2026 में SUV मार्केट में आएगा बड़ा धमाका, Tata Safari EV से लेकर Kia Sorento तक, लॉन्च होंगी ये 4 दमदार SUVs
7 Seater SUVs List: भारत में बड़ी और प्रीमियम 7-सीटर SUVs की लगातार बढ़ रही है। इस तरह की फैमिली कार खरीदने वाले ग्राहक अब ज्यादा स्पेस, एडवांस फीचर्स और अलग-अलग पावरट्रेन विकल्पों देखते है।
- Written By: सिमरन सिंह
Upcoming 7 Seater SUVs 2026 (Source. Gemini)
Upcoming 7 Seater SUVs 2026: भारत में बड़ी और प्रीमियम 7-सीटर SUVs की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इस तरह की फैमिली कार खरीदने वाले ग्राहक अब ज्यादा स्पेस, एडवांस फीचर्स और अलग-अलग पावरट्रेन विकल्पों वाली SUVs को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे में बढ़ती मांग को देखते हुए Tata Motors, Mahindra, Kia और JSW MG Motor India जैसी कंपनियां 2026 में अपनी नई 7-सीटर SUVs लॉन्च करने की तैयारी में हैं। जिसको लेकर खास बात यह है कि इन नए मॉडलों में पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड सभी विकल्प देखने को मिल सकते हैं।
MG Hector Hawk से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में नई एंट्री
इस लिस्ट में JSW MG Motor India अगस्त 2026 के आसपास अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV MG Hector Hawk लॉन्च कर सकती है। वहीं यह कंपनी के नए ADAPT (Advanced Drive Architecture Platform Technology) प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी जिसे अलग-अलग पावरट्रेन के लिए तैयार किया गया है। वहीं रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इसका डिजाइन इंडोनेशिया में बिकने वाली Wuling Eksion से प्रेरित हो सकता है।
वहीं इस SUV में 69kWh का बैटरी पैक और लगभग 210bhp की इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की संभावना है। इसके साथ ही भविष्य में इसका प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन भी पेश किया जा सकता है। जो इस साल दिवाली 2026 के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद के साथ सामने आया है।
सम्बंधित ख़बरें
Brezza Facelift: वेंटिलेटेड सीट्स और बड़ी स्क्रीन के साथ कल लॉन्च होगी नई ब्रेजा, लीक हुए ये धांसू फीचर्स
Hero ने सस्ती कर दी HF Deluxe, 7,635 रुपये तक घटी कीमत, अब 70kmpl माइलेज वाली बाइक सिर्फ 59,999 में
बजाज का बड़ा EV दांव, FY28 में आ सकती है पहली इलेक्ट्रिक बाइक, चेतक प्रोडक्शन भी बढ़ेगा
EV खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बात, इलेक्ट्रिक कार का इंश्योरेंस क्यों होता है महंगा
Mahindra Scorpio N Facelift में मिलेगा नया लुक
Mahindra लिस्ट में दूसरा नाम है जो अपनी फेमस Scorpio N का फेसलिफ्ट मॉडल भी 2026 में पेश कर सकती है। इस अपडेट में बड़े मैकेनिकल बदलाव की संभावना कम है लेकिन एक्सटीरियर को नया लुक मिलेगा। नई फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर, नए हेडलैंप, फॉग लैंप और नए अलॉय व्हील्स इसे पहले से ज्यादा खास बना सकते हैं। देखा जा रहा है कि इंजन विकल्पों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। बस इसमें मौजूदा 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन के होने की उम्मीद है।
Tata Safari EV और Kia Sorento से बढ़ेगी टक्कर
Tata Motors कि लिस् में तीसरा नाम है जो अपनी फेमस Safari का इलेक्ट्रिक वर्जन भी बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। Safari EV में Harrier EV जैसा पावरट्रेन मिलने की संभावना है और इसकी संभावित ड्राइविंग रेंज 500 किलोमीटर से अधिक हो सकती है। इसमें बंद फ्रंट ग्रिल, नए अलॉय व्हील्स, EV बैजिंग और Tata का TiDAL सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म मिलने की उम्मीद है जिसमें एडवांस कनेक्टिविटी और ADAS जैसे फीचर्स शामिल होंगे।
वहीं Kia Sorento इस लिस्ट का चौथा नाम बनकर सामने आई है जो भारत में कंपनी की पहली हाइब्रिड SUV बन सकती है। इसे अक्टूबर 2026 तक लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसमें 1.6-लीटर टर्बो GDI स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर CRDi डीजल इंजन जैसे विकल्प मिल सकते हैं।
ये भी पढ़े: Hero ने सस्ती कर दी HF Deluxe, 7,635 रुपये तक घटी कीमत, अब 70kmpl माइलेज वाली बाइक सिर्फ 59,999 में
2026 में ग्राहकों के पास होंगे पहले से ज्यादा विकल्प
देखा जा रहा है कि इन चारों नई SUVs के लॉन्च के साथ भारतीय 7-सीटर SUV सेगमेंट में मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है। इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड, पेट्रोल और डीजल हर तरह के खरीदारों के लिए नए विकल्प उपलब्ध होंगे। ऐसे में 2026 भारतीय ऑटो बाजार के लिए प्रीमियम फैमिली SUVs का बड़ा साल साबित हो सकता है। जो एक नई शुरुआत लेकर आएगा।
