- Hindi News »
- Automobile »
- Maruti Suzukis First Electric Suv E Vitara Will Be Launched Soon Know Features And Details
Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी e Vitara जल्द होगी लॉन्च, जानें फीचर्स और डिटेल्स
- Written By: सिमरन सिंह
नवंबर 2024 में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू इटली में हो चुका है और अब भारतीय बाजार में इसके लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है। हालाँकि, कंपनी की ओर से लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

e Vitara में क्या है शानदार फीचर्स। (सौ. Design)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti Suzuki e Vitara को लॉन्च करने वाली है। नवंबर 2024 में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू इटली में हो चुका है और अब भारतीय बाजार में इसके लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है। हालाँकि, कंपनी की ओर से लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान
मारुति सुजुकी न केवल e Vitara को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, बल्कि देश में एक मजबूत EV चार्जिंग नेटवर्क विकसित करने पर भी जोर दे रही है। कंपनी का मानना है कि इससे भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन में वह प्रमुख स्थान हासिल कर सकेगी।
कैसा होगा e Vitara का डिजाइन?
e Vitara का लुक 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित Maruti Suzuki eVX कॉन्सेप्ट से प्रेरित है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, Y-शेप्ड LED DRL और फ्रंट फॉग लैंप होंगे। क्योंकि यह एक इलेक्ट्रिक व्हीकल है, इसमें रेडिएटर ग्रिल नहीं होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Maruti की 5 नई कारें मचाएंगी धूम, Brezza Facelift से लेकर Electric MPV तक, कार लवर्स के लिए सुनहेरा मौका
पेट्रोल की बढ़ी कीमतें देख अच्छे-अच्छों का छूटा पसीना, नागपुर में इलेक्ट्रिक वाहन चालकों की ‘मौज’ बरकरार
पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा तो EV की डिमांड में आया विस्फोट, 15 दिनों में दोगुनी हुई इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग
Tesla ने भारत में लॉन्च किया नया Model Y Premium, 500KM रेंज, लग्जरी केबिन और कम EMI ने मचाई हलचल
इसके साइड प्रोफाइल में ब्लैक क्लैडिंग देखने को मिलेगी, जबकि 18-इंच के एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स इसे स्पोर्टी लुक देंगे। पीछे की ओर ब्लैक बंपर और तीन-पीस LED टेललाइट्स होंगी, जो ब्लैक ग्लॉसी स्ट्रिप से जुड़ी होंगी।
फीचर्स से भरपूर होगा केबिन
e Vitara के केबिन में मॉडर्न टेक्नोलॉजी और लग्जरी का बेहतरीन संयोजन मिलेगा। इसमें डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ डुअल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें—
- 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
इसके अलावा, कुछ अन्य प्रीमियम फीचर्स भी शामिल होंगे, जैसे—
- रेक्टेंगुलर AC वेंट
- ऑटो-डिमिंग IRVM
- सेमी-लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री
- इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
- वायरलेस फोन चार्जर
- पैनोरमिक सनरूफ
- 10-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
- 7 एयरबैग, 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और ADAS
बैटरी और रेंज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति सुजुकी e Vitara दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ आएगी—
- 49 kWh बैटरी पैक
- 61 kWh बैटरी पैक
इन बैटरियों की मदद से यह इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है। e Vitara में 7 kW AC चार्जिंग और 70 kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
किन गाड़ियों से होगा मुकाबला?
भारतीय बाजार में e Vitara का सीधा मुकाबला MG Windsor EV, Tata Curvv EV, Hyundai Creta EV और MG ZS EV जैसी गाड़ियों से होगा। इसके अलावा, Mahindra BE 6 और BYD Atto 3 भी इसके प्रतिस्पर्धी होंगे।
कयास लगाए जा रहे हैं कि मारुति सुजुकी e Vitara की कीमत बेहद कॉम्पिटेटिव होगी, जिससे यह भारत में EV सेगमेंट में बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकती है।
Maruti suzukis first electric suv e vitara will be launched soon know features and details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maruti की 5 नई कारें मचाएंगी धूम, Brezza Facelift से लेकर Electric MPV तक, कार लवर्स के लिए सुनहेरा मौका
May 30, 2026 | 01:07 PMसंभाजीनगर में चंद्रकांत खैरे ने मनपा आयुक्त को लिखा पत्र; मानसून से पहले शहर को गड्ढामुक्त करने की मांग
May 30, 2026 | 01:05 PMवसई-विरार में सफाई कर्मचारियों की ग्रेच्युटी अटकी, 21 दिन में भुगतान का अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 01:02 PMसड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
May 30, 2026 | 01:00 PM3 किमी की सड़क, सालों का इंतजार! नागपुर का पुराना भंडारा रोड कब होगा पूरा? धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी
May 30, 2026 | 12:53 PMट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 6, कमिश्नर ने की घायलों से मुलाकात, मुआवजे का एलान
May 30, 2026 | 12:47 PMत्र्यंबकेश्वर: अधिक मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुशावर्त कुंड की गंदगी पर फूटा संतों और भक्तों का गुस्सा
May 30, 2026 | 12:45 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM













