8 लाख में Tata Kuno EV की एंट्री तय, मिलेगा लंबा रेंज पैकेज, Creta और Nexon को दे सकती है टक्कर

Tata Kuno EV: देश में पेट्रोल-डीजल की स्थिति देखते हुए भारतीय ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। वहीं अब इस रेस में Tata Motors भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
Tata Kuno EV Set to Arrive at 8 Lakh with good feature
Tata Kuno EV (Source. Navbharat Desk)
Updated on

Tata Electric Car: देश में पेट्रोल-डीजल की स्थिति देखते हुए भारतीय ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। वहीं अब इस रेस में Tata Motors भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने Nexon का नया Pure Plus PS वेरिएंट लॉन्च किया था जिसकी शुरुआती कीमत 9.59 लाख रुपये बताई जा रही है। लेकिन इसके बाद अब चर्चा एक नई और सस्ती इलेक्ट्रिक कार को लेकर शुरू हो गई है जिसका कोडनेम Kuno बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह नई सब-4 मीटर इलेक्ट्रिक कार साल 2027 के आखिर या 2028 की शुरुआत तक बाजार में एंट्री कर सकता है। जिसकी संभावित कीमत 8 लाख से 12 लाख रुपये (ऑन-रोड) के आसपास की होगी।

सिटी यूजर्स को टारगेट करेगी Tata Kuno

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि Tata Kuno को खासतौर पर शहरों में रोजाना इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया जा रहा है। वहीं इस पर Tata की कई नई इलेक्ट्रिक SUVs तैयार की जा रही हैं। बताया तो यह भी जा रहा है कि यह कार Tata की इलेक्ट्रिक लाइनअप में एंट्री-लेवल मॉडल हो सकती है। हालांकि अगर इसे Nexon के सेगमेंट में उतारा गया, तो लंबे समय में Nexon EV की बिक्री पर असर देखने को मिल सकता है।

फीचर्स कम लेकिन जरूरी चीजों की नहीं होगी कमी

इस नई EV को कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा लेकिन इसके बावजूद Tata इसमें जरूरी मॉडर्न फीचर्स देने वाला है। बता दें कि कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस चार्जिंग, USB Type-C पोर्ट, ADAS और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स देकने को मिल सकते है। यह बात जानने वाली है कि इस मॉडल की बैटरी पैक के बारें में आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन इसमें 24kWh और 30kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। जो की खासतौर पर शहरों में 30kWh बैटरी बेहतर रेंज दे सकती है।

Tata की आने वाली EVs पर एक नजर

मॉडल संभावित लॉन्च बैटरी पैक खासियत
Tata Kuno EV 2027-28 24kWh / 30kWh एंट्री-लेवल कॉम्पैक्ट EV
Safari EV 2026 फेस्टिव सीजन 65kWh / 75kWh पहली 3-रो इलेक्ट्रिक SUV
Nexon Pure Plus PS लॉन्च हो चुकी पेट्रोल/डीजल सनरूफ वाला नया वेरिएंट

Safari EV भी जल्द करेगी एंट्री

वहीं अभी आने वालें समय में Tata अपनी Safari EV की टेस्टिंग को भी लगभग पूरा कर चुकी है। जो कि कंपनी के लिए पहली थ्री-रो इलेक्ट्रिक SUV होगी। जानकारी में बताया जा रहा है कि इसमें 65kWh और 75kWh बैटरी पैक के साथ रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शन मिल सकते हैं। जिस नए मॉडल को लेकर ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना हैं कि आने वाले सालों में Tata भारतीय EV मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत कर सकती है जो कम बजट में कार खरीदने वालों के लिए बढ़ा मौका होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com