-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Tvs Orbiter Electric Scooter With 158km Range Launched At 99 Thousand
TVS ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Orbiter, कीमत 99 हजार से शुरू
- Written By: सिमरन सिंह
TVS Orbiter Features: TVS मोटर कंपनी लंबे इंतजार के बाद नया इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS Orbiter पेश कर दिया है। बैंगलुरु में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत भी अब सामने आ गई है।

TVS Orbiter में क्या है खास फीचर्स। (सौ. TVS)
TVS Electric Scooter: TVS मोटर कंपनी ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS Orbiter पेश कर दिया है। बैंगलुरु में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹99,900 रखी गई है। कंपनी ने इसे युवाओं और शहरी ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया है, जिसमें iQube के डिजाइन एलिमेंट्स के साथ कई नए अपडेट देखने को मिलते हैं।
दमदार और स्टाइलिश डिज़ाइन
डिजाइन के मामले में TVS Orbiter एकदम नया और आकर्षक लुक देता है। यह थोड़ा फंकी और लेटेस्ट लगता है। स्कूटर कई कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा, जिससे ग्राहकों को पर्सनलाइजेशन का बेहतर विकल्प मिलेगा। इसमें 845 मिमी लंबी सीट और 290 मिमी चौड़ा फ्लोरबोर्ड दिया गया है। हैंडलबार का सेटअप राइडर को एक स्ट्रेट राइडिंग पोजीशन देता है, जिससे लंबी दूरी तक भी आरामदायक सवारी संभव होती है।
स्टोरेज और स्पेस
स्कूटर में 34 लीटर अंडरसीट स्टोरेज दिया गया है, जिसमें हेलमेट और अन्य सामान आसानी से रखा जा सकता है। इसमें 169 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। आगे की तरफ 14 इंच एलॉय व्हील और पीछे 12 इंच का व्हील मिलता है, जिसमें इलेक्ट्रिक मोटर इंटीग्रेट की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
EV चार्जिंग में भारत की बड़ी छलांग, अब बिजली नहीं, एथेनॉल से चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां
Jeep SUVs खरीदने का शानदार मौका, Compass और Meridian पर मिल रही 1.65 लाख तक की छूट
नई कार छोड़ अब सेकेंड हैंड कारों की ओर बढ़ रहे लोग, 70 लाख बिक्री का अनुमान, कम बजट वालों के लिए बड़ी खुशखबरी
अब 5 चालान पड़े भारी, बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो रद्द हो सकता है Driving License, जानिए नया नियम
बैटरी पैक और परफॉर्मेंस
टीवीएस ऑर्बिटर में 3.1 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर IDC के मुताबिक 158 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। इसमें दो ड्राइविंग मोड – इको और पावर दिए गए हैं। इसके साथ ही यह रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके मोटर स्पेसिफिकेशंस और चार्जिंग टाइम की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
ये भी पढ़े: Mahindra Thar 3-door facelift, नए अंदाज़ में जल्द होगी लॉन्च
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
टीवीएस ने ऑर्बिटर को आधुनिक फीचर्स से लैस किया है। इसमें ऑल-एलईडी लाइटिंग सेटअप, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, OTA अपडेट्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। सुरक्षा और सुविधा के लिए इसमें हिल होल्ड असिस्ट, क्रूज़ कंट्रोल और पार्किंग असिस्ट दिए गए हैं। खास बात यह है कि गिरने की स्थिति में यह स्कूटर तुरंत इलेक्ट्रिक मोटर को बंद कर देगा, जिससे सेफ्टी बढ़ जाती है।
कलर ऑप्शंस
टीवीएस ऑर्बिटर कई आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा निऑन सनबर्स्ट, स्ट्रेटोस ब्लू, लूनर ग्रे, स्टेलर सिल्वर, कॉस्मिक टाइटेनियम और मार्टियन कॉपर। कंपनी का मानना है कि यह नया मॉडल न केवल ईवी मार्केट में टीवीएस की पकड़ मजबूत करेगा बल्कि शहरी ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा।
Tvs orbiter electric scooter with 158km range launched at 99 thousand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव के बाद सियासत गरम, नरोत्तम मिश्रा बोले- आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कभी नहीं आई दरार
Aug 05, 2026 | 01:34 PMछात्र प्रदर्शनों और हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को हिदायत, कहा- युवाओं की बात सुनना जरूरी
Aug 05, 2026 | 01:29 PMमहिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान का बड़ा दावा: महिलाओं का योगी सरकार पर भरोसा कायम, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Aug 05, 2026 | 01:29 PME20 इथेनॉल विवाद और AI पोस्ट तुरंत हटाएं, नितिन गडकरी केस में बॉम्बे हाईकोर्ट का सोशल मीडिया को कड़ा आदेश
Aug 05, 2026 | 01:26 PMगड़चिरोली नक्सल मुक्त करके ही मानेंगे, विस्फोटक और हथियारों का जखीरा जब्त, बड़ी साजिश नाकाम
Aug 05, 2026 | 01:21 PMसड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
Aug 05, 2026 | 01:20 PMश्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
Aug 05, 2026 | 01:14 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














