Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mercedes-AMG E 53 Hybrid 4MATIC+ भारत में लॉन्च, 612hp की दमदार पावर और 100KM+ EV रेंज

Mercedes-Benz India ने भारतीय बाजार में अपनी पहली AMG Plug-in Hybrid Performance Sedan लॉन्च कर दी है। कंपनी ने Mercedes-AMG E 53 HYBRID 4MATIC+ को दो वेरिएंट लाए है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 24, 2026 | 06:55 AM

Mercedes-AMG E 53 Hybrid 4MATIC+ (Source. Mercedes)

Follow Us
Follow Us:

लग्जरी कार निर्माता Mercedes-Benz India ने भारतीय बाजार में अपनी पहली AMG Plug-in Hybrid Performance Sedan लॉन्च कर दी है। बता दें कि कंपनी ने Mercedes-AMG E 53 HYBRID 4MATIC+ को दो वेरिएंट Performance Edition और Racing Edition में पेश किया है। जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.45 करोड़ रुपये रखी गई है। यह नई सेडान दमदार परफॉर्मेंस, इलेक्ट्रिक ड्राइविंग और प्रीमियम फीचर्स का ऐसा कॉम्बिनेशन लेकर आई है, जो इसे लग्जरी परफॉर्मेंस कार सेगमेंट में खास बनाता है।

612hp की पावर, 3.8 सेकेंड में 0-100kmph की स्पीड

नई Mercedes-AMG E 53 HYBRID 4MATIC+ के बारे में बताए तो इसमें 3.0-लीटर इन-लाइन 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसे एक इलेक्ट्रिक मोटर का साथ मिलता है। दोनों मिलकर 585hp की पावर और 750Nm का टॉर्क जनरेट करते हैं। वहीं Race Start मोड एक्टिव करने पर इसकी कुल पावर 612hp तक पहुंच जाती है। बता दें कि कंपनी ने जानकारी दी है कि यह हाई-परफॉर्मेंस सेडान महज 3.8 सेकेंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250kmph तक सीमित है जबकि AMG Driver’s Package के साथ इसे 280kmph तक बढ़ाया जा सकता है।

100KM से ज्यादा इलेक्ट्रिक रेंज

यह Mercedes-Benz की E-Class रेंज की पहली Plug-in Hybrid सेडान है। बता दें कि कंपनी का दावा है कि यह WLTP मानक के अनुसार 100 किलोमीटर से अधिक की इलेक्ट्रिक-ओनली रेंज देती है। जिसका सीधा मतलब है कि रोजाना ऑफिस आने-जाने जैसी छोटी दूरी की यात्रा बिना पेट्रोल इंजन चालू किए पूरी की जा सकती है। इससे न सिर्फ ईंधन की बचत होगी बल्कि जरूरत पड़ने पर AMG की हाई-परफॉर्मेंस ड्राइविंग का अनुभव भी मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

Maruti Brezza Facelift ने लॉन्च से पहले मचाया धमाल, Bharat NCAP में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

2026 में SUV मार्केट में आएगा बड़ा धमाका, Tata Safari EV से लेकर Kia Sorento तक, लॉन्च होंगी ये 4 दमदार SUVs

Brezza Facelift: वेंटिलेटेड सीट्स और बड़ी स्क्रीन के साथ कल लॉन्च होगी नई ब्रेजा, लीक हुए ये धांसू फीचर्स

Hero ने सस्ती कर दी HF Deluxe, 7,635 रुपये तक घटी कीमत, अब 70kmpl माइलेज वाली बाइक सिर्फ 59,999 में

एडवांस फीचर्स से लैस है नई AMG सेडान

Mercedes-AMG E 53 HYBRID 4MATIC+ में कई शानदार फीचर्स है जिसमें 4MATIC+ ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा Active Rear-Axle Steering भी मिलता है जो कम स्पीड पर बेहतर टर्निंग और हाई स्पीड पर अधिक स्थिरता प्रदान करता है। वहीं कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। Performance Edition की कीमत ₹1.45 करोड़ और Racing Edition की कीमत ₹1.48 करोड़ (एक्स-शोरूम) है।

ये भी पढ़े: Maruti Brezza Facelift ने लॉन्च से पहले मचाया धमाल, Bharat NCAP में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

भारत में इलेक्ट्रिफाइड लाइनअप को मिलेगी मजबूती

बता दें कि लॉन्च के मौके पर Mercedes-Benz India के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO संतोष अय्यर ने कहा, “E-Class भारतीय ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में सबसे लंबे समय से चल रहा नेमप्लेट रहा है और AMG E 53 HYBRID 4MATIC+ परफॉर्मेंस, प्रैक्टिकल इस्तेमाल और इलेक्ट्रिक एफिशिएंसी पर ज़ोर देता है, जिससे E-Class पोर्टफोलियो सच में बेजोड़ बन जाता है। AMG E53 Hybrid भारत के लिए हमारी ‘पावरट्रेन एग्नोस्टिक’ स्ट्रैटेजी को और आगे बढ़ाता है, जिसमें ग्राहक अपनी ज़रूरत के हिसाब से अपनी पसंद का पावरट्रेन चुनते हैं।”

इसी के साथ कंपनी ने 2026-27 Indian Padel Tour के लिए मल्टी-ईयर टाइटल पार्टनरशिप का भी ऐलान किया है। अब इस टूर्नामेंट को Mercedes-Benz Indian Padel Tour के नाम से जाना जाएगा जिसमें देश के 11 शहरों में 19 टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे।

Mercedes amg e 53 hybrid 4matic launched in india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 06:55 AM

Topics:  

  • Automobile News
  • Mercedes Benz

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.