छोटी SUV में बड़ा दम, Mahindra Vision S आएगी देसी ऑफ-रोड अंदाज़ में, जानिए क्या होगी खासियत
Upcoming SUV: इन दिनों अपने नए मॉडल्स के डेवलपमेंट पर तेज़ी से काम कर रही है। इन्हीं में से एक है आने वाली महिंद्रा विज़न S SUV। फिलहाल इस मॉडल को आधिकारिक तौर पर बस कॉन्सेप्ट में पेश किया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Mahindra Vision S (Source. Mahindra)
New Mahindra SUV: महिंद्रा एंड महिंद्रा इन दिनों अपने नए मॉडल्स के डेवलपमेंट पर तेज़ी से काम कर रही है। इन्हीं में से एक है आने वाली महिंद्रा विज़न S SUV। फिलहाल इस मॉडल को कंपनी ने आधिकारिक तौर पर केवल कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश किया है, लेकिन इसका टेस्टिंग मॉडल सड़कों पर नजर आने लगा है। इससे साफ है कि कंपनी इसके मैकेनिकल सेटअप और डिज़ाइन को अब प्रोडक्शन के काफी करीब ले जा चुकी है। सामने आई तस्वीरों के आधार पर माना जा रहा है कि यह SUV सब-4 मीटर सेगमेंट में दमदार एंट्री कर सकती है।
कॉन्सेप्ट जैसा ही मिलेगा मजबूत और बॉक्सी लुक
टेस्टिंग के दौरान दिखी विज़न S SUV का लुक काफी हद तक इसके कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा है। इसमें गोल हेडलाइट्स, वर्टिकली स्टैक्ड ग्रिल और हैलोजन टर्न इंडिकेटर्स के साथ सीधा और बॉक्सी डिज़ाइन देखने को मिलता है। इसके अलावा डीजल फ्यूल फिलर के पास दिया गया एडब्लू रिफिल कैप यह संकेत देता है कि इसमें BS6 फेज-II कंप्लायंट डीजल इंजन मिलेगा। खास बात यह है कि पहली बार इसके इंटीरियर की भी झलक मिली है, जिससे ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की मौजूदगी का अंदाजा लगाया जा रहा है।
फीचर्स में नहीं होगी कोई कमी
इस टेस्ट मॉडल में महिंद्रा का नया रोशन लोगो वाला स्टीयरिंग व्हील नहीं दिया गया है, बल्कि कंट्रोल्स के साथ स्टैंडर्ड स्टीयरिंग व्हील देखने को मिला है। SUV में फैब्रिक सीट्स, कवर किया हुआ इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 60:40 स्प्लिट रेशियो वाली रियर सीट्स दी गई हैं। इतना ही नहीं, इसमें पैनोरमिक ग्लास सनरूफ भी नजर आई है, जो इस सेगमेंट के हिसाब से बड़ी खासियत मानी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में महिंद्रा का 15 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का रास्ता साफ! MIDC देगी 800 एकड़ जमीन; JSW का निवेश टला
Monsoon Driving Tips: बारिश में कार चलाते हैं तो भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना पड़ सकता है भारी
Bajaj Pulsar N160 SS की डिलीवरी शुरू, 18.5 PS की पावर, Google Maps वाला TFT और 4 Ride Modes से मचाएगी तहलका
Hyundai Cars Discount: अगस्त में Creta से Alcazar तक बंपर ऑफर, 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका
नए NU IQ प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी SUV
महिंद्रा विज़न S को कंपनी के बिल्कुल नए NU IQ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। यह प्लेटफॉर्म अलग-अलग पावरट्रेन और बॉडी स्टाइल को सपोर्ट करता है। इसे 4 मीटर से कम लंबाई से लेकर करीब 4.5 मीटर तक की SUVs के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 28 डिग्री का अप्रोच एंगल, 34.9 डिग्री का डिपार्चर एंगल और 28.2 डिग्री का ब्रेकओवर एंगल मिलेगा। बेहतर राइड क्वालिटी के लिए इसमें फाइव-लिंक रियर सस्पेंशन भी दिया गया है।
पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन संभव
महिंद्रा विज़न S SUV को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ लॉन्च किया जा सकता है। पेट्रोल वेरिएंट में XUV 3XO से लिया गया 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलने की उम्मीद है, जबकि डीजल वेरिएंट में Thar के एंट्री-लेवल मॉडल वाला 1.5 लीटर इंजन दिया जा सकता है।
ये भी पढ़े: नई कार का सपना पड़ा महंगा, Skoda Slavia के इन वेरिएंट्स की कीमत बढ़ी, खरीदने से पहले जान लें पूरा हिसाब
कब तक होगी लॉन्च?
प्रोडक्शन के लिए तैयार महिंद्रा विज़न S को एक लाइफस्टाइल ऑफ-रोडर के तौर पर देखा जा रहा है, जिसे स्कॉर्पियो फैमिली के तहत रखा जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह SUV लगभग 2027 में भारतीय सड़कों पर उतरेगी। इसके अलावा विज़न X, विज़न T और विज़न SXT जैसे मॉडल्स भी महिंद्रा की प्रोडक्ट पाइपलाइन में शामिल हैं।
