RailOne Super App: रेलवे यात्रियों के लिए एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं
IRCTC RailOne: RailOne Super App लॉन्च हुआ है जो कई सेवाएं प्रदान करता है। इस ऐप के जरिए टिकट बुकिंग से लेकर प्लेटफॉर्म टिकट और अनरिजर्व्ड टिकट तक सब कुछ हो सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Railone App में क्या खास है। (सौ. Freepik)
RailOne App: भारतीय रेलवे ने कुछ महीने पहले RailOne Super App लॉन्च किया था, जो यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सेवाएं प्रदान करता है। इस ऐप के जरिए टिकट बुकिंग से लेकर प्लेटफॉर्म टिकट और अनरिजर्व्ड टिकट तक सब कुछ आसानी से घर बैठे किया जा सकता है। खासकर फेस्टिव सीजन में जब ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है, यह ऐप यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक साबित हो रहा है।
RailOne ऐप कैसे करें डाउनलोड?
RailOne ऐप को Android यूजर्स सीधे Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, iPhone यूजर्स इसे Apple App Store से इंस्टॉल कर सकते हैं। ऐप को इंस्टॉल करने के बाद लोकेशन और नोटिफिकेशन जैसी कुछ परमिशन देनी होती हैं।
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
अगर आपका पहले से IRCTC अकाउंट बना हुआ है, तो आप अपने Username और Password से सीधे लॉगिन कर सकते हैं। वहीं, नए यूजर्स को OTP वेरिफिकेशन के जरिए लॉगिन करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
51,000 युवाओं को मिलेगी नौकरी, 19वें रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र बांटेंगे PM मोदी, देखें मंत्रालयों की लिस्ट
Mobile Data तुरंत खत्म? घबराइए नहीं, फोन की ये 3 सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट और पैसा
नहीं खा पाएगा इंसानों की नौकरी AI, Starbucks में दूध पहचानने में फेल हुआ स्मार्ट सिस्टम, कंपनी ने किया फायर
तिरोड़ा रेलवे स्टेशन पर जल्द लगेंगे कोच डिस्प्ले और ट्रेन इंडिकेटर बोर्ड, रेल प्रशासन ने दी मंजूरी
RailOne ऐप से Reserve टिकट बुकिंग
- ट्रेन टिकट बुक करने की प्रक्रिया बेहद आसान है।
- ऐप में लॉगिन करने के बाद Book Tickets पर क्लिक करें।
- यहां से Reserved Ticket का विकल्प चुनें।
- अब Source और Destination स्टेशन, क्लास और यात्रा की तारीख चुनें।
- इसके बाद ट्रेन, उपलब्ध सीट और किराया दिख जाएगा।
- सीट चुनने के बाद अपनी जानकारी भरकर कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग से भुगतान करें।
- पेमेंट पूरा होने पर टिकट बुक हो जाएगी, जिसे आप My Bookings सेक्शन में देख सकते हैं।
डिजिटल प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग
RailOne ऐप के जरिए अब डिजिटल प्लेटफॉर्म टिकट भी मिल सकती है। इसके लिए स्टेशन और टिकट की संख्या सेलेक्ट करनी होती है। पेमेंट करने के बाद आपको QR कोड वाला टिकट मिलेगा, जो सीधे ऐप में सेव रहता है।
ये भी पढ़े: चीन की बड़ी चेतावनी: आतंकियों के हाथों में AI से बन सकते हैं तबाही के हथियार
Unreserved टिकट बुकिंग
जो यात्री जनरल या लोकल कोच में यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह ऐप काफी उपयोगी है। ऐप की होम स्क्रीन पर Unreserved Ticket का विकल्प चुनें, यात्रा विवरण भरें और पेमेंट करें। टिकट तुरंत QR कोड के साथ आपके ऐप में सेव हो जाएगा।
टिकट कहां देखें और कैसे करें कैंसिल?
RailOne ऐप में बुक किए गए सभी टिकट My Bookings सेक्शन में मिल जाते हैं। यहां से आप हाल की और पुरानी टिकट देख सकते हैं। अगर किसी कारणवश टिकट रद्द करनी हो, तो कैंसिलेशन की सुविधा भी इसी सेक्शन से उपलब्ध है।
