-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Mg Will Launch Mg Cyberster Electric Sports Car In India Rival Of Tesla Model Y Porsche
Tesla को टक्कर देने आ रही MG Cyberster, भारत में होगी लॉन्च
- Written By: सिमरन सिंह
MG Cyberster: टेस्ला को टक्कर देने के लिए इलेक्ट्रिक कार MG Motors India में 25 जुलाई को अपनी दमदार Cyberster Electric Sports Car को लॉन्च करने वाले है।

Tesla को टक्कर देगी MG. (सौ. MG)
MG Cyberster: भारत में टेस्ला की एंट्री के बाद इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एक और बड़ी हलचल होने जा रही है। MG Motors India ने ऐलान किया है कि वह 25 जुलाई को अपनी दमदार Cyberster Electric Sports Car को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। यह इलेक्ट्रिक रोडस्टर टेस्ला मॉडल Y के साथ ही Kia EV6, BMW Z4, Porsche 718 Boxster, Mini Cooper SE और Hyundai Ioniq 5 जैसी गाड़ियों को सीधी तौर पर टक्कर देने वाली है।
कैसे और कहां से करें सकते है बुकिंग?
अगर आप उन इच्छुक ग्राहकों में से एक है जो इस कार को लेना चाहते है तो MG Cyberster को कंपनी की नई लॉन्च की गई वेबसाइट MG Select या किसी भी नजदीकी MG डीलरशिप से बुक कर सकते हैं। MG Cyberster को पहली बार ऑटो एक्सपो 2025 में प्रदर्शित किया गया था और इसे ब्रांड के प्रीमियम रिटेल चैनल MG Select के जरिए बेचा जाएगा। यह कार हाल ही में लॉन्च हुई MG M9 इलेक्ट्रिक MPV के साथ बाजार में उपलब्ध रहेगी। जो लोगों की नई पसंद भी बन सकती है।
कैसा है इंटीरियर?
इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार का इंटीरियर की बात करें तो इसे बेहद फ्यूचरिस्टिक रखा गया है। इसमें Triple-screen layout दिया गया है, जिसमें 7-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक अतिरिक्त स्क्रीन शामिल है, जो डैशबोर्ड को सेंट्रल कंसोल से जोड़ती है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या यही होगी भारत की सबसे दमदार इलेक्ट्रिक SUV? Tata Sierra EV के फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
अब पुरानी ब्रेजा भूल जाइए! नई Brezza 2026 में मिलेंगे ऐसे फीचर्स, जिन्हें देखकर कहेंगे ‘वाह’
रात के इस समय भूलकर भी न चलाएं तेज रफ्तार गाड़ी, पड़ सकता है भारी, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
दुनिया की पहली Hydrogen Narrow-Gauge Train लॉन्च, न धुआं, न प्रदूषण सिर्फ पानी की भाप
कार के केबिन में स्पोर्टी सीट्स, फ्लैट-बॉटम मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ऑडियो और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल्स और लॉन्च कंट्रोल के लिए रोटरी डायल दिया गया है। साथ ही इसमें पैडल शिफ्टर्स भी मौजूद हैं, जिससे ड्राइवर अलग-अलग रीजेनरेटिव ब्रेकिंग मोड्स में स्विच कर सकता है।
चार रंगों में होगी उपलब्ध
यह इलेक्ट्रिक रोडस्टर चार एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में लॉन्च होगी—कॉस्मिक सिल्वर, इंका येलो, इंग्लिश व्हाइट और डायनामिक रेड।
ये भी पढ़े: एलन मस्क का नया धमाका: Tesla Diner में मिलेगा लाजवाब खाना और फिल्म का मजा
दमदार रेंज और हाई-एंड फीचर्स
साइबरस्टर का इंटरनेशनल वर्ज़न 64 kWh बैटरी के साथ आता है, जो 295 bhp की पावर और 519 किलोमीटर की रेंज देता है। फीचर्स में इलेक्ट्रिक फोल्डिंग रूफ, छह तरह से एडजस्ट होने वाली हीटेड सीटें, BOSE का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम और लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी शामिल हैं।
स्पीड का तूफान
इसके हाई-एंड वेरिएंट में 77 kWh बैटरी और दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलती हैं, जो मिलकर 510 bhp की ताकत और 725 Nm का टॉर्क जनरेट करती हैं। कंपनी का दावा है, “यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 3.2 सेकंड में पकड़ने में सक्षम है।”
Mg will launch mg cyberster electric sports car in india rival of tesla model y porsche
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार; ‘सुमन पंचायत’ योजना का शुभारंभ और AMR एक्शन प्लान लागू
Jun 29, 2026 | 10:56 PMक्या आपकी रसोई में रखा यह एक सामान चुपचाप बढ़ा रहा है वास्तु दोष? ज्यादातर लोग नहीं देते ध्यान
Jun 29, 2026 | 10:52 PMगुरुग्राम के बस स्टॉप पर सजती है बच्चों की रात की क्लास, वायरल वीडियो ने जीत लिया लोगों का दिल
Jun 29, 2026 | 10:50 PM3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PMभोपाल में जीतू पटवारी का महा-ऐलान; हर पंचायत में तैनात होंगे 5 ‘किसान न्याय योद्धा’
Jun 29, 2026 | 10:40 PMस्पीति वैली में बस की छत पर बैठकर सफर करते दिखे पर्यटक, 200 मीटर गहरी खाई के बीच वायरल वीडियो पर मचा बवाल
Jun 29, 2026 | 10:39 PMक्या आपकी हड्डियां अंदर ही अंदर खोखली हो रही हैं? डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स जो पूरी कर सकते हैं कैल्शियम की कमी
Jun 29, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM














