Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Brezza Facelift: वेंटिलेटेड सीट्स और बड़ी स्क्रीन के साथ कल लॉन्च होगी नई ब्रेजा, लीक हुए ये धांसू फीचर्स

Maruti Suzuki Brezza Facelift: मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट लॉन्च से पहले लीक हो गई है। इसमें नया 1.0-लीटर टर्बो इंजन, 10.1-इंच स्क्रीन और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। 

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 23, 2026 | 01:58 PM

मारुति ब्रीज़ा, AI फोटो

Follow Us
Follow Us:

Maruti Suzuki Brezza Facelift 2026 Feature: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक, मारुति सुजुकी ब्रेजा अपने नए अवतार में बाजार में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। आधिकारिक लॉन्च से ठीक एक दिन पहले, 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट की पूरी जानकारी और तस्वीरें लीक हो गई हैं।

लीक हुई जानकारियों के अनुसार, कंपनी ने इस बार ब्रेजा को न केवल कॉस्मेटिक बदलाव दिए हैं, बल्कि इसे तकनीकी रूप से भी काफी उन्नत बनाया है।

नई ब्रेजा में कौन सा मिलेगा इंजन?

ब्रेजा फेसलिफ्ट में सबसे महत्वपूर्ण अपडेट इसके इंजन में देखने को मिलेगा। अब इसमें 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल किया गया है, जिसे मारुति फ्रॉन्क्स से लिया गया है। यह इंजन नए छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

Hero ने सस्ती कर दी HF Deluxe, 7,635 रुपये तक घटी कीमत, अब 70kmpl माइलेज वाली बाइक सिर्फ 59,999 में

योगी के नेतृत्व में UP ने मारी बाजी; देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब, 65% मोबाइल फोन का हो रहा उत्पादन

बजाज का बड़ा EV दांव, FY28 में आ सकती है पहली इलेक्ट्रिक बाइक, चेतक प्रोडक्शन भी बढ़ेगा

EV खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बात, इलेक्ट्रिक कार का इंश्योरेंस क्यों होता है महंगा

इस छोटे इंजन की वजह से कार को ‘सब-4-मीटर’ टैक्स कैटेगरी का फायदा मिलेगा, जिससे कंपनी इसकी कीमत को प्रतिस्पर्धी बनाए रख सकेगी। इसके अलावा, मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का विकल्प भी बरकरार रहेगा, जो 102bhp की पावर और 139Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

नई ब्रेजा में कैसा है इंटीरियर?

कार के केबिन को इस बार काफी प्रीमियम फील देने की कोशिश की गई है। इंटीरियर में सबसे बड़ा आकर्षण 10.1-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है।

इसके अलावा, पहली बार ब्रेजा में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ग्राहकों को इसमें नई अपहोल्स्ट्री और पीछे की सीटों पर विंग्ड हेडरेस्ट भी मिलेंगे। 360-डिग्री कैमरा, हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD) और सनरूफ जैसे लोकप्रिय फीचर्स पहले की तरह ही उपलब्ध रहेंगे।

ब्रीजा इंटीरियर, AI फोटो

नई ब्रेजा के एक्सटीरियर में हुए ये खास बदलाव

बाहरी डिजाइन की बात करें तो, नई ब्रेजा की ग्रिल पर अब ग्रे की जगह गोल्ड फिनिश ट्रिम का इस्तेमाल किया गया है, जो हेडलैम्प्स को आपस में जोड़ती है। बंपर को भी नया लुक दिया गया है, जिसमें त्रिकोणीय आकार के फॉग लैंप हाउसिंग और सिल्वर स्किड प्लेट शामिल हैं। साथ ही, नए ड्युअल-टोन अलॉय व्हील्स और सिल्वर डोर क्लैडिंग इसके लुक को और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।

यह भी पढ़ें:-  Hero ने सस्ती कर दी HF Deluxe, 7,635 रुपये तक घटी कीमत, अब 70kmpl माइलेज वाली बाइक सिर्फ 59,999 में

नई ब्रेजा की क्या होगी कीमत?

माना जा रहा है कि नई अपडेटेड ब्रेज़ा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 8.50 लाख रुपये हो सकती है, जबकि टॉप वेरिएंट 14 लाख रुपये तक जा सकता है। 24 जुलाई 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने के बाद इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट और हाल ही में चर्चा में आई स्कोडा काइलैक से होगा।

Maruti suzuki brezza facelift 2026 leak price features engine

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 01:58 PM

Topics:  

  • Automobile Business
  • Automobile News
  • Maruti Suzuki

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.