किसी भी प्रोटेस्टर पर नहीं होने देंगे FIR… CJP प्रवक्ता ने दिया बड़ा बयान, बोले- 20 जुलाई तो बस ट्रेलर था
Cockroach Janata Party Ashutosh Ranka: जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट बढ़ता जा रहा है। इस पर कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका ने कहा कि अगर किसी पर FIR हुई तो आंदोलन नहीं रूकेगा।
- Written By: प्रिया जैस
आशुतोष रंका (सौजन्य-IANS)
Ashutosh Ranka CJP Protest: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। भारी बारिश के बाद भी प्रदर्शनकारी डटे हुए है। इस बीच प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “यह भारत के आजादी के बाद के इतिहास का सबसे बड़ा आंदोलन है। हमने बहुत साफ तौर पर कहा है कि 20 तारीख को जो हुआ, वह सिर्फ एक ट्रेलर था। अगर सरकार नहीं मानती है, तो लाखों और लोग दिल्ली आएंगे क्योंकि इस बार हम पीछे नहीं हटेंगे और चुप नहीं रहेंगे।
सरकार को सच में संभलने की जरूरत है, वरना इस देश के युवा उन्हें बुरी तरह सत्ता से बेदखल कर देंगे। एक नैरेटिव बनाने की कोशिश की जा रही है कि हम शांतिपूर्ण नहीं रहेंगे, लेकिन हम शांतिपूर्ण ही हैं। 20 तारीख का मार्च भी शांतिपूर्ण था, लेकिन अफरा-तफरी सिर्फ उस जगह मची जहां पुलिस ने बर्बरता की और छात्रों को पीटा। युवा यहां 31 दिनों से शांति से बैठे हैं क्योंकि हम गांधी और अंबेडकर के सिद्धांतों का पालन करते हैं।”
FIR हुई तो खत्म नहीं होगा आंदोलन
उन्होंने यह भी कहा, “हमने एक बहुत साफ मांग रखी है और अभिजीत दीपके ने इस बारे में बात की थी। हम किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ कोई भी FIR या भविष्य में होने वाली FIR दर्ज नहीं होने देंगे। इसके बिना यह विरोध प्रदर्शन खत्म नहीं होगा।
सम्बंधित ख़बरें
NEET छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल, आज ही पहुंचेंगे जंतर मंतर
राहुल गांधी के खिलाफ धरने पर बैठेगी BJP, कांग्रेस मुख्यालय का करेगी घेराव, आज देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी
प्रदर्शन में क्यों नहीं दिखे शशि थरूर? कयासों के बीच घायलों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता, सरकार को चेताया
युवाओं के सामने उद्धव ने सिर झुकाया, जंतर-मंतर पर CJP के मंच से भरी हुंकार, बोले- महाराष्ट्र आपके साथ है
#WATCH | Delhi | Cockroach Janta Party (CJP) National Spokesperson Ashutosh Ranka says, “This is the biggest movement in India’s post-independence history…We have said this very clearly, what happened on 20th was a trailer. If the Govt doesn’t agree, millions more will come to… pic.twitter.com/YwBpgeGkXc — ANI (@ANI) July 22, 2026
सीजेपी कार्यकर्ता गिरफ्तार होने को तैयार
सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रंका ने आगे कहा, कि “जहां तक हमारी टीम के नेतृत्व की बात है, हम किसी FIR से नहीं डरते। हम पहले दिन से ही UAPA और NSA के तहत गिरफ्तार होने के लिए तैयार हैं। हमारी लड़ाई के लिए जेल जाना एक छोटी सी कीमत है। चाहे कोई भी राजनीतिक पार्टी हो, भले ही वे BJP के लोग हों, उन्हें साथ आना चाहिए क्योंकि यह एक बहुत बड़ा आंदोलन है और मांग जायज है। हम उन सभी का स्वागत करते हैं।”
यह भी पढ़ें – राहुल गांधी के खिलाफ धरने पर बैठेगी BJP, कांग्रेस मुख्यालय का करेगी घेराव, आज देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी
आपको जानकारी दें कि सीजेपी के प्रदर्शन में देश भर से नेता और अभिनेता शामिल हो रहे है। बीते दिन कांग्रेस के प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन के बाद महाराष्ट्र से शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने नेताओं के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे। यहां उन्होंने छात्रों से चिंगारी न बुझने देने की अपील की थी और साथ ही आश्वासन दिया था कि पूरा महाराष्ट्र उनके प्रदर्शन के साथ खड़ा है। ऐसे में अब यह देखना होगा कि सीजेपी का अगला कदम क्या होगा।
