बाइक लेकर एक्सप्रेसवे पर गए तो पड़ेगा महंगा, जानिए कहां-कहां लगा है बैन
Delhi Dehradun Expressway: कुछ वर्षों में एक्सप्रेसवे का जाल तेजी से फैल रहा है, ताकि लोग कम समय में लंबी दूरी तय कर सकें। लेकिन इन हाई-स्पीड सड़कों पर हर तरह के वाहनों को चलाने की अनुमति नहीं है।
- Written By: सिमरन सिंह
Expressway (Source. Freepik)
Delhi Dehradun Expressway Vehicle Speed Limit: भारत में पिछले कुछ वर्षों में एक्सप्रेसवे का जाल तेजी से फैल रहा है, ताकि लोग कम समय में लंबी दूरी तय कर सकें। लेकिन इन हाई-स्पीड सड़कों पर हर तरह के वाहनों को चलाने की अनुमति नहीं है। खासकर टू-व्हीलर्स यानी बाइक पर कई एक्सप्रेसवे पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना लगाया जाता है और कुछ मामलों में वाहन जब्त भी किया जा सकता है।
NHAI का बड़ा कारण: सेफ्टी पहले
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के मुताबिक, Expressway खासतौर पर तेज रफ्तार वाहनों के लिए डिजाइन किए गए हैं। ऐसे में धीमी गति वाले वाहन ट्रैफिक फ्लो को प्रभावित करते हैं और हादसों का खतरा बढ़ाते हैं। इसी जोखिम को कम करने के लिए कई एक्सप्रेसवे पर बाइक और अन्य धीमी गति वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: सख्त नियम लागू
दिल्ली से देहरादून को जोड़ने वाले इस हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे पर मोटरसाइकिल, ऑटो-रिक्शा, ट्रैक्टर और गैर-मोटर वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। अगर कोई इन नियमों को तोड़ता है, तो उस पर 20 हजार रुपये तक का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
बीमार BEST बसों में सवार 20 लाख यात्री! हर पल हादसे का खतरा, 34 फीसदी बसें खस्ताहाल
NEET छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल, आज ही पहुंचेंगे जंतर मंतर
किसी भी प्रोटेस्टर पर नहीं होने देंगे FIR… CJP प्रवक्ता ने दिया बड़ा बयान, बोले- 20 जुलाई तो बस ट्रेलर था
Navabharat Nishanebaaz: नाम बदलने का चल पड़ा दौर, कर्तव्य पथ से सेवातीर्थ की ओर
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: देश का सबसे लंबा, लेकिन सख्त
Delhi-Mumbai Expressway पर भी बाइक चलाना पूरी तरह मना है। यहां स्पीड लिमिट 120 किमी/घंटा तक होती है, जो दोपहिया वाहनों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। नियम तोड़ने पर 5 हजार रुपये या उससे ज्यादा का चालान कट सकता है।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: भारी जुर्माने का खतरा
अगर आप दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बाइक चलाते हुए पकड़े जाते हैं, तो आपको 20 हजार रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। यहां कारों की स्पीड 100 किमी/घंटा से ज्यादा होती है, जबकि बाइक की औसत स्पीड इससे काफी कम होती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
येे भी पढ़े: Mahindra की गाड़ियों ने मचाया तहलका, बिक्री में ऐसा उछाल कि मिडिल क्लास भी रह गया हैरान
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे: बाइक एंट्री पूरी तरह बंद
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी बाइक ले जाना प्रतिबंधित है। अगर कोई ऐसा करता है, तो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 5,000 रुपये या उससे ज्यादा का जुर्माना लगाया जा सकता है।
दिल्ली-गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी बैन
दिल्ली-गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी टू-व्हीलर्स की एंट्री नहीं है। नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाती है। इसके अलावा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल कॉरिडोर के कुछ हिस्सों में भी बाइक चलाना मना है।
नियम तोड़ने से बचें, सुरक्षित सफर करें
एक्सप्रेसवे पर बाइक चलाना न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि आपकी जान के लिए भी खतरा बन सकता है। इसलिए नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।
