Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Royal Enfield ला रही है कम कीमत में दमदार बाइक, 250cc सेगमेंट में होगी एंट्री

रॉयल एनफील्ड भारतीय बाजार में एक सस्ती और छोटी इंजन वाली मोटरसाइकिल लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी 250cc इंजन पर आधारित नई मोटरसाइकिल तैयार करने में जुटी है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 22, 2025 | 03:14 AM

Royal एक नई बाइक को लाने की तैयारी में है। (सौ. Royal)

Follow Us
Close
Follow Us:

रॉयल एनफील्ड जल्द ही भारतीय बाजार में एक सस्ती और छोटी इंजन वाली मोटरसाइकिल लॉन्च कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी 250cc इंजन पर आधारित नई मोटरसाइकिल तैयार करने में जुटी है। इस नई बाइक में चीनी मोटरसाइकिल निर्माता CFMoto से ली गई इंजन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

CFMoto से मिलकर तैयार हो रहा है नया इंजन

जानकारियों के मुताबिक, रॉयल एनफील्ड अपने नए 250cc प्लेटफॉर्म के लिए CFMoto से इंजन तकनीक का लाइसेंस लेने की प्रक्रिया में है। इस साझेदारी का उद्देश्य भारत जैसे बाजारों के लिए ज्यादा माइलेज और बेहतर एफिशिएंसी वाली बाइक लॉन्च करना है, जो आने वाले सख्त उत्सर्जन मानकों को भी पूरा कर सके।

हाइब्रिड बाइक की दिशा में पहला कदम

रिपोर्ट्स का दावा है कि यह नई बाइक रॉयल एनफील्ड की पहली हाइब्रिड मोटरसाइकिल के लिए आधार तैयार करेगी। भारत में एंट्री-प्रीमियम बाइक सेगमेंट में ग्राहकों की बढ़ती मांग और माइलेज को ध्यान में रखते हुए कंपनी यह बड़ा कदम उठा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

AI Summit 2026: हाईटेक होने वाली है इंडियन कार्स, एक्सीडेंट से बचाएगा AI! चोरी करना होगा असंभव

सिर्फ 65 हजार में दमदार माइलेज वाली बाइक, Splendor से सस्ती Honda Shine 100 बनेगी रोज़ाना सफर की साथी

सड़क हादसों में 7 दिन इलाज, 1.5 लाख खर्च और ‘0’ बिल, सरकार ने लॉन्च की ‘पीएम राहत’ स्कीम, जानें फायदे

रेट्रो लुक, मॉडर्न पावर, नई Triumph Speed Twin 1200 का टेस्ट म्यूल स्पॉट, क्या बदल जाएगा राइडिंग का मज़ा?

BS6-2 और CAFE नॉर्म्स के अनुकूल होगा इंजन

CFMoto का यह नया 250cc इंजन ना सिर्फ BS6 फेज-2 मानकों के अनुरूप होगा बल्कि भविष्य के CAFE नियमों को भी पूरा करेगा। यह इंजन कॉम्पैक्ट, फ्यूल एफिशिएंट और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के अनुकूल तैयार किया जा रहा है, जिससे महंगे और कम माइलेज वाले इंजनों की जगह माइल्ड-हाइब्रिड या फुल-हाइब्रिड विकल्प मिल सकेंगे।

रतन टाटा का सपना: Nano को बनाना चाहते थे भारत की पहली आम आदमी की इलेक्ट्रिक कार

इंजन विदेशी, बाइक देसी डिजाइन में

हालांकि इंजन CFMoto से होगा, लेकिन बाइक के बाकी सभी हिस्से — जैसे सस्पेंशन, चेसिस और बॉडी डिज़ाइन — रॉयल एनफील्ड द्वारा इन-हाउस तैयार किए जाएंगे। कंपनी अपने सिग्नेचर मॉडर्न-क्लासिक स्टाइल को बरकरार रखते हुए बाइक को पूरी तरह देसी अंदाज में लॉन्च करेगी।

Royal enfield working on affordable 250cc engine bullet bike in indian market with more mileage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2025 | 03:14 AM

Topics:  

  • Automobile
  • Hybrid Car
  • Royal Enfield

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.