Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कार के शीशे पर बने ये काले डॉट्स आखिर होते क्यों हैं? जानिए इनका विज्ञान

आप कार के मालिक हैं या फिर ड्राइविंग के शौकीन हैं, आपने ये देखा होगा की कार के कांच के चारों ओर काले रंग की बिंदियों (ब्लैक डॉट्स) की एक पट्टी बनी होती है। आखिर वो होता क्या है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 02, 2025 | 02:23 PM

black dots appear on the glass of a car (So. X)

Follow Us
Follow Us:

अगर आप कार के मालिक हैं या फिर ड्राइविंग के शौकीन हैं, तो आपने जरूर देखा होगा कि कार के कांच के चारों ओर काले रंग की बिंदियों (ब्लैक डॉट्स) की एक पट्टी बनी होती है। कई बार लोग इसे सिर्फ डिज़ाइन का हिस्सा मानते हैं, लेकिन हकीकत में इसका एक बहुत अहम तकनीकी और सुरक्षात्मक कारण होता है।

क्या हैं ये काले डॉट्स?

कार के विंडशील्ड और विंडो ग्लास के किनारों पर मौजूद ये डॉट्स, जिन्हें फ्रिट डॉट्स कहा जाता है, कार निर्माता कंपनियों द्वारा विशेष रूप से बनाए जाते हैं। कुछ कंपनियां इन्हें गोलाकार बनाती हैं, तो कुछ चकोर पैटर्न में। ये सिर्फ सौंदर्य के लिए नहीं बल्कि ग्लास को स्थिर और सुरक्षित रखने के लिए लगाए जाते हैं।

क्यों लगाए जाते हैं ब्लैक डॉट्स?

इन काले डॉट्स का मुख्य उद्देश्य कांच को उसके फ्रेम से मज़बूती से चिपकाए रखना होता है। इन्हें एक विशेष हीट-रेसिस्टेंट सामग्री से बनाया जाता है, जिसे फ्रिट सेरामिक प्रिंट कहा जाता है। “ब्लैक डॉट्स विंडशील्ड पर ग्लू के चिपकने वाले हिस्से को सूरज की रोशनी से बचाते हैं और गर्मियों में तापमान के कारण होने वाले तनाव को समान रूप से फैलाते हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

पेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच

14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान

सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग

जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका

महाराष्ट्र में महंगी होंगी CNG, LNG और लग्ज़री कारें, जानें नया टैक्स स्ट्रक्चर

गर्मियों में क्यों होते हैं ये और जरूरी?

गर्मियों में कार का शीशा तेजी से गर्म होता है, जिससे उसका फैलाव असमान हो सकता है। लेकिन इन डॉट्स के कारण हीट एक समान रूप से फैलती है और कांच फ्रेम से अलग नहीं होता। इससे विंडशील्ड की उम्र बढ़ती है और वह अपनी जगह पर मजबूती से बना रहता है।

डिज़ाइन के साथ सुरक्षा भी

हालांकि आज ये डॉट्स एक एस्थेटिक डिज़ाइन एलिमेंट भी बन चुके हैं, लेकिन इनका असली मकसद कार की संरचना और सुरक्षा को बेहतर बनाना है।

These black dots appear on the glass of a car know their science

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2025 | 03:26 AM

Topics:  

  • Automobile News
  • Car in India
  • Technology

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.