क्या Rolls-Royce से हो रही है खेतों की जुताई? वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लग्जरी कार Rolls-Royce को खेत में जुताई करते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो देखकर लाखों लोग हैरान हैं।
क्या Rolls-Royce से हो रही है खेतों की जुताई? वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान
Viral Video सच या AI. (सौ. Instagram)
Published on: 
Updated on: 

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लग्जरी कार Rolls-Royce को खेत में जुताई करते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो देखकर लाखों लोग हैरान हैं और सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या वाकई दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक को ट्रैक्टर की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है?

क्या है वायरल वीडियो में?

इस वीडियो में एक Rolls-Royce खेत में दिखाई देती है, जिसके पीछे एक हल जुड़ा हुआ है और वह खेत जोत रही है। ऐसा दृश्य किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है, क्योंकि आमतौर पर इस तरह की कारें केवल सड़कों पर रॉयल चलन के लिए जानी जाती हैं, ना कि खेतों में काम करने के लिए।

क्या यह वीडियो असली है?

यह वीडियो पहली नजर में असली लग सकता है, लेकिन हकीकत कुछ और है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट aidniraj से शेयर किया गया है और यह पूरी तरह से AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से तैयार किया गया है। यानी इसमें जो दृश्य दिख रहे हैं, वे वास्तव में कभी घटित नहीं हुए।

क्या Rolls-Royce में ऐसा कोई फीचर होता है?

"Rolls-Royce" में ऐसा कोई फीचर नहीं आता जिससे हल जैसी कृषि मशीनें जोड़ी जा सकें। हालांकि इस कार में कुछ हद तक ऑफ-रोडिंग क्षमता होती है, लेकिन वह भी केवल हल्के रास्तों के लिए है, न कि खेतों की जुताई जैसे कठिन कार्यों के लिए। यह कार पूरी दुनिया में अपनी शाही लग्जरी के लिए पहचानी जाती है और भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब 6 करोड़ 95 लाख रुपये है।

ध्यान दें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह वीडियो एक मनोरंजक और तकनीक आधारित कंटेंट है, जिसमें सच्चाई नहीं बल्कि कल्पना और डिजिटल एडिटिंग की ताकत है। इस तरह की वायरल वीडियोज़ को देखने से पहले उनकी सच्चाई की जांच ज़रूर करनी चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com