Youtube Shorts पर डालते हैं वीडियो, Google के नए अपडेट से लंबी वीडियो होगी अपलोड

आज कई लोग यूट्यूब की मदद से पैसे कमा रहे हैं और लगातार अपने वीडियो अपलोड करके लोगों को अपनी कहानी बताते हैं। ऐसे में अब यूट्यूब एक नया अपडेट लेकर आया है, जिससे यूजर्स को काफी मदद मिलेगी और वो और भी बेहतर तरीके से अपने वीडियो लोगों तक पहुंचा पाएंगे।
Youtube Shorts new update
Youtube पर गोगर्ल ने कई नए अपडेट किए है जिसमें Shorts की टाइमिंग भी है (सौ. Freepik)
Published on
Updated on

नवभारत डिजिटल डेस्क. यूट्यूब की मदद से कई लोग आज के समय में पैसे कमा रहे हैं और लगातार अपनी वीडियो को अपलोड करके लोगों को अपनी कहानी बताते हैं। ऐसे में अब यूट्यूब एक नया अपडेट लेकर आया है, जिससे यूजर्स को काफी मदद मिलेगी और वे और भी बेहतर तरीके से अपनी वीडियो को लोगों तक पहुंचा पाएंगे।

3 मिनट का होगा शॉट्स

यूट्यूब शॉर्ट्स पर पहले 1 मिनट तक की वीडियो को अपलोड किया जा सकता था, लेकिन यूट्यूब के नए अपडेट के बाद अब आप 3 मिनट तक की वीडियो को शॉर्ट्स में अपलोड कर पाएंगे और यह बदलाव 15 अक्टूबर से लागू होगा। यूट्यूब ने कहा है कि यह बदलाव लोगों की मांग के आधार पर किया गया है। कुछ क्रिएटर्स का कहना था कि वे अपनी कहानी को अच्छी तरह से नहीं बता पाते। ऐसे में 3 मिनट की शॉर्ट्स में वे अपनी कहानी को अच्छी तरह से बता पाएंगे। यूट्यूब ने यह भी कहा है कि यह बदलाव उन वीडियो पर लागू होगा जिनका साइज स्क्वायर या फिर टॉल में होगा। पहले ही अपलोड की गई वीडियो पर कोई भी फर्क नहीं पड़ेगा। यूट्यूब में यह भी बताया गया है कि जल्दी लंबी वीडियो के लिए भी वह अलग-अलग तरह के अपडेट लेकर आने वाला है।

यूट्यूब पर दिखेंगे ये अपडेट

यूट्यूब शॉर्ट्स में और भी कई अपडेट किए गए हैं, जिसमें प्लेयर को अपडेट किया गया है। जो वीडियो को दिखने में और भी ज्यादा आकर्षक बनाएगा। जिससे आसानी से लोगों का ध्यान यूट्यूब शॉर्ट्स की तरफ जाएगा। यूट्यूब यूजर्स अब शॉर्ट वीडियो को रीमिक्स भी कर पाएंगे। आप किसी भी वीडियो को रीमिक्स करना चाहते हैं तो आपको रीमिक्स पर क्लिक करना होगा। इससे आप उस वीडियो को आसानी से एक नई वीडियो में बना सकते हैं और अपना म्यूजिक और आवाज भी जोड़ सकते हैं।

बड़ी वीडियो से बनेगी छोटी वीडियो

यूट्यूब ने अपने अपडेट में यह भी कहा है कि शॉर्ट कैमरा से यूट्यूब पर मौजूद वीडियो के छोटे-छोटे टुकड़े लिए जा सकते हैं। इससे आप अपनी पसंदीदा वीडियो या फिर म्यूजिक वीडियो के कुछ हिस्सों को निकालकर वीडियो बना सकेंगे। आप यूट्यूब पर मौजूद कई वीडियो के साथ ऐसा कर सकते हैं। यूट्यूब में यह भी बताया गया है कि वीडियो में बहुत ही बढ़िया बैकग्राउंड और अलग-अलग वीडियो क्लिप जोड़ी जा पाएंगी। Google DeepMind का एक नया मॉडल VEO इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मॉडल की मदद से आप अपनी कल्पना को वीडियो में उतार सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com