2027 में भारत आएगी हुंडई की ये धाकड़ हैचबैक, ADAS और लग्जरी फीचर्स से है लैस; SUVs भी पड़ेंगी फीकी
Hyundai i20 Global Debut: हुंडई ने अपनी चौथी जनरेशन की i20 को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। शानदार डिजाइन, लेवल 2 ADAS और प्रीमियम फीचर्स के साथ यह कार 2027 तक भारत में दस्तक दे सकती है।
- Written By: अमन उपाध्याय
Hyundai i20, सांकेतिक फोटो, सो. AI
Hyundai i20 Global Debut India Launch: हुंडई ने अपनी चौथी जनरेशन की Hyundai i20 से पर्दा उठा दिया है, जिसने वैश्विक ऑटोमोबाइल बाजार में हलचल मचा दी है। कंपनी ने इस बहुप्रतीक्षित हैचबैक को सबसे पहले ब्राजील के बाजार में पेश किया है। भारतीय ग्राहकों के लिए बड़ी खबर यह है कि इस नई नवेली i20 की एंट्री भारत में साल 2027 के आसपास होने की संभावना जताई गई है। चौथी जनरेशन का यह मॉडल पहले के मुकाबले ज्यादा बड़ा, हाईटेक और प्रीमियम फीचर्स से पूरी तरह लोडेड नजर आ रहा है।
पहले से ज्यादा स्टाइलिश और बोल्ड लुक
नई Hyundai i20 के बाहरी डिजाइन में कंपनी ने क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। कार के फ्रंट हिस्से में अब नई कनेक्टेड LED हेडलैंप, एक अधिक चौड़ी फ्रंट ग्रिल और बड़ा एयर इनटेक दिया गया है, जो इसे पहले से ज्यादा आक्रामक और प्रीमियम Road Presence देता है।
साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें 17 इंच के शानदार डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और बॉक्सी डिजाइन के साथ व्हील आर्च क्लैडिंग का इस्तेमाल किया गया है। कार के पिछले हिस्से में कनेक्टेड LED टेललैंप, रूफ स्पॉइलर और बिल्कुल नया बंपर डिजाइन इसे एक आधुनिक पहचान देता है।
सम्बंधित ख़बरें
सड़कों पर AI का जादू: अब इन कारों में भी मिलेगी ‘स्मार्ट’ सुरक्षा, जानें कैसे बदल रहा है ड्राइविंग का अनुभव
2027 तक Kia लाएगी ये 3 धाकड़ SUVs, सेल्टॉस हाइब्रिड और सॉनेट का नया अवतार मचाएगा तहलका
E20 पेट्रोल ने बढ़ाई वाहन चालकों की टेंशन? माइलेज में 30% तक गिरावट की शिकायत, अब उठने लगे बड़े सवाल
TVS का बड़ा दांव: प्रीमियम बाइक खरीदारों के लिए खुलेगा TVS Paddock, अब शोरूम में मिलेगा लग्जरी एक्सपीरियंस
केबिन में मिलेगा हाईटेक ‘डुअल स्क्रीन’
एक्सपीरियंस कार के अंदर का माहौल अब पहले से कहीं अधिक लग्जरी और तकनीकी रूप से उन्नत हो गया है। सबसे बड़ा आकर्षण इसका कर्व्ड डुअल स्क्रीन सेटअप है, जिसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एक साथ फिट किए गए हैं।
इसके अलावा, इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वायरलेस फोन चार्जिंग, और एक नया स्पोर्टी फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जो ड्राइविंग के अनुभव को बेहतर बनाता है। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार केबिन के लिए अलग-अलग कलर थीम का विकल्प भी चुन सकेंगे।
लेवल 2 ADAS तकनीक बनाएगी इसे खास
सुरक्षा के मोर्चे पर हुंडई ने नई i20 में प्रीमियम सेगमेंट के फीचर्स शामिल किए हैं। इसमें लेवल 2 ADAS तकनीक दी गई है, जो ड्राइवर को संभावित खतरों की चेतावनी देने और आपातकालीन स्थितियों में सहायता करने में सक्षम है।
इसके अतिरिक्त, सुरक्षा के लिए कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह तकनीकी अपडेट नई i20 को न केवल स्मार्ट बल्कि सुरक्षित भी बनाते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस की क्या है तैयारी?
हालांकि कंपनी ने अभी तक भारतीय मॉडल के लिए इंजन विकल्पों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में मौजूदा 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और i20 N Line के लिए 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को जारी रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- E100 Fuel: भारत में पेट्रोल का विकल्प तैयार, E100 Fuel को मिली वाहन ईंधन के तौर पर कानूनी मंजूरी
ब्राजील में इसे फिलहाल 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। 2027 तक लॉन्चिंग के दौरान कंपनी भारतीय बाजार की जरूरतों को देखते हुए पावरट्रेन में कुछ और महत्वपूर्ण बदलाव भी कर सकती है।
