करीबी नेता माने जाते हैं। पार्टी ने उन्हें साल 2025 में कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया था। साथ ही वे पार्टी के मजबूत राजनातिक सलाहकार के रुप में अपनी भूमिका निभा रहें हैं।
सम्बंधित ख़बरें
लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती पर भड़के शक्ति सिंह यादव, बोले- ‘यह राजनीतिक प्रतिशोध की पराकाष्ठा’
Khan Sir Surrender: पटना कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर सरेंडर करने पहुंचे, सिविल कोर्ट में भारी हलचल
अगर जरा भी खरोच आई… लालू की बेटी रोहिणी ने सम्राट चौधरी को दी धमकी, बोली- मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
लालू-राबड़ी के बाद तेजस्वी यादव ने छोड़ी Y+ सिक्योरिटी, ‘1 पोलो रोड’ आवास से वापस लौटाए सारे गार्ड, मचा हड़कंप
एनडीए ने जारी की प्रत्याशियों की सूची
बिहार विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव को लेकर एनडीए में शामिल भाजपा और जदयू ने भी शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा की थी। भाजपा ने बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, डॉ. संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को उम्मीदवार बनाया है।
तो वहीं जदयू ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. भारती मेहता और पश्चिम चंपारण जिला परिषद अध्यक्ष रह चुकी शिवानी प्रजापति को उम्मीदवार बनाया है।
विधानपरिषद की नौ सीट पर 18 जून को होंगे चुनाव
आपको बता दें कि बिहार विधानपरिषद की नौ सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी हैं। इन सभी सीटों पर 18 जून को मतदान कराए जाएंगे। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद बची हुई एक सीट पर उपचुनाव भी कराया जाएगा। 243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए के पास करीब 202 विधायक हैं। मौजूदा समीकरणों के अनुसार, एक सीट जीतने के लिए लगभग 25 विधायकों का समर्थन पर्याप्त माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- छगन भुजबल का दिल्ली जाना तय, भतीजे को राज्य में मिलेगा मंत्रिपद, फडणवीस के साथ मुलाकात के बाद हलचल तेज
ऐसे में एनडीए के लिए 8 सीटों का रास्ता लगभग साफ होता दिखाई दे रहा है। विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के पास बिहार विधानसभा में 35 विधायक हैं, जिससे वह 10 विधानपरिषद सीटों में से एक सीट आसानी से जीत सकता है। हालांकि दूसरी सीट पर उसकी संभावनाएं एआईएमआईएम और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायकों के समर्थन के बाद ही होंगी।
