Royal Enfield Classic 350 का 2026 अवतार लॉन्च, अब मिलेगा स्लिपर क्लच और USB-C चार्जिंग
Royal Enfield Classic 350 खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी जानकारी सामने आ गई है। बता दें कि कंपनी ने भारत में 2026 Royal Enfield Classic 350 को लॉन्च कर दिया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Royal Enfield Classic 350 (Source. Royal)
Royal Enfield Launch: आप भी Royal Enfield Classic 350 खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी जानकारी सामने आ गई है। बता दें कि कंपनी ने भारत में 2026 Royal Enfield Classic 350 को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.87 लाख रखी गई है जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 2.23 लाख तक जाती है। वहीं इस बार कंपनी ने बाइक के लुक में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। इसके बजाय रोजमर्रा की राइडिंग को आसान और ज्यादा सुविधाजनक बनाने वाले नए फीचर्स जोड़े गए हैं। नई Classic 350 देशभर के Royal Enfield डीलरशिप्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुकी है।
अब मिलेगा Assist & Slipper Clutch और USB Type-C चार्जिंग
2026 Classic 350 का सबसे बड़ा अपडेट Assist & Slipper Clutch है। यह फीचर ट्रैफिक में बार-बार क्लच दबाने के दौरान हाथों पर पड़ने वाला दबाव कम करता है। साथ ही तेज रफ्तार में डाउनशिफ्ट करते समय रियर व्हील लॉक होने की संभावना भी कम हो जाती है जिससे राइडिंग पहले से ज्यादा स्मूद और सुरक्षित बनती है। इसके अलावा डुअल-चैनल ABS वाले सभी वेरिएंट में अब USB Type-C Fast Charging Port भी दिया गया है। आज के समय में स्मार्टफोन नेविगेशन और लंबी यात्राओं के दौरान यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
इंजन वही लेकिन भरोसा बरकरार
नई Classic 350 में कंपनी ने मैकेनिकल बदलाव नहीं किए हैं। इसमें पहले की तरह 349cc सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड J-Series इंजन दिया गया है जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक, 170 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस और पुराना सस्पेंशन व ब्रेकिंग सेटअप बरकरार रखा गया है। टॉप वेरिएंट्स में LED हेडलाइट, LED पायलट लैंप, एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर, गियर पोजिशन इंडिकेटर और Tripper Navigation Pod जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
BMW-Mercedes को टक्कर! भारत में दो शानदार वेरिएंट्स में लॉन्च हुई Lexus ES 350h; फीचर्स हैं दमदार
24 जुलाई को लॉन्च होगी नई Maruti Brezza, टर्बो इंजन, नए फीचर्स और दमदार लुक से बढ़ाएगी SUV सेगमेंट की टेंशन
अब पेट्रोल पंप पर नहीं लगेगी लंबी लाइन, इस भारतीय ऐप से घर बैठे जानें कहां है कम भीड़, कितनी है फ्यूल की कीमत
भारत की पहली Hydrogen Train को मिली हरी झंडी, CNG से कितनी ज्यादा ताकतवर है हाइड्रोजन
ये भी पढ़े: YouTube और X पर बड़ा आरोप, AI से अश्लील तस्वीरें बनाने वाली वेबसाइट्स तक पहुंचा रहे लाखों यूज़र्स
रेट्रो डिजाइन और कई नए कलर ऑप्शन
2026 Classic 350 अपने आइकॉनिक रेट्रो लुक के साथ ही आई है। इसमें वही गोल फ्यूल टैंक, क्लासिक साइड पैनल और विंटेज स्टाइल देखने को मिलता है जिसने इसे Royal Enfield की सबसे लोकप्रिय बाइक्स में शामिल किया है। इसके साथ ही कंपनी इसे Redditch Red, Halcyon Black, Madras Red, Jodhpur Blue, Medallion Bronze, Commando Sand, Gun Grey, Stealth Black और Emerald Green जैसे आकर्षक रंगों में पेश कर रही है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Honda CB350, Jawa 350 और Triumph Speed T4 जैसी बाइक्स से रहेगा।
