Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब पुरानी ब्रेजा भूल जाइए! नई Brezza 2026 में मिलेंगे ऐसे फीचर्स, जिन्हें देखकर कहेंगे ‘वाह’

Maruti Brezza Facelift: मारुति सुजुकी जुलाई 2026 में अपनी लोकप्रिय SUV ब्रेजा का नया फेसलिफ्ट लॉन्च करने जा रही है। इसमें टर्बो इंजन, अंडरबॉडी CNG टैंक और 10.1 इंच का टचस्क्रीन जैसे अपडेट मिलेंगे।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 28, 2026 | 10:34 AM

मारूति ब्रेजा, AI फोटो

Follow Us
Follow Us:

Maruti Brezza Facelift 2026 Launch Date: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की बादशाहत बनाए रखने के लिए मारुति सुजुकी अपनी सबसे भरोसेमंद कार Brezza को एक नए और आधुनिक अवतार में पेश करने की तैयारी कर चुकी है।

जानकारी के अनुसार, नई 2026 Maruti Brezza Facelift अगले महीने यानी जुलाई में शोरूम में दस्तक दे सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट साझा नहीं की है, लेकिन टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों और वीडियो ने कार प्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।

नई Brezza में कितने लीटर का है इंजन?

इस बार नई ब्रेजा में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव इसके इंजन में देखने को मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी इसमें नया 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन देने जा रही है।, यह इंजन लगभग 100bhp की पावर और 147Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा, जो इसे पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा फुर्तीला और पावरफुल बनाएगा। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आ सकता है। हालांकि, जो ग्राहक पारंपरिक इंजन पसंद करते हैं, उनके लिए पुराना 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी जारी रखा जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

रात के इस समय भूलकर भी न चलाएं तेज रफ्तार गाड़ी, पड़ सकता है भारी, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

दुनिया की पहली Hydrogen Narrow-Gauge Train लॉन्च, न धुआं, न प्रदूषण सिर्फ पानी की भाप

Maruti की कार खरीदने वालों को बड़ा झटका, कई मॉडल हुए महंगे, लेकिन इस SUV पर मिली 38,000 की बड़ी राहत

अब वीकेंड पर भी निपटेंगे Traffic Challan, दिल्ली में शुरू होंगी स्पेशल ट्रैफिक कोर्ट

CNG लवर्स को मिलेगा ये फायदा

ब्रेजा के वर्तमान CNG मॉडल में सबसे बड़ी समस्या बूट स्पेस की थी, क्योंकि सिलेंडर आधी से ज्यादा जगह घेर लेता था। नई 2026 ब्रेजा में कंपनी फैक्ट्री-फिटेड अंडरबॉडी CNG टैंक सेटअप दे सकती है।, इस तकनीक की मदद से सिलेंडर कार के निचले हिस्से में फिट हो जाएगा, जिससे बूट स्पेस पूरी तरह खाली मिलेगा और ग्राहक आसानी से अपना सामान रख सकेंगे।

डिजाइन में आधुनिक बदलाव

दिखने में नई ब्रेजा पहले से ज्यादा बोल्ड और मस्कुलर होगी। स्पाई तस्वीरों के अनुसार, इसमें एक नई और चौड़ी फ्रंट ग्रिल, बीच में मोटी क्रोम स्ट्रिप और अपडेटेड बंपर मिलेगा। इसके अलावा आगे की तरफ स्किड प्लेट का डिजाइन भी नया होगा। हालांकि, कार की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे इसका पुराना रोड प्रेजेंस बरकरार रहेगा।

हाइटेक फीचर्स से लैस होगा केबिन

इंटीरियर के मामले में मारुति ने इसे प्रीमियम बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसमें 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है।

इसके साथ ही पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो व एप्पल कारप्ले जैसे मॉडर्न फीचर्स इसे अपनी श्रेणी की अन्य कारों से आगे खड़ा करते हैं।

यह भी पढ़ें:- रात के इस समय भूलकर भी न चलाएं तेज रफ्तार गाड़ी, पड़ सकता है भारी, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

सुरक्षा के लिहाज से भी इसमें कई जरूरी अपडेट्स मिलने की उम्मीद है। लॉन्च होने के बाद नई ब्रेजा का सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू और महिंद्रा XUV 3XO जैसी दिग्गज कारों से होगा।

New 2026 maruti brezza facelift launch july features engine details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 10:34 AM

Topics:  

  • Automobile News
  • Maruti Suzuki

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.