नई Hyundai i20 की पहली झलक आई सामने, स्पोर्टी लुक, कनेक्टेड लाइट बार और हाईटेक फीचर्स देखकर हो जाएंगे हैरान
Hyundai i20 Features: हुंडई ने अपनी अगली पीढ़ी की i20 का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। जिसने कार प्रेमियों की उत्सुकता बढ़ा दी है। कंपनी अगले महीने इस कार से वैश्विक स्तर पर पर्दा उठाने वाली है।
- Written By: सिमरन सिंह
Hyundai i20 (Source. Hyundai)
Hyundai Premium Hatchback: भारत के प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। बता दें कि Hyundai ने अपनी अगली पीढ़ी की i20 का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। जिसने कार प्रेमियों की उत्सुकता बढ़ा दी है। जानकारी में सामने आया है कि कंपनी अगले महीने इस कार से वैश्विक स्तर पर पर्दा उठाने वाली है लेकिन उससे पहले सामने आए टीजर और स्पाई तस्वीरों ने इसके डिजाइन और फीचर्स की कई अहम जानकारियां को लीक कर दिया है
वहीं इसमें खास बात यह है कि चौथी पीढ़ी की Hyundai i20 को भारत समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। जो इसके ग्लोबल लॉन्च की निशानी है वहीं इसके तुरंत बाद यह कार भारतीय बाजार में भी नजर आएगी।
पहले से ज्यादा स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक होगा डिजाइन
Hyundai के जारी किए गए टीजर में कार के फ्रंट लाइटिंग सेटअप की झलक दिखाई देती है। जिसमें नई i20 में फुल-विड्थ LED लाइट बार, Y-शेप LED DRLs और मल्टी-प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए जाएंगे। वहीं इस डिजाइन को कंपनी की नई ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज से प्रेरित होते हुए लिया गया है जो कार को पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है।
सम्बंधित ख़बरें
EV खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बात, इलेक्ट्रिक कार का इंश्योरेंस क्यों होता है महंगा
Tata की 3 नई इलेक्ट्रिक कारों की एंट्री तय, अपडेटेड Tigor EV से लेकर प्रीमियम Avinya तक, जानिए क्या होगा खास
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा खुलासा, 23 करोड़ वाहनों में इस्तेमाल के बाद भी इंजन खराब होने का नहीं मिला सबूत
NHAI की नई सुविधा, अब घर बैठे बनाएं डिजिटल लोकल टोल पास, महीनेभर करें अनलिमिटेड यात्रा
वहीं स्पाई तस्वीरों के अनुसार कंपनी मौजूदा मॉडल की बड़ी कैस्केडिंग ग्रिल को हटाकर छोटी और चौकोर ग्रिल देने जा रही है। जो चौड़ा एयर इनटेक और नए डिजाइन का बंपर कार को नया लुक देगी।
केबिन में मिलेगा बड़ा बदलाव
जानकारी में बताया जा रहा है कि नई Hyundai i20 का इंटीरियर भी पूरी तरह अपडेट होने वाला है। वहीं टेस्टिंग के दौरान देखी गई कारों में नया डैशबोर्ड लेआउट नजर आया है। जिसमें कर्व्ड डिस्प्ले के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को एकीकृत किया गया है। इसके अलावा कंपनी नया स्टीयरिंग व्हील भी दे सकती है जो हाल ही में लॉन्च हुई Venue में देखने को मिला है। इससे केबिन का अनुभव पहले से ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी-फोकस्ड हो जाएगा।
इंजन में क्या होगा नया?
नई i20 के मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि Hyundai के भविष्य के प्लान को देखते हुए इसमें माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक भी शामिल की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह कार बेहतर माइलेज और कम उत्सर्जन के साथ ग्राहकों को अपनी तरफ खींचेगी। इतना ही नहीं कंपनी पहले ही 2030 तक भारत में अपने हाइब्रिड पोर्टफोलियो को मजबूत करने की योजना की घोषणा कर चुकी है।
लॉन्च से पहले बढ़ा उत्साह
नई Hyundai i20 के डिजाइन और फीचर्स को देखकर साफ है कि कंपनी प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। स्पोर्टी लुक, एडवांस टेक्नोलॉजी और संभावित हाइब्रिड विकल्प इसे अपने सेगमेंट की सबसे चर्चित कारों में शामिल कर सकते हैं।
