नई Maruti Suzuki Fronx Hybrid जल्द होगी लॉन्च, माइलेज और दमदार फीचर्स वाली SUV
Maruti Suzuki Fronx Hybrid जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है, इस कार में स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों का संतुलन देखने को मिलेगा। ऐसे में कार को अपना बनाने से पहले इसके फीचर्स पर एक नजर जरूर डाले।
- Written By: सिमरन सिंह
Maruti Suzuki Francox Hybrid में क्या है खास। (सौ. Maruti)
Maruti Suzuki भारतीय बाजार में जल्द ही अपनी नई हाइब्रिड SUV Fronx Hybrid को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह गाड़ी 10 लाख रुपये से कम की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर पेश की जा सकती है। इस हाइब्रिड वर्जन को मौजूदा Fronx मॉडल से प्रेरित डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ लाया जाएगा।
डिज़ाइन में मिलेगा नया टच, ग्रैंड विटारा से होगी प्रेरणा
Maruti Suzuki Fronx Hybrid का लुक पहले से ज्यादा आकर्षक होने वाला है। इसका फ्रंट फेसिया ग्रैंड विटारा से इंस्पायर्ड होगा जिसमें स्लिम LED DRLs, बंपर-माउंटेड हेडलैम्प्स और क्रोम एक्सेंट वाला बड़ा NEXwave ग्रिल देखने को मिलेगा।
रूफलाइन को कूपे जैसा स्लोपिंग डिजाइन दिया जाएगा, जिससे SUV को एक स्टाइलिश लुक मिलेगा। इसके अलावा इसमें 16-इंच मशीन-कट अलॉय व्हील्स और 190mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
क्या यही होगी भारत की सबसे दमदार इलेक्ट्रिक SUV? Tata Sierra EV के फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
अब पुरानी ब्रेजा भूल जाइए! नई Brezza 2026 में मिलेंगे ऐसे फीचर्स, जिन्हें देखकर कहेंगे ‘वाह’
रात के इस समय भूलकर भी न चलाएं तेज रफ्तार गाड़ी, पड़ सकता है भारी, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
दुनिया की पहली Hydrogen Narrow-Gauge Train लॉन्च, न धुआं, न प्रदूषण सिर्फ पानी की भाप
बैक लुक और कलर ऑप्शन में भी होगा बदलाव
रेडिएंट रियर लुक के लिए इसमें कनेक्टेड LED टेललाइट्स, रूफ-माउंटेड स्पॉइलर और शार्क-फिन एंटीना दिया जाएगा। साथ ही, नए ड्यूल-टोन पेंट स्कीम भी इसकी विज़ुअल अपील को बढ़ाएंगे।
टेक्नोलॉजी और फीचर्स में दिखेगा मॉडर्न टच
Fronx Hybrid में मिलेगा 9-इंच का SmartPlay Pro+ टचस्क्रीन सिस्टम, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा SUV में 360-डिग्री कैमरा, हेड्स-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, पुश-बटन स्टार्ट और Suzuki Connect के 40 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं।
दमदार हाइब्रिड पावरट्रेन और बेहतरीन माइलेज
Maruti Suzuki Fronx Hybrid में होगा 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन जो एक इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक से जुड़ा होगा। यह स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप सिटी ड्राइविंग में बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और स्मूद परफॉर्मेंस देगा।
मौजूदा मॉडल में जहां 1.2L पेट्रोल और 1.0L टर्बो इंजन मिलता है, वहीं इस हाइब्रिड वर्जन से 35 किलोमीटर प्रति लीटर से अधिक माइलेज की उम्मीद की जा रही है। यह इसे भारत की सबसे किफायती हाइब्रिड कॉम्पैक्ट SUV बना सकती है।
ये भी पढ़े: Tesla को टक्कर देने आ रही MG Cyberster, भारत में होगी लॉन्च
ध्यान दें
नई मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स हाइब्रिड न केवल स्टाइल और परफॉर्मेंस का संतुलन पेश करेगी, बल्कि इसकी कीमत और माइलेज भी इसे मिड-सेगमेंट खरीदारों के लिए बेहद आकर्षक विकल्प बना सकती है। जो आने वाले समय में यूजर्स की पहली पसंद बन कर सामने आएं, क्योंकि कार का स्याइल और परफॉर्मेंस दोनों ही लोगों के लिए जरूरी हो गया है।
