इंडिया में बनी Solar Car जो मुफ्त में 4000KM का करेंगी सफर, कीमत और फीचर्स पर डालें नजर
पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रॉनिक कार के बाद बाजार में सोलर कार भी उतरने वाली है, जिसमें आप 1 साल तक 4000 किलोमीटर का फ्री सफर कर पाएंगे। आखिर यह कौन सी कंपनी है जो भारत में इस कार को लेकर आ रही है, यह जानना दिलचस्प होगा।
- Written By: सिमरन सिंह
भारत में जल्द ही Solar Car आने वाली है जो सूरज की रोशनी से चलेंगी (सौ. X)
नवभारत डिजिटल डेस्क. पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों के बारे में आपने तो सुना ही होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि भारतीय बाजार में एक कंपनी सोलर कार भी लेकर आने वाली है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना, Vayve Commercial Mobility ने भारत में सोलर कार लाने की पूरी तैयारी कर ली है, जो सूरज की रोशनी से चार्ज होकर चलेगी। इसके साथ ही आपको बता दें कि Vayve CT5 Solar Car को ऑटो एक्सपो 2023 में ही पेश किया गया था। इस सोलर कार को टैक्सी लाइनअप के लिए डिजाइन किया गया है, जो सोलर ही नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक कार भी बन सकती है।
Vayve CT5
इस गाड़ी को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह फुल चार्ज होने पर 330 किलोमीटर तक चल सकती है। वही, 500 लीटर बूट स्पेस के साथ आने वाली है। कार फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। इस गाड़ी में बैटरी पर 3 साल और डेढ़ लाख किलोमीटर की वारंटी दी जाती है, जो 70 km/h की टॉप स्पीड पर दौड़ सकती है। गाड़ी के अंदर पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए फ्रंट डेस्क ब्रेक भी दिया गया है, जो कार में बैठने वाले पांचों पैसेंजर्स के लिए सीट बेल्ट भी शामिल करता है।
ये भी पढ़े: Youtube Shorts पर डालते हैं वीडियो, Google के नए अपडेट से लंबी वीडियो होगी अपलोड
सम्बंधित ख़बरें
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
पेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
संभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
मुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
इस कार की और खूबी के बारे में बताएं तो ये 6 सेकंड के अंदर 0 से 40 तक की स्पीड पकड़ सकती है। इसके अलावा इस कार में आपको 3.3 kW और 30 kW का ऑप्शन दिया जाता है। 30 kW में वेरिएंट है, जहां पर गाड़ी तेजी से फुल चार्ज हो जाएगी और इस गाड़ी के रूफ पर सोलर पैनल लगाया गया है, जो कंपनी के मुताबिक 1 साल में 4000 किलोमीटर तक की फ्री बिजली देगा।
क्या है कार की कीमत?
वैसे तो कंपनी ने अभी तक सोलर कार की कीमत को पर्दे में ही रखा है, लेकिन रिपोर्ट के माध्यम से पता चला है कि इस गाड़ी की कीमत लगभग 10 लाख रुपए तक हो सकती है। इसके डिजाइन की बात करें तो इस कार में चार की जगह तीन पहिए होंगे, जो एक यूनिक डिजाइन के साथ मार्केट में आएंगे।
