Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नीरज चोपड़ा बने Audi India के ब्रांड एंबेसडर, ओलंपिक चैंपियन की सफलता को ब्रांड ने सराहा

टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक कर स्वर्ण पदक लेने वाले नीरज चोपड़ा खेल के मैदान में ही नहीं, बल्कि ब्रांडिंग की दुनिया में भी सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं। नीरज चोपड़ा अब ऑडी इंडिया के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 27, 2025 | 04:00 PM

Neeraj Chopra ने खेल के साथ दिखाया कमाल। (सौ. Instagram)

Follow Us
Close
Follow Us:

टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक भाला फेंक कर देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा अब सिर्फ खेल के मैदान में ही नहीं, बल्कि ब्रांडिंग की दुनिया में भी सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं। हाल ही में जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स ने जानकारी दी कि नीरज चोपड़ा अब ऑडी इंडिया के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं।

खेल से ब्रांड तक: नीरज की यात्रा

नीरज ने टोक्यो ओलंपिक के बाद 2024 पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर फिर से देश का मान बढ़ाया। उनकी मेहनत, समर्पण और निरंतरता ने उन्हें न केवल एक स्पोर्ट्स आइकन बनाया है, बल्कि ब्रांड्स के लिए एक भरोसेमंद चेहरा भी।

इस सहयोग पर नीरज चोपड़ा ने कहा, “मैं हमेशा से ऑडी की प्रशंसा करता आया हूं — सिर्फ उनकी कारों के लिए नहीं, बल्कि उनके मूल्यों के लिए भी। उनका विजन मेरी एथलीट यात्रा से मेल खाता है। यह साझेदारी मेरे लिए सिर्फ एक ब्रांड नहीं, बल्कि प्रेरणा है जो सीमाओं को पार करने और उत्कृष्टता की ओर बढ़ने का प्रतीक है।”

सम्बंधित ख़बरें

गाड़ी की सर्विस हुई महंगी, मिडिल क्लास की जेब पर पड़ा युद्ध का सीधा असर

2026 में EV का धमाका, सस्ता से लेकर लग्जरी तक नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां अप्रैल में लॉन्च

Car Safety: गर्मी में कार बनी आग का खतरा, ये 5 चीजें अंदर रखीं तो पड़ सकता है भारी

Second Hand car खरीदते वक्त ये उम्र रखें याद, वरना पड़ सकता है भारी, जानें कौन सा समय है सही

ब्रांड को मिली नई ऊर्जा

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने नीरज को ब्रांड से जोड़ने पर कहा, “नीरज चोपड़ा न केवल उत्कृष्टता का प्रतीक हैं, बल्कि संकल्प और निरंतरता का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी कहानी हमारे ब्रांड की सोच के साथ गहराई से मेल खाती है।”

10 साल में EV क्रांति का अगुवा बना Ather: भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर उद्योग में नई पहचान

ऑडी इंडिया की बिक्री में उछाल

2025 की पहली तिमाही में ऑडी इंडिया ने 17% की वृद्धि दर्ज की और कुल 1,223 यूनिट्स की बिक्री की। 2024 में 1 लाख कारों की बिक्री के आंकड़े को पार करने के बाद, कंपनी ने हाल ही में RS Q8 Performance को लॉन्च किया है। यह ऑडी की अब तक की सबसे पावरफुल SUV है, जिसकी कीमत ₹2.49 करोड़ (एक्स-शोरूम) है और इसमें 4.0 लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन है, जो मात्र 3 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है।

नीरज चोपड़ा और ऑडी की यह साझेदारी न केवल एक एथलीट की उपलब्धियों को सलाम है, बल्कि यह दर्शाता है कि भारतीय खिलाड़ी अब ब्रांड वैल्यू के मामले में भी ग्लोबल स्तर पर पहचान बना रहे हैं।

Neeraj chopra becomes the brand ambassador of audi india the success of the olympic champion

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2025 | 04:00 PM

Topics:  

  • Audi
  • Automobile News
  • Neeraj Chopra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.