Hyundai Creta को टक्कर देने आ रही Mahindra की नई मिड-साइज SUV, सेगमेंट में बढ़ेगी हलचल
Mahindra SUV: Mahindra आने वाले वर्षों में अपनी SUV लाइनअप को और ज्यादा मजबूत बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। कंपनी की नजर अब भारत के सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी मिड-साइज SUV सेगमेंट पर है।
- Written By: सिमरन सिंह
Mahindra का शानदार कलेक्शन। (सौ. Mahindra)
New Mahindra SUV: Mahindra आने वाले वर्षों में अपनी SUV लाइनअप को और ज्यादा मजबूत बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। कंपनी की नजर अब भारत के सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी मिड-साइज SUV सेगमेंट पर है, जहां फिलहाल Hyundai Creta का दबदबा कायम है। ऑटो इंडस्ट्री में चर्चा है कि Mahindra इस सेगमेंट में एक बिल्कुल नई SUV उतारने की तैयारी कर रही है, जो न सिर्फ Creta बल्कि आने वाली Tata Sierra जैसी गाड़ियों को भी कड़ी चुनौती दे सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इस SUV को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन बाजार में इसे लेकर काफी हलचल देखी जा रही है।
नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी Mahindra की SUV
Mahindra की यह अपकमिंग SUV कंपनी के नए NU_IQ मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बनाई जा सकती है। इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह मल्टी-पावरट्रेन को सपोर्ट करता है। यानी इस पर पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक चारों तरह के इंजन विकल्प विकसित किए जा सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि लॉन्च के समय या भविष्य में यह SUV अलग-अलग पावरट्रेन ऑप्शन के साथ बाजार में उतारी जा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह SUV XUV ब्रांडिंग के तहत पेश की जा सकती है और इसकी पोजिशनिंग सीधे Hyundai Creta के मुकाबले की होगी।
Vision S कॉन्सेप्ट से मिलेगा डिजाइन का संकेत
Mahindra की यह नई SUV काफी हद तक Vision S कॉन्सेप्ट से प्रेरित हो सकती है, जिसे कंपनी ने इस साल Independence Day के मौके पर शोकेस किया था। इस कॉन्सेप्ट में फ्रंट पर Mahindra का सिग्नेचर ट्विन पीक्स लोगो, शार्प LED लाइट्स और मस्कुलर डिजाइन देखने को मिला था। ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, बड़े टायर्स और चौड़ा स्टांस इसे एक दमदार SUV लुक देते हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि प्रोडक्शन वर्जन में कुछ डिजाइन एलिमेंट्स को थोड़ा सॉफ्ट और प्रैक्टिकल बनाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
2027 में भारत आएगी हुंडई की ये धाकड़ हैचबैक, ADAS और लग्जरी फीचर्स से है लैस; SUVs भी पड़ेंगी फीकी
नई Hyundai i20 की पहली झलक आई सामने, स्पोर्टी लुक, कनेक्टेड लाइट बार और हाईटेक फीचर्स देखकर हो जाएंगे हैरान
9 जून को भारत में लॉन्च होगी पहली Plug-in Hybrid SUV, 1000KM तक की रेंज से बढ़ेगी Creta-Fortuner की टेंशन
7-सीटर SUV का बड़ा धमाका, Tata से Maruti तक लॉन्च करेंगी नई Electric फैमिली कारें
केबिन में मिल सकते हैं प्रीमियम फीचर्स
Vision S कॉन्सेप्ट के इंटीरियर की बात करें तो इसमें नया डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिखाए गए थे। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ और ड्यूल-टोन केबिन थीम भी इस SUV को प्रीमियम फील देती है। कॉन्सेप्ट में फ्यूल कैप की मौजूदगी यह संकेत देती है कि यह ICE इंजन पर आधारित SUV है। प्रोडक्शन मॉडल में पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प मिलने की पूरी उम्मीद है।
ये भी पढ़े: कम बजट में हाई-टेक सेफ्टी: अब किफायती कारों में भी मिल रहा Level-2 ADAS
कब तक हो सकती है लॉन्च?
ऑटो इंडस्ट्री से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक, Mahindra की यह नई मिड-साइज SUV साल 2027 तक भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है। लॉन्च के बाद यह सीधे Hyundai Creta और अपकमिंग Tata Sierra जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देगी, जिससे मिड-साइज SUV सेगमेंट में मुकाबला और भी रोमांचक हो जाएगा।
