Vinfast ने भारत में लॉन्च की इलेक्ट्रिक SUV VF6 और VF7, दमदार रेंज और प्रीमियम फीचर्स
Vinfast Tamil Nadu Plant: Vinfast ने भारतीय बाजार में दो प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV VF6 और VF7 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। जिसमें कमाल के फीचर्स और शानदार कीमत होने वाली है।
- Written By: सिमरन सिंह
Vinfast ने लॉन्च किया नई कार। (सौ. VinFast)
Vinfast Electric Car India: वियतनाम की ऑटो निर्माता कंपनी Vinfast ने भारतीय बाजार में अपनी दो प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV VF6 और VF7 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने VF6 की कीमत 16.3 लाख रुपये और VF7 की कीमत 20.8 लाख रुपये तय की है। इन दोनों गाड़ियों को खासतौर पर XUV400 EV और आने वाली Harrier EV जैसी एसयूवी को चुनौती देने के लिए पेश किया गया है।
तमिलनाडु प्लांट में असेंबलिंग
दोनों ही मॉडल्स की लोकल असेंबलिंग तमिलनाडु के तूतीकोरिन (Thoothukudi) प्लांट में हो रही है। कंपनी ने पहली बार इन्हें भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में प्रदर्शित किया था। लॉन्च के साथ ही Vinfast ने भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्केट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।
VF6 और VF7 के फीचर्स
VF6 को कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में उतारा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
सही टायर नहीं तो अधूरी रह जाएगी कार की परफॉर्मेंस, Bridgestone का नया कैंपेन बना चर्चा का विषय
अब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
छोटी कार, बड़ा धमाका, तंग गलियों और भारी ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये Budget Cars
- इसमें 18-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, पीछे की तरफ आकर्षक लाइट बार और फ्रंट DRL जैसी स्टाइलिंग दी गई है।
- कार में 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, गूगल ऐप्स सपोर्ट, वॉयस असिस्टेंट और फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं।
VF7 को प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया गया है।
- इसमें बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले, वेगन लेदर अपहोल्स्ट्री, हेड्स-अप डिस्प्ले और सॉफ्ट-टच इंटीरियर दिया गया है।
ये भी पढ़े: Land Rover पर साइबर अटैक: IT सिस्टम ऑफलाइन, प्रोडक्शन और सेल पर असर
बैटरी और पावर
- VF6 में 59.6kWh बैटरी पैक और फ्रंट-व्हील ड्राइव मोटर दी गई है। यह एक बार चार्ज पर 468 किलोमीटर तक की रेंज देती है और इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 190mm है।
- VF7 दो बैटरी विकल्पों 59.6kWh और 70.8kWh में उपलब्ध होगी। इसकी रेंज वेरिएंट के अनुसार 438 से 532 किलोमीटर तक बताई गई है।
डीलर नेटवर्क और चार्जिंग सुविधा
फिलहाल Vinfast के पास भारत में 3 डीलर ग्रुप्स और 32 डीलरशिप्स हैं, जिन्हें जल्द ही 35 तक बढ़ाने की योजना है। कंपनी शुरुआत में EV फ्रेंडली शहरों पर ध्यान दे रही है और धीरे-धीरे अपना नेटवर्क और प्रोडक्ट लाइनअप मजबूत करेगी। खास बात यह है कि कंपनी अपने ग्राहकों को 2028 तक मुफ्त EV चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध करा रही है।
