भारत में क्या है टेस्ला Model Y की कीमत, इस कारण से देने होंगे ज्यादा पैसे

CBU Tax India: एलन मस्क की इलेक्ट्रिक वाहन Tesla भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Tesla Model Y को लॉन्च कर दिया है। लेकिन लोगों के मन में सवाल है कि इसकी कीमत में इतना फर्क क्यों है?
भारत में क्या है टेस्ला Model Y की कीमत, इस कारण से देने होगे ज्यादा पैसे
Tesla Model Y की कीमत में क्यों है अतंर। (सौ. Tesla)
Published on
Updated on

Tesla Model Y India Price: एलन मस्क की अग्रणी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी Tesla ने हाल ही में भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Tesla Model Y को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में कंपनी का पहला शोरूम भी खोला गया। हालांकि, इस कार की कीमत भारतीय बाजार में अन्य देशों के मुकाबले काफी अधिक रखी गई है, जिसने ग्राहकों और विशेषज्ञों के बीच चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

भारत में दोगुनी कीमत क्यों?

भारत में Tesla Model Y की शुरुआती कीमत ₹60 लाख रखी गई है, जबकि चीन में यही कार 263,500 युआन यानी लगभग ₹32 लाख में उपलब्ध है। इसी तरह अमेरिका और जर्मनी जैसे बाज़ारों में भी टेस्ला की कारें भारत की तुलना में सस्ती हैं।

इस भारी कीमत के पीछे क्या है वजह?

भारत में इस भारी कीमत का मुख्य कारण है, उच्च इंपोर्ट ड्यूटी। भारत में यदि कोई कार पूरी तरह से बनी हुई (CBU – Completely Built Unit) के रूप में आती है, तो उस पर लगभग 70% तक टैक्स लगाया जाता है। यानी सिर्फ टैक्स में ही कार की कीमत में ₹21 लाख से अधिक का इज़ाफा हो जाता है। इसके अलावा लॉजिस्टिक्स, कस्टम ड्यूटी, और शंघाई प्लांट से मुंबई तक का ट्रांसपोर्टेशन खर्च भी कीमत को प्रभावित करते हैं।

Tesla Model Y के वेरिएंट और रेंज

कंपनी ने Model Y को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है:

  • Standard RWD वेरिएंट: इसमें 60kWh की LFP बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज पर 500 किमी तक की रेंज देती है। यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 5.6 सेकंड में पकड़ सकती है।
  • Long Range RWD वेरिएंट: इसमें 75kWh की NMC बैटरी मौजूद है, जो 622 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है और 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड 5 सेकंड से भी कम समय में पकड़ सकती है।

फीचर्स में भी नंबर वन

Tesla Model Y में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं जैसे:

  • ओवर-द-एयर सॉफ़्टवेयर अपडेट्स
  • रियर सीट के लिए अलग टचस्क्रीन
  • इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल रियर सीटें
  • प्रीमियम साउंड सिस्टम
  • Tesla App के ज़रिए रियल-टाइम कंट्रोल

भारत में Tesla की यह पेशकश प्रीमियम EV सेगमेंट को एक नई दिशा देने का प्रयास है, हालांकि इसकी कीमत फिलहाल एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com