Tesla Model Y की भारत में एंट्री, डेढ़ महीने में 600 से ज्यादा बुकिंग
Tesla India Launch: Elon Musk की इलेक्ट्रिक कार Tesla ने 1भारत में अपनी पहली कार लॉन्च की थी। लॉन्चिंग के साथ ही बुकिंग भी शुरू हुई और अब महज डेढ़ महीने में कंपनी को 600 से ज्यादा ऑर्डर करी थी।
- Written By: सिमरन सिंह
Tesla Model Y की कितनी बिक्री हुई। (सौ. Tesla)
Tesla Model Y Electric Car: Elon Musk की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla ने 15 जुलाई को भारत में अपनी पहली कार लॉन्च की थी। लॉन्चिंग के साथ ही बुकिंग भी शुरू हुई और अब महज डेढ़ महीने में कंपनी को 600 से ज्यादा ऑर्डर मिल चुके हैं।
दिल्ली-मुंबई से होगी शुरुआत
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला ने मिड-जुलाई से भारत में बिक्री शुरू की और अब तक 600+ बुकिंग हासिल कर ली हैं। शुरुआती चरण में डिलीवरी दिल्ली, मुंबई और गुरुग्राम तक सीमित रहेगी। कंपनी ने मुंबई के बाद दूसरा शोरूम दिल्ली में खोला है और अब गुरुग्राम में भी शोरूम खोलने की तैयारी कर रही है। डिलीवरी की शुरुआत 2025 की तीसरी तिमाही (Q3 2025) से होगी।
बुकिंग और कीमत
Model Y की बुकिंग 22,000 रुपये में की जा सकती है, जो नॉन-रिफंडेबल है। टेस्ला ने भारत में Model Y को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Driving Tips: बारिश में कार चलाते हैं तो भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना पड़ सकता है भारी
Bajaj Pulsar N160 SS की डिलीवरी शुरू, 18.5 PS की पावर, Google Maps वाला TFT और 4 Ride Modes से मचाएगी तहलका
Hyundai Cars Discount: अगस्त में Creta से Alcazar तक बंपर ऑफर, 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक तूफान ने मचाई खलबली, 800KM रेंज और धांसू स्पीड के साथ AMG GT 53 EV की एंट्री
- स्टैंडर्ड वेरिएंट: 59.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
- लॉन्ग रेंज वेरिएंट: 67.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
- Tesla Model Y को एडवांस टेक्नोलॉजी और हाई-एंड सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश किया गया है।
- इसमें ऑटो ब्रेकिंग सिस्टम है, जो इमरजेंसी में गाड़ी को अपने आप रोक देता है।
- कोलिजन अवॉइडेंस अलार्म दिया गया है, जो आसपास के वाहनों को डिटेक्ट कर ड्राइवर को अलर्ट करता है।
- कार में ऑटोपायलट और फुल सेल्फ-ड्राइविंग जैसी खूबियां मौजूद हैं, हालांकि भारत में इन्हें अभी मंजूरी नहीं मिली है।
ये भी पढ़े: अगस्त में ऑटो सेक्टर की रफ्तार थमी, GST सुधार की उम्मीद में घटी गाड़ियों की बिक्री
स्पीड और चार्जिंग क्षमता
दोनों वेरिएंट्स 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 6 सेकंड से भी कम समय में पकड़ सकते हैं। इसमें हाई-फास्ट चार्जिंग की सुविधा है, जिससे बैटरी केवल 15 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है।
भारत के ईवी मार्केट में बड़ी उम्मीद
टेस्ला का भारत में आना न सिर्फ लग्जरी इलेक्ट्रिक कार मार्केट को मजबूती देगा, बल्कि घरेलू ईवी कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धा भी बढ़ाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि Tesla Model Y की लॉन्चिंग भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है।
