- Hindi News »
- Business »
- Us China Trade War Trump Imposes 100 Percent Additional Tariff Global Markets Crash
ट्रंप का ‘टैरिफ-टैरिफ’ खेल फिर से शुरू! चीन पर 100% अतिरिक्त टैक्स से दुनिया के बाजारों में हड़कंप
- Written By: सौरभ शर्मा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने फैसले से एक बार फिर दुनिया भर के बाजारों में हाहाकार मचा दिया है। US ने फिर नवंबर से चीनी आयात पर 100% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा सोशल मीडिया कर डाली है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के खिलाफ फिर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया (फोटो- सोशल मीडिया)
US-China Trade War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा व्यापारिक कदम उठाते हुए सभी चीनी आयातों पर 100% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह फैसला 1 नवंबर, 2025 से लागू होगा, लेकिन ट्रंप ने चेतावनी दी है कि चीन की किसी भी जवाबी कार्रवाई पर इसे पहले भी लागू किया जा सकता है। इस ऐलान के बाद दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध एक नए और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है, जिससे वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
ट्रंप ने यह कड़ा फैसला चीन द्वारा दुर्लभ खनिजों (रेयर अर्थ मिनरल्स) के निर्यात पर लगाए गए सख्त प्रतिबंधों के जवाब में लिया है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने चीन के इस कदम को “अभूतपूर्व आक्रामकता” और “नैतिक अपराध” बताया। उन्होंने कहा कि चीन दुनिया को बंधक बनाने की कोशिश कर रहा है। 100% टैरिफ के अलावा, ट्रंप ने अमेरिका में बने सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर के चीन को निर्यात पर भी सख्त नियंत्रण लगाने का ऐलान किया है, जो चीन के तकनीकी क्षेत्र के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।
घोषणा के साथ ही शेयर बाजारों में सुनामी
ट्रंप के ऐलान के कुछ ही मिनटों के भीतर दुनिया भर के शेयर बाजारों में सुनामी आ गई। न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर डाउ जोन्स इंडेक्स में 2.5 प्रतिशत की भारी गिरावट आई, जबकि नैस्डैक 3 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। इसका असर एशियाई बाजारों पर भी दिखा, जहां हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 4 प्रतिशत तक लुढ़क गया। विश्लेषकों का मानना है कि इस फैसले से अमेरिकी उपभोक्ताओं पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा, क्योंकि चीन से आने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स, खिलौने और अन्य उपकरण बहुत महंगे हो जाएंगे। वेल्स फारगो इकोनॉमिक्स के अनुसार, यह नया शुल्क मौजूदा 40% की प्रभावी टैरिफ दर को दोगुना से भी अधिक कर देगा।
सम्बंधित ख़बरें
भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, आगरा में करेंगी ताजमहल का दीदार; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
चीन की ‘स्मार्ट कारों’ से डरा अमेरिका! राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अब रोक लगाने की तैयारी, पेश हुआ नया बिल
Share Market: हफ्ते के आखिर दिन बाजार में हाहाकार! 1100 अंक गिरा सेंसेक्स; निवेशकों का ₹600 करोड़ स्वाहा
कागज नहीं अब आपके हाथों में होंगे प्लास्टिक के नोट! फटने-गलने की भी कोई टेंशन नहीं, RBI बना रहा ये खास प्लान
यह भी पढ़ें: 80 लाख फॉलोअर्स वाला अखिलेश यादव का FB पेज 12 घंटे से ‘लापता’! साजिश या चूक, कोई खबर नहीं
जिनपिंग से मुलाकात पर भी संकट के बादल
इस व्यापारिक तनाव का असर दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्तों पर भी पड़ा है। ट्रंप ने पहले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ दक्षिण कोरिया में होने वाली आगामी बैठक को रद्द करने की धमकी दी थी। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने रुख में थोड़ी नरमी दिखाते हुए कहा, “हम देखेंगे कि क्या होता है,” जिससे बैठक को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बन गई है। बीजिंग ने कभी भी आधिकारिक तौर पर इस बैठक की पुष्टि नहीं की थी। अब पूरी दुनिया की नजरें चीन के अगले कदम पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि यह व्यापार युद्ध आगे क्या मोड़ लेता है।
Us china trade war trump imposes 100 percent additional tariff global markets crash
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: तुकाराम मुंढे के आदेश पर पतंजलि की दिव्य फार्मेसी पर छापा, लाखों की दवाएं जब्त
May 29, 2026 | 08:50 PMइंदौर लोकायुक्त का एक्शन, शासकीय स्कूल के प्राचार्य को 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा; जानें पूरा मामला
May 29, 2026 | 08:47 PM‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह को मिला बड़ा समर्थन, Padmini Kolhapure बोलीं- हम हमेशा उनके साथ हैं
May 29, 2026 | 08:43 PMगर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेंगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें
May 29, 2026 | 08:43 PMमास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PMसंडे को घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल, मेन और हार्बर लाइन पर घंटों ठप रहेगी सेवा
May 29, 2026 | 08:30 PMसीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
May 29, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














