पीएम मोदी की रेंज रोवर सेंटिनल, अभेद किले जैसी सुरक्षा और दमदार परफॉर्मेंस

इस दौरान पीएम के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मी भी मौजूद रहे। रेंज रोवर सेंटिनल को खासतौर पर वीवीआईपी और हाई-प्रोफाइल लोगों के लिए डिजाइन किया गया है।
PM Modi Car
PM Modi Car जिसमें है कमाल के फीचर्स। (सौ. X)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ पर अपनी सबसे सुरक्षित गाड़ी रेंज रोवर सेंटिनल एसयूवी से शिरकत की। इस दौरान पीएम के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मी भी मौजूद रहे। रेंज रोवर सेंटिनल को खासतौर पर वीवीआईपी और हाई-प्रोफाइल लोगों के लिए डिजाइन किया गया है। आइए जानते हैं, इस एसयूवी की ऐसी खासियतें, जो इसे अभेद किला बनाती हैं।

बुलेटप्रूफ और धमाका-रोधी सुरक्षा

रेंज रोवर सेंटिनल एसयूवी में VR8 लेवल बैलिस्टिक प्रोटेक्शन दी गई है, जो इसे हाई-प्रोफाइल लोगों के लिए सबसे सुरक्षित बनाती है। यह गाड़ी 7.62mm कैलिबर की गोलियां और 15 किलो TNT विस्फोट का सामना कर सकती है। इसके रन-फ्लैट टायर्स पंचर होने के बाद भी 50 किमी तक गाड़ी चलाने में सक्षम हैं।

पावरफुल इंजन और परफॉर्मेंस

इसमें 5.0-लीटर सुपरचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 375 bhp की पावर और दमदार टॉर्क जनरेट करता है। यह एसयूवी सिर्फ 10.4 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी ऑल-टेरेन कैपेबिलिटी इसे हर तरह के मौसम और रास्तों में चलने के लिए तैयार करती है।

इंटीरियर और हाई-टेक फीचर्स

रेंज रोवर सेंटिनल में प्रीमियम लेदर इंटीरियर, डिजिटल कंसोल, और हाई-टेक कम्युनिकेशन सिस्टम दिया गया है। इसमें गैस अटैक से सुरक्षा के लिए विशेष एयर सप्लाई सिस्टम भी मौजूद है। गाड़ी में एस्केप रूट जैसी सुविधा भी है, जिससे आपात स्थिति में चालक और यात्री सुरक्षित बाहर निकल सकते हैं। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वीवीआईपी की पहली पसंद

सुरक्षा के साथ स्टाइलिश और लग्जरी लुक की वजह से यह गाड़ी सरकारी अधिकारियों और वीवीआईपी के बीच काफी लोकप्रिय है। यह गाड़ी टाटा के भरोसे और हाई-टेक इंजीनियरिंग का अद्भुत उदाहरण है।

कीमत

रेंज रोवर सेंटिनल की कीमत लगभग ₹12 करोड़ है। इसे कस्टम-बिल्ट किया जाता है, और इसके फीचर्स के अनुसार इसकी कीमत बढ़ सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com