पुरानी कार की मिलेगी मुंहमांगी कीमत? इस काम से पड़ेगा फर्क
पुरानी कार को अच्छी कीमत पर बेचना चाहते हैं, तो कुछ खास काम उसकी वैल्यू को बढ़ा सकते हैं। ये काम आपकी कार को ज्यादा आकर्षक और खरीदने के लिए बेहतर बनाएंगे। ऐसे में जानें कि कौन-कौन से जरूरी काम करना सही रहेगा।
- Written By: सिमरन सिंह
इस्तेमाल की गई कार को बेचने के लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। (सौ. Freepik)
नवभारत डिजिटल डेस्क. अगर आप भी अपनी पुरानी कार को अच्छी कीमत पर बेचना चाहते हैं, तो कुछ खास काम उसकी वैल्यू को बढ़ा सकते हैं। ये काम आपकी कार को ज्यादा आकर्षक और खरीदने के लिए बेहतर बनाएंगे। ऐसे में जानें कि कौन-कौन से जरूरी काम करना सही रहेगा।
डीप क्लीनिंग और पॉलिशिंग
कार के अंदर और बाहर डीप क्लीनिंग और कार की पॉलिशिंग करने से यह एकदम नई और चमकदार बन जाएगी, जिससे उसकी वैल्यू बढ़ेगी।
ये भी पढ़े: हैकर के हाथ से बचने के लिए, आज ही WhatsApp में करें ये सेटिंग
सम्बंधित ख़बरें
‘कॉलेज के दिन याद आ गए’, फीमेल फैन के फ्लर्ट पर रणवीर सिंह ने दिया ऐसा जवाब, हंसी से गूंज उठा पूरा हॉल
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
7 दिन का राशन लेकर भोपाल आए किसान, बीच सड़क पर दाल-बाटी बनाते प्रदर्शनकारी; ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह फेल!
पेंट टच अप और स्क्रैच रिमूवर
अगर आपकी कार की बॉडी पर हल्के-फुल्के स्क्रैच के निशान हैं, तो उन्हें हटाएं और मामूली डेंट्स को भी सही करवाएं। इससे आप टच अप कराकर इसे साफ-सुथरा बना सकते हैं।
टायर और व्हील्स की जांच
कार में मौजूद टायर की स्थिति को ठीक कराएं और व्हील्स की जांच भी कराएं ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी को समय पर ठीक किया जा सके।
इंजन और परफॉर्मेंस सर्विस
इंजन की अच्छी सर्विसिंग करवाएं, ऑयल फिल्टर और बाकी चीजों को देखें ताकि इंजन स्मूथ रहे और खरीदारी करने वाले को परफॉर्मेंस में भरोसा हो जाए।
ये भी पढ़े: SBI का बैलेंस WhatsApp पर होंगे चेक, इस तरीके से काम आसान
एसी और इलेक्ट्रिकल चीजें
कार में मौजूद इलेक्ट्रिकल चीजें जैसे लाइट्स और वेंट कंट्रोल सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं, यह भी देखें।
इंटीरियर अपडेट
बीच-बीच में आप इंटीरियर अपडेट भी कर सकते हैं, जिसमें सीट कवर का मेंटेनेंस और अच्छे इंटीरियर एक्सेसरीज को कार के अंदर लगाने से वह और भी ज्यादा आकर्षक बनती है।
