10-12 लाख रुपये के बजट में बेस्ट SUVs: मार्च 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 5 कॉम्पैक्ट SUVs

मार्च 2025 में जिन SUVs की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है, वे न केवल बजट फ्रेंडली हैं बल्कि फीचर्स, परफॉर्मेंस और माइलेज में भी बेहतरीन हैं। टाटा मोटर्स की सबसे छोटी SUV ‘पंच’ ने मार्च महीने में बिक्री के।
SUV
SUV जो अपके परिवार के लिए सही रहेगा। (सौ. Freepik)
Updated on

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारत में SUV कारों की डिमांड दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अब लोग छोटी फैमिली के लिए भी हैचबैक की बजाय स्टाइलिश और सुरक्षित SUV को प्राथमिकता दे रहे हैं। अगर आपका बजट 10 से 12 लाख रुपये के बीच है, तो आपके पास कई शानदार विकल्प हैं। मार्च 2025 में जिन SUVs की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है, वे न केवल बजट फ्रेंडली हैं बल्कि फीचर्स, परफॉर्मेंस और माइलेज में भी बेहतरीन हैं।

1. Tata Punch – सब-कॉम्पैक्ट SUV की किंग

टाटा मोटर्स की सबसे छोटी SUV ‘पंच’ ने मार्च महीने में बिक्री के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस कार को 17,714 लोगों ने खरीदा। इसकी खास बात यह है कि यह पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक — तीनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत ₹6.20 लाख से शुरू होकर ₹10.32 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

2. Maruti Brezza – भरोसेमंद परफॉर्मर

मारुति ब्रेजा कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एक लोकप्रिय नाम है। शानदार डिजाइन, दमदार माइलेज और आरामदायक इंटीरियर के कारण मार्च में इसे 16,546 लोगों ने खरीदा। यह कार पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध है और ₹8.69 लाख से ₹14.14 लाख (एक्स-शोरूम) तक की कीमत में आती है।

3. Tata Nexon – सेफ्टी और स्टाइल का दमदार कॉम्बो

टाटा नेक्सॉन को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है, जिससे इसकी मांग लगातार बनी हुई है। मार्च में इसकी बिक्री 16,366 यूनिट्स रही। यह SUV पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक वर्जन में आती है। इसकी शुरुआती कीमत ₹8 लाख और टॉप मॉडल की कीमत ₹15.60 लाख (एक्स-शोरूम) है।

4. Maruti Fronx – स्टाइलिश और स्मार्ट क्रॉसओवर

बलेनो का SUV वर्जन कहे जाने वाली मारुति फ्रोंक्स को भी ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। मार्च में इसकी बिक्री 13,669 यूनिट्स रही। यह ₹7.52 लाख से शुरू होकर ₹13.04 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है और पेट्रोल व CNG दोनों में उपलब्ध है। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

5. Hyundai Venue – स्मार्ट डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स

हुंडई वेन्यू की मांग अपने प्रीमियम लुक और एडवांस फीचर्स के कारण बनी हुई है। मार्च में इसे 10,441 ग्राहकों ने खरीदा। इसकी कीमत ₹7.94 लाख से शुरू होकर ₹13.62 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com