CNG भरवाने का सही टाइम जान लो, वरना हर महीने पड़ेगा महंगा, मिडिल क्लास के लिए बड़ी बचत का आसान तरीका
CNG Tips: रोज़मर्रा की भागदौड़ में दोपहर के समय CNG भरवाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, CNG भरवाने का सही समय आपकी जेब पर सीधा असर डालता है।
- Written By: सिमरन सिंह
CNG Pump (Source. Freepik)
CNG Refueling Tips: अगर आप भी रोज़मर्रा की भागदौड़ में दोपहर के समय CNG भरवाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, CNG भरवाने का सही समय आपकी जेब पर सीधा असर डालता है। विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह या रात के समय CNG भरवाना तकनीकी रूप से ज्यादा फायदेमंद होता है। वहीं, दोपहर की गर्मी में गैस भरवाना नुकसान का सौदा साबित हो सकता है।
टेम्परेचर और डेन्सिटी का सीधा खेल
विज्ञान का एक सरल नियम है गैस गर्मी में फैलती है और ठंड में सिकुड़ती है। दोपहर के समय तापमान अधिक होने के कारण CNG की डेन्सिटी कम हो जाती है। इसका मतलब है कि आपकी गाड़ी की टंकी में कम मात्रा में गैस भरती है। वहीं, सुबह या रात के ठंडे मौसम में गैस अधिक सघन (Dense) होती है, जिससे समान प्रेशर पर टंकी में ज्यादा CNG आ पाती है।
प्रेशर का भी मिलता है पूरा फायदा
CNG पंपों पर गैस को कंप्रेस करके भरा जाता है। लेकिन गर्मी में टैंक और मशीन का तापमान बढ़ने से कंप्रेसर पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाता। इसके उलट, ठंडे समय में कंप्रेसर बेहतर तरीके से काम करता है और आपकी गाड़ी के सिलेंडर में अधिकतम प्रेशर के साथ गैस भरता है। इससे टंकी पूरी तरह फुल होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Mahindra Scorpio-N Facelift हुई लॉन्च, कीमत ने चौंकाया, पैनोरमिक सनरूफ से ADAS तक मिले कई प्रीमियम फीचर्स
EV चार्जिंग में भारत की बड़ी छलांग, अब बिजली नहीं, एथेनॉल से चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां
Jeep SUVs खरीदने का शानदार मौका, Compass और Meridian पर मिल रही 1.65 लाख तक की छूट
नई कार छोड़ अब सेकेंड हैंड कारों की ओर बढ़ रहे लोग, 70 लाख बिक्री का अनुमान, कम बजट वालों के लिए बड़ी खुशखबरी
ज्यादा गैस, ज्यादा माइलेज, सीधी बचत
जब आप ठंडे समय में CNG भरवाते हैं, तो उतने ही पैसों में आपको थोड़ी ज्यादा मात्रा गैस मिलती है। गाड़ी का इंजन गैस की मात्रा पर चलता है, न कि केवल प्रेशर पर। इसलिए ज्यादा गैस का मतलब है ज्यादा माइलेज और कम खर्च। यानी छोटी सी समझदारी से हर महीने अच्छी-खासी बचत की जा सकती है।
समय की भी होगी बचत
सुबह जल्दी या देर रात CNG पंपों पर भीड़ काफी कम होती है। दोपहर और शाम के समय अक्सर ऑटो और टैक्सी की लंबी लाइन लग जाती है, जिससे समय बर्बाद होता है। ऐसे में सही समय पर जाकर आप फ्यूल के साथ-साथ समय भी बचा सकते हैं।
ये भी पढ़े: Dog Lovers के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सफर होगा और मजेदार, ये कारें आपके पेट के लिए हैं बेस्ट
सुरक्षा के लिहाज से भी सही फैसला
ज्यादा गर्मी में गैस का प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है, जो सेफ्टी के लिहाज से सही नहीं है। ठंडे समय में गैस भरवाना सिलेंडर की लाइफ बढ़ाने और सुरक्षा के लिए बेहतर माना जाता है। साथ ही, समय-समय पर CNG सिलेंडर की हाइड्रो-टेस्टिंग जरूर कराएं और केवल अधिकृत सेंटर से ही जांच करवाएं।
सही टाइम से ज्यादा फायदा
अगर आप वाकई अपनी जेब बचाना चाहते हैं, तो आज से ही CNG भरवाने का समय बदल दीजिए। सुबह या रात का छोटा सा फैसला आपको लंबे समय में बड़ा फायदा दे सकता है।
