Cars and Bike (Source. Gemini) 
ऑटोमोबाइल

अब बिना PUC चलाना पड़ेगा भारी, नई दरें लागू, जान लें कितना देना होगा शुल्क वरना कट सकता है बड़ा चालान

New PUC Certificate Rates: वायु प्रदूषण के बढ़ने के बीच अब वाहन मालिकों के लिए PUC और भी ज्यादा जरूरी बना दिया है। ऐसे में अगर आपके वाहन का PUC सर्टिफिकेट एक्सपायर है तो आपको इसपर ध्यान देना चाहिए।

सिमरन सिंह

PUC New Rates 2026: देश में वायु प्रदूषण के बढ़ने के बीच अब वाहन मालिकों के लिए PUC यानी पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट और भी ज्यादा जरूरी बना दिया है। ऐसे में अगर आपके वाहन का PUC सर्टिफिकेट एक्सपायर हो गया है तो आपके लिए यह खबर जरूरी है क्योंकि सरकार की ओर से अलग-अलग वाहनों के लिए नई और अपडेटेड PUC दरें जारी की गई हैं जिनकी जानकारी हर वाहन चालक को पता होनी चाहिए।

जानिए किस वाहन के लिए कितना देना होगा PUC शुल्क

नई दरों को देखा जाए तो यह अलग-अलग कैटेगरी के वाहनों के लिए PUC टेस्ट की फीस तय करता है।

वाहन का प्रकार नई PUC फीस
दुपहिया वाहन ₹50
पेट्रोल ऑटो / तीन पहिया वाहन ₹100
पेट्रोल/CNG/LPG चार पहिया वाहन ₹125
डीजल वाहन ₹150

इसका सीधा मतलब है कि अगर आप बाइक, स्कूटर, कार या SUV चलाते हैं तो आपको तय दरों के अनुसार ही PUC को बनवाना होगा।

क्यों जरूरी है PUC सर्टिफिकेट?

PUC सर्टिफिकेट हर एक वाहन चालकों के लिए जरूरी है जो सिर्फ एक कागज नहीं बल्कि आपके वाहन की फिटनेस का भी संकेत है। PUC बताते है कि आपके वाहन से निकलने वाला धुआं तय मानकों के भीतर है या नहीं। अगर किसी वाहन का उत्सर्जन स्तर ज्यादा निकलता है तो यह इंजन की खराबी या ज्यादा ईंधन खपत का संकेत हो सकता है। इसको लेकर एक्सपर्ट्स कहते है कि आरको समय-समय पर PUC जांच करानी चाहिए इससे वाहन की माइलेज बेहतर रहती है और इंजन की परफॉर्मेंस भी लंबे समय तक सही बनी रहती है।

बिना PUC पकड़े गए तो पड़ सकता है भारी

यातायात में जो नियम बताए गए है उसके अनुसार वैध PUC सर्टिफिकेट रखना अनिवार्य होता है। ऐसे में कोई वाहन चालक बिना PUC के पकड़ा जाता है तो ट्रैफिक पुलिस द्वारा भारी चालान काट जा सकता है। वहीं कई राज्यों में इस जुर्माना को हजारों रुपये तक पहुंचाया गया है। इसके साथ ही वाहन मालिकों को यह सलाह दी जा रही है कि वे केवल अधिकृत PUC सेंटर से ही जांच करवाएं ताकि अतिरिक्त पैसे वसूले जाने से वो बचे जा सके।

प्रदूषण कम करने में निभाएं अपनी जिम्मेदारी

इस नए नियम में विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सिर्फ सरकार ही नहीं बल्कि आम लोगों को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इसके लिए समय पर वाहन की जांच और सही मेंटेनेंस न सिर्फ पर्यावरण को बचाएगा बल्कि आपकी जेब पर भी कम बोझ डालेगा।

जांनिसार अख्तर के चैलेंज से बदली राहत इंदौरी की जिंदगी, ऑटो चालक का बेटा कैसे बना भारत का मशहूर शायर?

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र