-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- High Tech Safety On A Low Budget Level 2 Adas Is Now Available In Affordable Cars Too
कम बजट में हाई-टेक सेफ्टी: अब किफायती कारों में भी मिल रहा Level-2 ADAS
- Written By: सिमरन सिंह
ADAS Cars India: अब केवल डिजाइन और माइलेज ही नहीं, बल्कि सेफ्टी सबसे बड़ा फैक्टर बन चुका है। इसी जरूरत को देखते हुए ADAS आज के दौर का सबसे अहम फीचर माना जा रहा है।

ADAS वाली गाड़ी। (सौ. Pixabay)
Budget Cars with ADAS: भारत में कार खरीदते समय अब केवल डिजाइन और माइलेज ही नहीं, बल्कि सेफ्टी सबसे बड़ा फैक्टर बन चुका है। इसी जरूरत को देखते हुए ADAS (Advanced Driver Assistance System) आज के दौर का सबसे अहम फीचर माना जा रहा है। यह तकनीक कार को आसपास के माहौल को समझने में मदद करती है और जरूरत पड़ने पर ब्रेक लगाना, लेन में बने रहना या टक्कर से बचाव जैसे काम खुद कर सकती है। अच्छी खबर यह है कि भारतीय बाजार में अब कम बजट में भी Level-2 ADAS वाली कारें उपलब्ध हैं।
Honda Amaze: सबसे सस्ती Level-2 ADAS कार
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है Honda Amaze का। यह भारत की सबसे किफायती Level-2 ADAS कार मानी जा रही है, जिसकी शुरुआती कीमत 9.15 लाख रुपये है। इसमें 1.2-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 89 बीएचपी की पावर और करीब 18.65 किमी/लीटर का माइलेज देता है।
Honda Sensing ADAS सूट में कोलिजन अवॉइडेंस, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटो हाई-बीम जैसे फीचर्स मिलते हैं। 416 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और 6 एयरबैग इसे एक भरोसेमंद फैमिली कार बनाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अब वीकेंड पर भी निपटेंगे Traffic Challan, दिल्ली में शुरू होंगी स्पेशल ट्रैफिक कोर्ट
AI Smart Glasses पहनकर गाड़ी चलाना पड़ सकता है भारी, इस राज्य में बैन की तैयारी
Skoda की सबसे पावरफुल SUV Kodiaq RS की बुकिंग शुरू, 50 लाख से ज्यादा हो सकती है कीमत
IndiGo का बड़ा धमाका, अब फ्लाइट के साथ बुक करें एयरपोर्ट कैब, सिर्फ 49 रुपये से शुरू होगी सुविधा
Mahindra XUV 3XO: सेफ्टी के साथ दमदार परफॉर्मेंस
Mahindra XUV 3XO को ADAS के साथ 12.17 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल (130 PS) और 1.5-लीटर डीजल (115 BHP) इंजन का विकल्प मिलता है। इसका माइलेज करीब 20 किमी/लीटर तक जाता है।
फॉरवर्ड कोलिजन मिटिगेशन, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और स्मार्ट पायलट असिस्ट इसके ADAS फीचर्स हैं। 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग इसे सेगमेंट की सबसे सुरक्षित SUV में शामिल करती है।
Tata Nexon: मजबूती और सेफ्टी का भरोसा
Tata Nexon अपनी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के लिए पहले से ही जानी जाती है। Level-2 ADAS के साथ इसकी कीमत 12.16 लाख रुपये से शुरू होती है। 118 बीएचपी का इंजन और 17 से 24 किमी/लीटर तक का माइलेज इसे बैलेंस्ड विकल्प बनाता है। ऑटोनॉमस ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग जैसे फीचर्स इसके सेफ्टी पैकेज को मजबूत करते हैं।
ये भी पढ़े: महिला क्रिकेट टीम की जीत का जश्न: Tata Motors ने हर खिलाड़ी को गिफ्ट की नई Tata Sierra SUV
Honda City और Hyundai Verna: प्रीमियम सेडान में स्मार्ट सेफ्टी
Honda City (12.69 लाख रुपये से शुरू) अपनी स्मूद राइड और भरोसेमंद ADAS फीचर्स के लिए जानी जाती है। वहीं Hyundai Verna (14.35 लाख रुपये से शुरू) 160 बीएचपी टर्बो इंजन और 5-स्टार GNCAP रेटिंग के साथ इस लिस्ट की सबसे पावरफुल कार है।
ध्यान दें
अगर आप कम बजट में भी हाई-टेक सेफ्टी और स्मार्ट ड्राइविंग फीचर्स चाहते हैं, तो ये Level-2 ADAS वाली कारें आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं।
High tech safety on a low budget level 2 adas is now available in affordable cars too
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रंप औरJD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PMसड़क दुर्घटना से बचाएगा प्रेमानंद महाराज का यह महामंत्र, घर से निकलने से पहले बस 11 बार करें जाप
Jun 25, 2026 | 10:32 PM‘एक नहीं कई भरत तिवारी है’, ग्वालियर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, भरत तिवारी मामले में सरकार पर साधा निशाना
Jun 25, 2026 | 10:23 PMसपना रह गया अधूरा: दिल्ली जा रहे छत्रपति संभाजीनगर के 4 मोबाइल व्यापारियों की सड़क हादसे में गई जान, 2 गंभीर
Jun 25, 2026 | 10:19 PMसागर के नौरादेही में टाइगर पर चली गोली? वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, भोपाल तक पहुंचा मामल
Jun 25, 2026 | 10:10 PMइटली में भारतीय महिलाओं से भिड़ा बांग्लादेशी वेटर, भारत के खिलाफ टिप्पणी पड़ी भारी; पुलिस के सामने मांगी माफी
Jun 25, 2026 | 10:08 PMपटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, क्लासरूम में भरा धुंआ, देखें अफरा-तफरी का VIDEO
Jun 25, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM














