Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BMW-Mercedes को टक्कर! भारत में दो शानदार वेरिएंट्स में लॉन्च हुई Lexus ES 350h; फीचर्स हैं दमदार

Lexus ES 350h: लेक्सस इंडिया ने ES 350h स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेडान को भारत में ₹66.10 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। शानदार डिजाइन और हाई-टेक फीचर्स से लैस इस कार की बुकिंग आज से शुरु हो गई।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 16, 2026 | 02:29 PM

Lexus ES 350h, फोटो (सो. lexusindia)

Follow Us
Follow Us:

Lexus ES 350h Launched India:  लग्जरी कार निर्माता कंपनी Lexus ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए अपनी लोकप्रिय सेडान सीरीज का विस्तार किया है। कंपनी ने भारत में नई ES 350h स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।

खास बात यह है कि पिछली पीढ़ी की सफलता को देखते हुए, इस नए मॉडल का निर्माण भी भारत में ही किया जाएगा, जो ‘मेक इन इंडिया’ के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस नई कार की बुकिंग आज से शुरू हो गई है और इसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुई 500e BEV के साथ बेचा जाएगा।

Lexus ES 350h की क्या है कीमत?

नई Lexus ES 350h को दो शानदार वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसके बेस वेरिएंट ‘Exquisite’ की एक्स-शोरूम कीमत 66.10 लाख रुपये तय की गई है। वहीं, इसके टॉप-स्पेक ‘Luxury’ वेरिएंट की कीमत 71.80 लाख रुपये रखी गई है। यह कार उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो लग्जरी के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल ड्राइविंग अनुभव की तलाश में हैं।

सम्बंधित ख़बरें

24 जुलाई को लॉन्च होगी नई Maruti Brezza, टर्बो इंजन, नए फीचर्स और दमदार लुक से बढ़ाएगी SUV सेगमेंट की टेंशन

अब पेट्रोल पंप पर नहीं लगेगी लंबी लाइन, इस भारतीय ऐप से घर बैठे जानें कहां है कम भीड़, कितनी है फ्यूल की कीमत

भारत की पहली Hydrogen Train को मिली हरी झंडी, CNG से कितनी ज्यादा ताकतवर है हाइड्रोजन

दिवाली पर भारत में एंट्री करेगी 1000Km+ रेंज वाली Jetour T2, पेट्रोल और बिजली दोनो पर चलेगी कार

डिजाइन और लुक में क्या है नया?

यह नई सेडान Clean Tech x Elegance डिजाइन कॉन्सेप्ट पर आधारित है। पुराने मॉडल की तुलना में यह आकार में बड़ी है इसका व्हीलबेस लंबा है और चौड़ाई भी बढ़ाई गई है, जिससे इसे सड़क पर एक कमांडिंग उपस्थिति मिलती है।

इसमें लेक्सस के सिग्नेचर एल-शेप्ड लाइटिंग एलिमेंट्स और एक रिफाइंड रियर डिजाइन दिया गया है। ग्राहक इसे व्हाइट नोवा, सोनिक टाइटेनियम, ग्रेफाइट ब्लैक और नए सोनिक कॉपर जैसे आकर्षक रंगों में खरीद सकते हैं।

Lexus ES 350h साइड लुक, फोटो (सो. lexusindia)

दमदार है इसका परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो ES 350h में एक नया विकसित हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। इसमें बेहद कुशल 2.5-लीटर इनलाइन 4-सिलेंडर इंजन मिलता है, जिसे एक नए eAxle और लिथियम-आयन बैटरी के साथ जोड़ा गया है। यह सिस्टम न केवल दमदार पावर देता है, बल्कि ईंधन की बचत करने में भी सक्षम है।

कैसा है Lexus ES 350h का इंटीरियर?

कार के केबिन में लेक्सस का सिग्नेचर Tazunan कॉकपिट कॉन्सेप्ट दिया गया है, जो ड्राइवर की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें 14.0-इंच का हाई-डेफिनिशन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। यह कार कनेक्टेड फीचर्स से लैस है, जिसके जरिए मालिक रिमोटली इंजन स्टार्ट, डोर लॉक, विंडो क्लोजर और यहां तक कि केबिन के तापमान (AC और सीट हीटिंग) को भी मैनेज कर सकते हैं।

Lexus ES 350h इंटीरियर, फोटो सो. lexusindia

यह भी पढ़ें:- 24 जुलाई को लॉन्च होगी नई Maruti Brezza, टर्बो इंजन, नए फीचर्स और दमदार लुक से बढ़ाएगी SUV सेगमेंट की टेंशन

Lexus ES 350h में क्या है सेफ्टी फीचर्स?

इस कार में सेफ्टी के लिए इसमें ‘Lexus Safety System+’ दिया गया है, जिसमें प्री-कोलिजन सिस्टम (PCS), डायनेमिक रडार क्रूज कंट्रोल और लेन ट्रेसिंग असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। कंपनी इस पर 8 साल या 2,00,000 किमी की व्हीकल और हाइब्रिड बैटरी वारंटी भी दे रही है, जो ग्राहकों को एक बेफिक्र ओनरशिप अनुभव प्रदान करती है

Lexus es 350h launched india price features bookings open

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 02:29 PM

Topics:  

  • Automobile Business
  • Automobile News
  • Car in India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.