- Hindi News »
- Automobile »
- Skoda Launches Its First Compact Suv Kylaq
Skoda ने लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट SUV, जबरदस्त फीचर्स से है लोडेड
स्कोडा ऑटो के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ क्लॉस जेल्मर ने यहां एक कार्यक्रम में 'काइलक' को लॉन्च किया है। इस अवसर पर स्कोडा ऑटो इंडिया के प्रमुख पीयूष अरोड़ा भी मौजूद थे।
- Written By: अपूर्वा नायक

स्कोडा क्लायक (सौजन्य : सोशल मीडिया)
मुंबई : भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर की प्रीमियम व्हीकल मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों में से एक स्कोडा ऑटो ने भारतीय बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने और पहचान बनाने के लिए बुधवार को अपनी पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार ‘काइलक’ को लॉन्च कर दिया है। इस कार की शुरूआती कीमत 7.89 लाख रुपये बतायी जा रही है।
स्कोडा ऑटो के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ क्लॉस जेल्मर ने यहां एक कार्यक्रम में ‘काइलक’ को लॉन्च किया है। इस अवसर पर स्कोडा ऑटो इंडिया के प्रमुख पीयूष अरोड़ा भी मौजूद थे। स्कोडा ने अपने नए मॉडल को 6 एयरबैग समेत 25 सुरक्षा फीचर और सनरूफ तथा वेंटिलेटेड सीट की खूबियों के साथ पेश किया है। इसके अलावा कंपनी ने इसके एक लीटर पेट्रोल में 20.32 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा भी किया जा रहा है।
इस दिन से शुरू होगी बुकिंग
कंपनी ने भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मौजूद तगड़े कॉम्पीटिशन को देखते हुए इसकी शुरुआती कीमत 7.89 लाख रुपये तय की है। हालांकि, यह प्रारंभिक कीमत सिर्फ कुछ सीमित संख्या वाले वाहनों के लिए ही होगी। संभावित खरीदार इसकी बुकिंग 2 दिसंबर से करा सकेंगे और अगले साल 27 जनवरी से ग्राहकों को इसकी सप्लाई होना शुरू हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur:120 साल पुरानी शकुंतला रेलवे लाइन के ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, रेलवे बोर्ड ने शुरू की जांच
नागपुर के बेसा पिपला रोड पर डेकोरेशन और कैटरिंग के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक
Nirjala Ekadashi: क्या निर्जला एकादशी से शुरू कर सकते हैं एकादशी व्रत की शुरुआत? यहां जानिए पूरी विधि-विधान
आंबेनली घाट में भीषण सड़क दुर्घटना, गहरी खाई में गिरने से स्कॉर्पियो सवार 8 लोगों की जान गई
ये भी पढ़ें :- अक्टूबर महीने में बढ़ा होंडा टू व्हीलर का बिजनेस, एक्सपोर्ट में आयी 48 प्रतिशत की तेजी
ग्राहकों को लुभाने की कोशिश
इस अवसर पर जेल्मर ने कहा कि स्कोडा ‘काइलक’ के माध्यम से भारत के उस बड़े बाजार पर अपनी पकड़ बनाना चाहती है जो अभी तक उसकी पहुंच में नहीं है। जेल्मर ने कहा है कि कंपनी अब इंडियन मार्केट में नई रणनीति के तहत कदम बढ़ा रही है। हम नए तरह के ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हम इसके दम पर वर्ष 2026 तक सालाना 1 लाख सालाना सेल्स का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।
सीमित दायरे में कारोबार
इंडियन मार्केट में एसयूवी सेगमेंट बड़ी तेजी से बढ़ रहा है और स्कोडा के पास कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अब तक कोई भी गाड़ी नहीं होने से उसे एक सीमित दायरे में ही कारोबार करना पड़ रहा था, लेकिन ‘काइलक’ के जरिये अब वह इस कमी की भरपाई करने की उम्मीद कर रही है। हालांकि, ‘काइलक’ के समक्ष चुनौती मारुति सुजुकी की ब्रेजा, हुंदै की वेन्यू, टाटा मोटर्स की नेक्सॉन और किआ की सॉनेट मॉडलों को कड़ी टक्कर देने की है।
एसयूवी खंड में मौजूद है ये गाड़ियां
स्कोडा इंडिया के ब्रांड निदेशक पेट्रा जनेबा ने कहा कि कंपनी ने देश भर में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए अपने नेटवर्क को अगले साल तक 260 से बढ़कर 350 करने की योजना बनाई है। स्कोडा के पास कुशाक के रूप में भारतीय बाजार का सर्वाधिक सुरक्षा रेटिंग वाला एसयूवी मॉडल उपलब्ध है। इसके अलावा सेडान खंड में कंपनी के पास स्लाविया एवं सुपर्ब और एसयूवी खंड में कोडियाक जैसी गाड़ियां मौजूद हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Skoda launches its first compact suv kylaq
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Chandrapur:120 साल पुरानी शकुंतला रेलवे लाइन के ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, रेलवे बोर्ड ने शुरू की जांच
May 25, 2026 | 09:09 AMनागपुर के बेसा पिपला रोड पर डेकोरेशन और कैटरिंग के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक
May 25, 2026 | 09:01 AMNirjala Ekadashi: क्या निर्जला एकादशी से शुरू कर सकते हैं एकादशी व्रत की शुरुआत? यहां जानिए पूरी विधि-विधान
May 25, 2026 | 08:56 AMआंबेनली घाट में भीषण सड़क दुर्घटना, गहरी खाई में गिरने से स्कॉर्पियो सवार 8 लोगों की जान गई
May 25, 2026 | 08:50 AMनागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: 21 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, दो युवक घायल
May 25, 2026 | 08:46 AMबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: बाघ के हमले में महिला की मौत, ट्रेंकुलाइज करने के बाद टाइगर ने भी तोड़ा दम
May 25, 2026 | 08:46 AMसबका हिसाब होगा… नंदीग्राम से CM शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, टीएमसी को कड़ी चेतावनी के साथ विकास का संकल्प
May 25, 2026 | 08:43 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM










