Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

TVS ने रचा नया इतिहास, जुलाई में बिके रिकॉर्ड 55,480 इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ola-Ather को छोड़ पीछे

TVS Electric Scooter Sales: भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का बाजार लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और इसका सबसे बड़ा फायदा TVS मोटर कंपनी को मिलता हुआ दिख रहा है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Aug 03, 2026 | 07:57 PM

tvs electric scooter (Source. Navbharat Desk)

Follow Us
Follow Us:

Electric Scooter India: भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का बाजार लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और इसका सबसे बड़ा फायदा TVS मोटर कंपनी को मिलता हुआ दिख रहा है। बता दें कि जुलाई 2026 कंपनी के लिए ऐतिहासिक महीना साबित हुआ है जब उसने इलेक्ट्रिक स्कूटर बिक्री का अपना अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं VAHAN के ताजा आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2026 में TVS के 55,480 इलेक्ट्रिक स्कूटर रजिस्टर हुए जो कंपनी के इतिहास में किसी भी एक महीने की सबसे बड़ी बिक्री है। इतनी ही नहीं बढ़ती EV डिमांड के बीच TVS ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारतीय ग्राहक तेजी से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बढ़ रहे हैं।

मार्च का रिकॉर्ड टूटा, EV सेगमेंट में TVS की बादशाहत कायम

इससे पहले TVS ने मार्च 2026 में 51,781 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया था लेकिन जुलाई में कंपनी ने खुद ही अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। जिसमें लगातार बढ़ती बिक्री के दम पर TVS भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन कंपनी बनी हुई है। वहीं दूसरे स्थान पर बजाज ऑटो रही जिसने जुलाई में 45,592 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया। वहीं Ather Energy ने 30,324 यूनिट के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

कुल बिक्री में भी जबरदस्त उछाल, 38% की ग्रोथ

सिर्फ इलेक्ट्रिक स्कूटर ही नहीं बल्कि TVS की कुल बिक्री में भी शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसमें कंपनी ने जुलाई 2026 में 6,29,675 वाहनों की होलसेल की जबकि जुलाई 2025 में यह आंकड़ा 4,56,350 यूनिट था। जिसका सीधा मतलब एक साल में कुल बिक्री 38% बढ़ गई।

सम्बंधित ख़बरें

मारुति सुजुकी ने रचा इतिहास, पहली बार घरेलू बिक्री 2 लाख के पार; जुलाई में दर्ज की करीब 34% की बंपर ग्रोथ

Tesla Model Y में AI का बड़ा धमाका, अब कार करेगी हिंदी में बात, Grok Assistant के साथ स्मार्ट ड्राइविंग अनुभव

Spider-Man फिल्म के साथ TVS का बड़ा सरप्राइज, लॉन्च हुई Doctor Doom थीम वाली Raider 125

UP में 1 अगस्त से खत्म होगी कागजी RC, अब ATM कार्ड जैसी Smart RC मिलेगी, QR Code से सेकेंडों में होगी जांच

अगर सिर्फ दोपहिया वाहनों की बात करें तो TVS ने जुलाई में 6,03,138 बाइक और स्कूटर बेचे थी जो पिछले साल के मुकाबले 38% अधिक हैं। वहीं घरेलू बाजार में कंपनी का प्रदर्शन और भी मजबूत रहा जहां 4,37,394 दोपहिया वाहन बिके गई। यह पिछले साल की तुलना में 42% की बढ़ोतरी को दर्शाता है।

ये भी पढ़े: Tesla Model Y में AI का बड़ा धमाका, अब कार करेगी हिंदी में बात, Grok Assistant के साथ स्मार्ट ड्राइविंग अनुभव

इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री ढाई गुना, विदेशों में भी बढ़ी मांग

इसके साथ ही TVS की सबसे बड़ी ताकत उसका इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार बनकर उभरा है। कंपनी की इलेक्ट्रिक दोपहिया बिक्री 158% की शानदार बढ़ोतरी के साथ 60,934 यूनिट तक पहुंच गई जबकि पिछले साल जुलाई में यह आंकड़ा केवल 23,605 यूनिट था। इससे साफ संकेत मिलता है कि भारतीय ग्राहक अब तेजी से पेट्रोल स्कूटर छोड़कर इलेक्ट्रिक विकल्पों को अपना रहे हैं।

इतनी नहीं ही घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी TVS की पकड़ मजबूत होती जा रही है। कंपनी की कुल अंतरराष्ट्रीय बिक्री 29% बढ़कर 1,84,264 यूनिट पहुंच गई। वहीं विदेशी बाजारों में दोपहिया वाहनों की बिक्री 1,65,744 यूनिट रही जबकि जुलाई में 26,537 थ्री-व्हीलर की बिक्री हुई जो पिछले साल के मुकाबले 51% अधिक है। इस प्रदर्शन को देख कर साफ पता चलता है कि TVS सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि वैश्विक बाजार में भी अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रही है।

Tvs creates history record 55480 electric scooters sold in july

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2026 | 07:57 PM

Topics:  

  • Automobile News
  • Electric Scooter
  • Electric two wheeler
  • TVS Motor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.