Tata Sierra EV, AI फोटो  
ऑटोमोबाइल

क्या यही होगी भारत की सबसे दमदार इलेक्ट्रिक SUV? Tata Sierra EV के फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

Tata Sierra EV: टाटा मोटर्स ने अपनी नई सिएरा EV की झलक पेश की है, जो 500 किमी से ज्यादा की रेंज और आधुनिक बूस्ट मोड जैसे फीचर्स से लैस है। यह ऑफ-रोडिंग और लग्जरी का बेजोड़ संगम है।

अमन उपाध्याय

Tata Sierra EV Feature: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी धाक जमाने के बाद, टाटा मोटर्स अब इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में एक बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी, Tata Sierra EV की नई झलक पेश की है, जिसने कार प्रेमियों और विशेषज्ञों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

लॉन्च से पहले जारी किए गए एक वीडियो में इस एसयूवी को अबू धाबी के मशहूर 'ताल मोरीब' रेत के ऊंचे टीलों पर दौड़ते हुए दिखाया गया है, जिससे इसकी जबरदस्त ऑफ-रोडिंग क्षमता का पता चलता है।

Tata Sierra EV की क्या है रेंज?

इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की सबसे बड़ी खासियत इसकी ड्राइविंग रेंज है। वीडियो में दिखाए गए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के अनुसार, कार की बैटरी 80 प्रतिशत चार्ज होने पर 424 किलोमीटर की रेंज दिखा रही थी।

जिसको देखकर पता चलता है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी आसानी से तय कर सकेगी। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक सर्टिफाइड रेंज की घोषणा नहीं की है, लेकिन ये आंकड़े इसे अपने सेगमेंट में सबसे आगे खड़ा करते हैं।

'बूस्ट मोड' का जादू

टाटा सिएरा EV को हर तरह के रास्तों पर बेमिसाल प्रदर्शन करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं, जिनमें 'सैंड मोड' शामिल है, जो इसे रेतीले और फिसलन भरे रास्तों पर बेहतर पकड़ प्रदान करता है।

Tata Sierra EV का खास फीचर क्या है?

सबसे खास फीचर इसका Boost Mode है। यह फीचर ड्राइवर को जरूरत पड़ने पर तत्काल अतिरिक्त पावर और टॉर्क प्रदान करेगा। यह सुविधा विशेष रूप से कठिन चढ़ाई, ऑफ-रोड एडवेंचर और हाईवे पर तेज ओवरटेकिंग के दौरान गेम चेंजर साबित होने वाली है।

क्वाड व्हील ड्राइव सिस्टम

इस कार को तकनीकी रूप से और मजबूत बनाने के लिए टाटा ने इसमें ड्यूल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम दिया है, जिसे कंपनी ने 'क्वाड व्हील ड्राइव' का नाम दिया है। यह सिस्टम स्मार्ट तरीके से आगे और पीछे के पहियों में पावर का वितरण करता है, जिससे खराब सड़कों, कीचड़ या रेत में भी कार का संतुलन और पकड़ बनी रहती है।

वहीं, इंटीरियर डिजाइन के मामले में सिएरा EV काफी बोल्ड और प्रीमियम नजर आती है। इसके प्रोडक्शन मॉडल में ग्लॉस ब्लैक बॉडी क्लैडिंग और आकर्षक नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। केबिन के अंदर भी आधुनिकता का पूरा ख्याल रखा गया है। इसमें एक नया स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हेड-अप डिस्प्ले (HUD) जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जो ड्राइवर के अनुभव को भविष्यवादी बनाती हैं।

इस रेंज में आने वाली EV कारों को मिलेगी कड़ी टक्कर

बाजार में मुकाबला टाटा सिएरा EV उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है जो केवल शहर में चलने वाली कार नहीं, बल्कि एक मजबूत ऑफ-रोड क्षमता वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी चाहते हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में टाटा की सबसे दमदार पेशकश होगी और बाजार में मौजूद अन्य EV कारों को कड़ी टक्कर देगी।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा