घर में EV चार्जिंग पड़ सकती है भारी, इंदौर हादसे के बाद अलर्ट, छोटी गलती से जा सकती है जान, जानें सेफ्टी टिप्स
EV Charging Safety: Indore में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। घर में इलेक्ट्रिक कार चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
- Written By: सिमरन सिंह
EV charging (Source. Freepik)
Electric Vehicle Safety Rules: मध्य प्रदेश के Indore में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। घर में इलेक्ट्रिक कार चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई। इस घटना ने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है क्या घर पर इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करना पूरी तरह सुरक्षित है?
बढ़ती EV उपयोग के साथ बढ़ी जिम्मेदारी
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। सुविधा के साथ-साथ जोखिम भी बढ़ रहे हैं। थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है, इसलिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद जरूरी है।
एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल पड़ सकता है भारी
कई लोग सुविधा के लिए एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह बेहद खतरनाक हो सकता है। EV चार्जिंग में लंबा समय लगता है, जिससे वायर पर लगातार लोड बना रहता है। इससे तार गर्म होकर आग लगने का कारण बन सकते हैं। हमेशा मजबूत और अच्छी क्वालिटी वाले सॉकेट का ही उपयोग करें।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Driving Tips: बारिश में कार चलाते हैं तो भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना पड़ सकता है भारी
Bajaj Pulsar N160 SS की डिलीवरी शुरू, 18.5 PS की पावर, Google Maps वाला TFT और 4 Ride Modes से मचाएगी तहलका
Hyundai Cars Discount: अगस्त में Creta से Alcazar तक बंपर ऑफर, 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक तूफान ने मचाई खलबली, 800KM रेंज और धांसू स्पीड के साथ AMG GT 53 EV की एंट्री
चार्जिंग केबल की नियमित जांच जरूरी
चार्जिंग केबल की छोटी सी खराबी भी बड़ा खतरा बन सकती है। अगर केबल कटी-फटी हो, प्लग ढीला हो या ज्यादा गर्म हो रहा हो, तो तुरंत बदल दें। खराब केबल शॉर्ट सर्किट और स्पार्किंग का बड़ा कारण बन सकती है।
हमेशा ओरिजिनल चार्जर का करें इस्तेमाल
चार्जिंग के लिए कंपनी द्वारा दिया गया ओरिजिनल चार्जर ही इस्तेमाल करना चाहिए। लोकल या सस्ते चार्जर बैटरी को नुकसान पहुंचा सकते हैं और ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ा देते हैं।
चार्जिंग के दौरान रखें नजर
भले ही आजकल EV में ऑटो कट-ऑफ फीचर होता है, लेकिन फिर भी चार्जिंग के दौरान निगरानी रखना जरूरी है। बैटरी फुल होने के बाद गाड़ी को लंबे समय तक प्लग में लगाए रखना सही नहीं है। इससे बैटरी की लाइफ कम हो सकती है और जोखिम बढ़ सकता है।
सही जगह पर करें चार्जिंग
EV को हमेशा सूखी और हवादार जगह पर चार्ज करें। बंद या नमी वाली जगह पर चार्जिंग करने से खतरा कई गुना बढ़ जाता है। खासतौर पर बारिश के मौसम में ध्यान रखें कि पार्किंग एरिया में पानी जमा न हो।
ये भी पढ़े: नई Skoda Kushaq आ रही है धूम मचाने, 360° कैमरा और ADAS जैसे मिलेगे फीचर्स चौंक जाएंगे क्रेटा वाले
बैटरी और वायरिंग का रखें खास ध्यान
अगर बैटरी निकालकर चार्ज कर रहे हैं, तो उसे जमीन पर न रखें। इसे किसी सूखी और ऊंची जगह पर रखें। साथ ही घर की वायरिंग मजबूत होनी चाहिए। EV चार्जिंग के लिए अलग सर्किट और सही MCB का इस्तेमाल करना सुरक्षित रहता है।
सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा
इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प हैं, लेकिन इनका सुरक्षित इस्तेमाल बेहद जरूरी है। इंदौर जैसी घटनाएं हमें याद दिलाती हैं कि तकनीक के साथ सतर्कता भी उतनी ही जरूरी है। आपकी थोड़ी सी सावधानी आपके पूरे परिवार की जान बचा सकती है।
