-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Toyota Kirloskar Motor Calls For Tax Relief Boost Flex Fuel And Hybrid Vehicle Adoption In India
Toyota की सरकार से सीधी अपील: क्या जल्द कम होंगे फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों के दाम?
- Written By: सिमरन सिंह
Hybrid Flex Fuel Cars: भारत में एथनॉल-आधारित मोबिलिटी को बढ़ावा देने के प्रयासों के बीच Toyota Kirloskar Motor ने गुरुवार को केंद्र सरकार से उन नीतिगत खामियों को दूर करने की अपील की है।

Flex Fuel Vehicles क्या होता है। (सौ. Freepik)
Flex Fuel Vehicles: भारत में एथनॉल-आधारित मोबिलिटी को बढ़ावा देने के प्रयासों के बीच Toyota Kirloskar Motor ने गुरुवार को केंद्र सरकार से उन नीतिगत खामियों को दूर करने की अपील की, जो देश के तेजी से बढ़ रहे एथनॉल मिश्रण कार्यक्रम की गति को धीमा कर सकती हैं। ट्रिवेणी इंजीनियरिंग के साबितगढ़ शुगर मिल के मीडिया दौरे के दौरान, कंपनी के कंट्री हेड और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट अफेयर्स) विक्रांत गुलाटी ने कहा कि फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल्स (FFVs) और हाइब्रिड फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को व्यावसायिक रूप से व्यवहारिक बनाने के लिए अलग टैक्स संरचना की जरूरत है।
उच्च टैक्स बोझ बना बड़ी चुनौती
गुलाटी ने बताया कि फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक से वाहन बनाने की लागत में ₹40,000–₹50,000 तक की बढ़ोतरी हो जाती है, जबकि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड FFVs पर ₹3 लाख–₹3.25 लाख तक अतिरिक्त निर्माण लागत आती है। टैक्स लगने के बाद यह लागत बढ़कर: FFVs के लिए लगभग ₹80,000 और हाइब्रिड फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए लगभग ₹5 लाख हो जाती है।
उन्होंने कहा, “फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों की मैन्युफैक्चरिंग लागत ₹50,000 से बढ़कर ₹80,000 हो गई है, और इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स-फ्यूल मॉडलों में यह करीब ₹4.8 लाख है। इसमें से लगभग ₹1.8 लाख अनजाने में लगने वाला अतिरिक्त टैक्स है। हमें टैक्सेशन को मेरिट रेजीम में बहाल करने की आवश्यकता है।” जापानी कार निर्माता का मानना है कि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड FFVs न केवल इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने को बढ़ावा देंगे, बल्कि अमेरिका के टैरीफ और चीन में रेयर-अर्थ धातुओं की सीमित आपूर्ति जैसे भू-राजनीतिक जोखिमों से देश को बचाने में भी मदद करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात की बारिश से Tata Motors को बड़ा झटका, Nexon-Tiago की सप्लाई पर पड़ सकता है असर
BS-3 कार और बाइक वालों के लिए जरूरी खबर, E20 पेट्रोल भरवाने से पहले जान लें सरकार की चेतावनी
भारत में EV का बढ़ेगा दबदबा, अगले साल 12% तक पहुंच सकती है इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी
260KM की रेंज, 114kmph की स्पीड, लॉन्च हुई Avore Electric EX, 799 रुपये में करें बुकिंग, जानिए कीमत और फीचर्स
भारत में एथनॉल की प्रचुर उपलब्धता
वर्तमान में भारत के पास एथनॉल का पर्याप्त अधिशेष है, जो फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़े पैमाने पर अपनाने का अवसर देता है। ISMA के डायरेक्टर जनरल दीपक बल्लानी ने बताया कि OMCs ने 2025–26 के लिए 1,048 करोड़ लीटर एथनॉल खरीदने का वादा किया है, जबकि उत्पादन करीब 1,900 करोड़ लीटर रहने का अनुमान है।
उन्होंने जोड़ा, “औद्योगिक मांग 330 करोड़ लीटर पूरी करने के बाद भी 450 करोड़ लीटर से अधिक क्षमता बिना उपयोग के बच जाएगी।” केंद्र ने इस साल जुलाई में निर्धारित समय से 5 साल पहले ही 20% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य हासिल कर लिया, जो उद्योग के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
ये भी पढ़े: कम पैसों में बड़ी EV! जानिए कौन सी है भारत की सबसे किफायती 5-सीटर इलेक्ट्रिक कार
तकनीकी जोखिम और दक्षता पर सवाल
उद्योग ने 20% ब्लेंडिंग को स्वीकार किया है, लेकिन अभी भी टैक्सेशन, लाइफसाइकल कार्बन अकाउंटिंग और उपभोक्ता इंसेंटिव्स को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। उच्च एथनॉल मिश्रण से दक्षता में गिरावट की चिंताओं पर गुलाटी ने कहा कि E100 पर चलने से वाहन की एफिशिएंसी कम होती है, इसलिए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल्स सबसे बेहतर रेंज प्रदान करने में सक्षम हैं।
क्लीन टेक्नोलॉजी को मिले समर्थन की जरूरत
CAFE 3 ड्राफ्ट में फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों की मान्यता पर गुलाटी ने कहा, “फाइनल ड्राफ्ट में सभी क्लीन टेक्नोलॉजी इलेक्ट्रिक, फ्लेक्स-फ्यूल और इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स-फ्यूल को शामिल किया गया है।” उन्होंने कहा कि एथनॉल की आसान उपलब्धता, मजबूत सप्लाई चेन और शून्य भू-राजनीतिक जोखिम इसे भारत के लिए क्लीन फ्यूल में बदलने का एक व्यवहारिक विकल्प बनाते हैं। गुलाटी ने conclude करते हुए कहा, “ICE तकनीक में भारत वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी है। एथनॉल इस इकोसिस्टम को बनाए रखते हुए इसे क्लीन भी बनाता है।”
Toyota kirloskar motor calls for tax relief boost flex fuel and hybrid vehicle adoption in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














